एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: इन 5 तरीकों से घर पर प्रिजर्व करें फूड, सालों खराब नहीं होगा खाना

Food Preserve Method: खाने को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए प्रिजर्वेशन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है. इस तरह भोजन को खराब होने से रोक सकते हैं. आइये जानते हैं प्रिजर्वेशन के कुछ तरीके.

Food Preservation: आजकल लोग खाने को काफी लंबे समय तक प्रिजर्व करके रखते हैं. फूड प्रिजर्वेशन से खाना खराब नहीं होता और आप इसका इस्तेमाल सालों तक कर सकते हैं. प्रिजर्वेशन खाने को खराब होने से बचाने, फूड पॉइजनिंग और खाने को माइक्रोबायल कंटेमिनेशन से रोकने की एक प्रक्रिया है. भोजन को प्रिजर्व करने के कई तरीके हैं. आप फ्रीज करके, सील करके, कैनिंग और ड्राइंग के जरिए खाद्य पदार्थों को प्रिजर्व कर सकते हैं. इसके अलावा भी कई तरीके हैं जिनसे खाना लंबे समय तक खराब नहीं होता है. आइये जानते हैं फूड प्रिजर्व करने कुछ खास तरीके क्या हैं? 

1- फ्रीजिंग- खाने को स्टोर करने के लिए ये प्रक्रिया सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है. फ्रीजिंग में खाद्य पदार्थों को 0 डिग्री फॉरेनहाइट तक ठंडा किया जाता है. इस तरीके से आप फलों, सब्जियों, मीट, सी फूड, अनाज, नट्स, डेयरी, अंडे और दूसरे खाद्य पदार्थों को स्टोर कर सकते हैं. कई लोग घरों में इस्तेमाल होने वाले रेफ्रिजरेटर में भी फ्रीजिंग करते हैं, लेकिन इसका तापमान ज्यादा होता है जिसकी वजह से ज्यादा दिन तक चीजों को स्टोर नहीं किया जा सकता है.

2- ड्राइंग- इस प्रक्रिया में खाने को डिहाइड्रेट किया जाता है, जिससे खाद्य पदार्थों में माइक्रोबायल एक्टिविटी के लिए नमी न बचे. इस तरह फल, सब्जियों, मीट, अनाज, फलियां और नट्स को ड्राई किया जाता है. 

3- कैनिंग- इस तरह खाना प्रिजर्व करने के लिए किसी उत्पाद को एक सीमित समय के लिए एक सीमित तापमान पर गर्म किया जाता है. उसके बाद प्रिजर्व करने वाले स्पेशल ग्लास जार में वैक्यूम सील किया जाता है. फल, सब्जियों और डेयरी प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल किया जाता है. 

4- पिकलिंग- खाने को प्रिजर्व करने का ये काफी पुराना तरीका है. पहले लोग अचार के रूप में चीजों को खराब होने से बचाते थे. र्पिकलिंग में नमक, एसिड या अल्कोहल वाले घोल में खाने को भिगोया जाता है. आप इस तरह फल, सब्जियों, मीट, फलियां और अंडे को स्टोर कर सकते हैं. 

5- सीलिंग- इस तरह हवा को खाने में जाने से रोका जाता है, इस तरह खाने को खराब करने वाले बैक्टीरिया भोजन में देरी से पहुंचते हैं. ड्राइंग या फ्रीजिंग करने से पहले इस प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है. इसके अलावा फल और सब्जियों को ज्यादा दिन तक स्टोर करने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: ज्यादा गल गए हैं चावल? तो फॉलो करें ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget