एक्सप्लोरर

National Mango Day 2021: जानिए इतिहास, रोचक तथ्य और आखिर कैसे मनाते हैं मैंगो डे

National Mango Day 2021: राष्ट्रीय आम दिवस 22 जुलाई को मनाया जाता है. इस मौके पर इतिहास, रोचक तथ्य, मनाने के तरीके और रसदार फल के बारे में जानना चाहिए.

National Mango Day 2021: आम दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है. ये न सिर्फ एक फल है बल्कि कई देशों की संस्कृति और इतिहास का हिस्सा है. भारत में आम पहली बार 5 हजार साल पहले उगाए गए थे. फल का इतिहास समृद्ध और रंगीन है. माना जाता है कि उसका मूल म्यामांर, बांग्लादेश और उत्तर पूर्वी भारत के बीच है. भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है.

गर्मी में ये फल लोगों का सबसे ज्यादा पसंदीदा होता है. डिश के तौर पर उससे मैंगो शेक, स्मूदी, मैंगो केक, मैंगो आइसक्रीम बनाया जाता है. 22 जुलाई को राष्ट्रीय आम दिवस या आम दिवस मनाया जाता है. आज दिवस के बारे में ज्यादा जानकारी और इसके रोचक तथ्यों को बताने का अच्छा मौका है.

राष्ट्रीय आम दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय आम दिवस का इतिहास और उत्पत्ति अज्ञात है लेकिन कहा जाता है दक्षिण पूर्व एशिया से पहले दक्षिण एशिया में आम को पहली बार उगाया गया था. भारत की लोक कथाओं और धार्मिक समारोहों से उसका अटूट जुड़ाव है. आम का बाग बुद्ध को तोहफे में दिया गया था. वैज्ञानिक शब्द मेंगिफेरा को संस्कृत के शब्द मंजरी से लिया गया है. इसका मतलब छोटे गुच्छों में उगने वाले फूल होता है. इससे फल के भारतीय जड़ों का संकेत मिलता है.

आम के बारे में कुछ रोचक तथ्य

आम विटामिन ए, सी और डी का प्रमुख स्रोत है. फल को पकाकर खाया जा सकता है. उसका इस्तेमाल अचार में भी होता है. ये भारत का राष्ट्रीय फल कहलाता है. आकार, रंग के हिसाब से आम की कई किस्में भारत में पाई जाती हैं. 

भारत में आम की टोकरी दोस्ती और प्यार का प्रतीक समझी जाती है. आम की छाल, पत्तियां, गूदे का इस्तेमाल सदियों से घरेलू दवाइयों के तौर पर होता रहा है. दुनिया भर में 500 प्रकार के आम पाए जाते हैं. जापानी मियाजाकी दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक है. बांग्लादेश ने आम के पेड़ को 2019 में अपना राष्ट्रीय पेड़ घोषित किया.   

कैसे मनाएं राष्ट्रीय आम दिवस?

आम दिवस को मनाने का कोई तय तरीका नहीं है. हर देश में अलग-अलग तरह से उसे मनाया जाता है. इस मौके पर आप आम खरीद कर आप घर पर कई रेसिपी आजमा सकते हैं. आप नए हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अभियान भी चला सकते हैं और फल के बारे में इतिहास, तस्वीर और तथ्यों को साझा कर सकते हैं. आप दोस्तों और परिजनों के साथ उसका आनंद उठा सकते हैं. आम की हर किस्म का अनोखा स्वाद और बनावट होता है. उससे अचार, आइसक्रीम, केक, स्मूदी, जूस भी बना सकते हैं. आप चाहें तो आज के दिन आम के बारे में कुछ पढ़ने में समय बिता सकते हैं.

मॉनसून में बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा, इस तरह आप कर सकते हैं अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा

प्रेगनेन्सी के बाद बाल झड़ने की समस्या से होता है सामना? विशेषज्ञ से जानिए इसकी वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget