एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: लोहे की कड़ाही में बनाएं खाना, शरीर को मिलेगा आयरन और लंबे समय तक रहेंगे सेहतमंद

Iron Cook Wear: लोहे की कड़ाही में बना खाना खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं. इससे शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है. लोहे के बर्तन सस्ते और मेंटेन करने में काफी आसान होते हैं.

Iron Cookware: पुराने जमाने में लोग मिट्टी और लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे. इससे आपके शरीर को बहुत सारे फायदे पहुंचते हैं. लोहे की कड़ाही और लोहे के बर्तनों में खाना पकाने का चलन हमारे देश में ही नहीं बल्कि कई दूसरे देशों में भी है.

हालांकि अब लोग अपनी रसोई में नॉन स्टिक बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन जो लोग स्वास्थ्य को लेकर सचेत हैं वो फिर से मिट्टी और लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करने लगे हैं.

आज हम आपको लोहे की कड़ाही में बने खाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं. अगर आप डेली लोहे की कड़ाही में खाना बनाते हैं तो इससे शरीर को भरपूर आयरन मिलता है. जानते हैं लोहे की कड़ाही में खाना बनाने के फायदे? 

1- आयरन की कमी पूरी- लोहे के बर्तनों में खाना बना कर खाने से शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है. शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप लोहे के बर्तन में खाना बनाएं. आयरन की कमी को पूरा करने में लोहे की कढ़ाई काफी मदद कर सकती है.  

2- नॉन स्टिक होती है- आप लोहे की कड़ाही को नॉन स्टिक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें किसी तरह के सिंथेटिक मटेरियल का इस्तेमाल नहीं होता है जिससे खाने में कोई कैमिकल नहीं पहुंचते हैं. लोहे की कड़ाही में आप काफी कम तेल में भी खाना बना सकते हैं इससे आपके वेट लॉस रूटीन में भी मदद मिलेगी. 

3- ज्यादा देर तक गर्म रहती है- लोहे के बर्तनों में तवा हो या लोहे की कड़ाही ये सभी जल्दी गरम होते हैं. लोहे के तवे पर रोटी बनाना काफी फायदेमंद होता है. एक बार गर्म होने के बाद लोहा लंबे समय तक गर्म रहता है. लोहे के बर्तन नॉन स्टिक की तुलना में काफी देर तक गर्म रहते हैं.

4- लंबे समय तक चलें- नॉन स्टिक बर्तन की अगर अच्छी तरह से देखभाल नहीं की जाए तो ये बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं. वहीं लोहे के बर्तन काफी लंबे समय तक चलते हैं. इन्हें साफ करने में भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत नहीं होती है. लोहे की कढ़ाई का आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं. 

5- सस्ती होती है- लोगे के बर्तन दूसरे बर्तनों के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं. इसे आप काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. इस तरह के बर्तनों को साफ करना भी आसान होता है. आप मेटल के जूने से इसे साफ कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आपके कुकर की Rubber हो गई है ढीली, इन आसान टिप्स को अपनाकर करें इसे ठीक

 </p>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drinking Cold Water In Summer: गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह
गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह
Body Parts In Danger From Heat: ज्यादा गर्मी से जल्दी बीमार होते हैं शरीर के ये अंग, इतनी बुरी हो जाती है हालत
ज्यादा गर्मी से जल्दी बीमार होते हैं शरीर के ये अंग, इतनी बुरी हो जाती है हालत
Ebola Virus: अफ्रीका में तेजी से फैल रहा इबोला वायरस, जानिए क्या हैं इससे बचाव के उपाय?
अफ्रीका में तेजी से फैल रहा इबोला वायरस, जानिए क्या हैं इससे बचाव के उपाय?
Bakra Eid Kab Hai 2026: 27 या 28 मई कब होगी बकरीद, ईद-उल-अजहा की तारीख पर मौलाना ने क्या कहा
Bakrid 2026 Date: 27 या 28 मई कब होगी बकरीद, ईद-उल-अजहा की तारीख पर मौलाना ने क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
Explained: हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच! घुसपैठिए पहला टारगेट
हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
Embed widget