एक्सप्लोरर

मॉर्निंग स्ट्रगल: अब खत्म लेट उठने की आदत से पाएं छुटकारा, ये टिप्स बदल देंगे लाइफस्टाइल

अक्सर लोग कहते हैं, हमें मॉर्निंग में स्ट्रगल करना पड़ता है. उठना तो चाहते हैं, लेकिन नींद ही नहीं खुलती और कई बार नींद इतनी देर से आती है कि सुबह उठने का नाम सुनते ही दिमाग डिस्टर्ब हो जाता है.

आजकल की बिजी और खराब लाइफस्टाइल में हेल्दी खाना, अच्छी नींद और एक तय रूटीन होना बहुत जरूरी है. हालांकि, इन सबको फॉलो करना उतना आसान नहीं रह गया है. मोबाइल, लैपटॉप, काम का स्ट्रेस, सोशल मीडिया हमारे डेली रूटीन जैसे सोने और उठने के समय को बिगाड़ रहे हैं. अक्सर लोग कहते हैं, हमें मॉर्निंग में स्ट्रगल करना पड़ता है, उठना तो चाहते हैं, लेकिन नींद ही नहीं खुलती और कई बार नींद इतनी देर से आती है कि सुबह उठने का नाम सुनते ही दिमोग  डिस्टर्ब हो जाता है.

सुबह जल्दी उठना आपकी पूरी लाइफस्टाइल को हेल्दी और पॉजिटिव बना सकता है. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि सुबह जल्दी उठने की आदत लगे, थकावट कम हो, मन खुश रहे और पूरा दिन प्रोडक्टिव जाए तो आपको सिर्फ थोड़ी सी प्लानिंग और कुछ आसान आदतों को अपनाना होगा. तो चलिए आज हम आपको वो सारे टिप्स बताते हैं जो आपके मॉर्निंग स्ट्रगल पूरी तरह खत्म कर सकते हैं.

1. सबसे पहले मॉर्निंग स्ट्रगल खत्म करने का मन बना लें - हर बदलाव की शुरुआत सोच से होती है. अगर आप हर रात यही सोचते हैं कि कल से जल्दी उठूंगा, लेकिन मानते नहीं हैं तो आज ही मान लें कि अब मुझे रात को जल्दी सोना है और सुबह जल्दी उठना है. हमारे शरीर की एक नेचुरल बॉडी क्लॉक होती है, जिसे सर्केडियन रिदम कहते हैं. यह हमें समय पर सोने और उठने के लिए डिजाइन करती है लेकिन मोबाइल, लैपटॉप और लेट-नाइट सीरीज इस रिदम को बिगाड़ देते हैं. 

2.  जल्दी उठने का दूसरा स्टेप जल्दी सोना शुरू करें - अगर रात 2 बजे सोएंगे तो सुबह 6 बजे उठना सपना ही रहेगा, कोशिश करें रात 10 से 10:30 बजे तक सोने की आदत डालने की और सोने से पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप बंद कर दें.  भारी खाना ना खाएं, इसके अलावा सोने से पहले हल्के गर्म पानी से नहा लें ताकि स्ट्रेस खत्म हो जाए.

3. स्क्रीन से दूरी बनाएं – फोन, टीवी या लैपटॉप से निकलने वाली ब्लू लाइट आपकी नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को रोक देती है. इसलिए सोने से कम से कम 1 घंटे पहले स्क्रीन को ‘बंद कर दें. एक तय समय पर सभी चीजों का ऑफ करना जरूरी है.

4. बेड टाइम से पहले स्ट्रेस खत्म करें - सोने से पहले या तो किताब पढ़ें या हल्का म्यूजिक सुनें, इससे आपका दिमाग रिलेक्स होगा और सारा स्ट्रेस भी दूर हो जाएगा. इसके अलावा 5 मिनट का मेडिटेशन भी नींद लाने के लिए बहुत मददगार होता है. आप रात को सोने से पहले गर्म दूध में केसर या जायफल मिलाकर पी सकते हैं. इसके साथ ही रात को सोने से पहले कैमोमाइल हर्बल टी भी रिलैक्स करती है.

5. सोने का एक टाइम तय करें – रोज एक ही समय पर सोने की कोशिश करें यानी वीकेंड हो या वर्क डे सोने का एक ही टाइम रखें. इससे बॉडी को पता चलेगा कि अब सोने का टाइम है,कुछ ही दिनों में नींद अपने आप उसी टाइम आने लगेगी और एक अच्छी हैबिट बन जाएगी.

6. सुबह जल्दी उठने का एक अच्छा कारण बनाएं - आप जल्दी क्यों उठना चाहते हैं यह वजह तय करें, जैसे योग करना, पढ़ाई करना, वॉक पर जाना या काम जल्दी खत्म करने के लिए. ऐसे करने से जरूरी काम के लिए आप बिना अलार्म के भी समय पर उठ जाते हैं क्योंकि मन पहले से तैयार रहता है. इसी तरह अगर आप रोज सुबह उठने के फायदे को जान जाएंगे, तो आदत भी बन जाएगी.

7. रात में डिनर हल्का और जल्दी करें - देर रात भारी खाना खाने से पाचन धीमा होता है. इससे एसिडिटी, थकान और नींद न आने की समस्या हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि डिनर सोने से 2 घंटे पहले कर लें. इसके साथ ही स्नैकिंग से बचें और भूख लगे तो गर्म दूध पी लें. डिनर के बाद हल्की वॉक करें, जिससे शरीर और पेट दोनों आराम में रहें.

सुबह जल्दी उठने के फायदे
1. सुबह जल्दी उठने से मन पॉजिटिव रहता है.

2. सुबह टाइम से उठने पर याददाश्त और फोकस बढ़ता है.

3. जल्दी उठने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

4.  सुबह जल्दी उठने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है.

5. जल्दी उठने से काम में फोकस रहता है और काम भी जल्दी खत्म होते हैं.

6. सुबह जल्दी उठने से डिप्रेशन या स्ट्रेस की स्थिति में सुधार आता है.

7. सुबह टाइम से उठने पर शरीर को विटामिन D मिलता है, जो इम्यूनिटी के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़े :  बिना केमिकल्स के हटाएं पिगमेंटेशन और स्किन के दाग, घर पर करें ये आसान स्किन केयर टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mata Vaishno Devi Tour Package: मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
Cockroach Home Remedies: रसोई में बार-बार आ रहे हैं कॉकरोच? बिना पेस्ट कंट्रोल इस आसान ट्रिक से तुरंत भगाएं
रसोई में बार-बार आ रहे हैं कॉकरोच? बिना पेस्ट कंट्रोल इस आसान ट्रिक से तुरंत भगाएं
कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल
ICMR Cholesterol Study: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget