एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सर्दियों में पिएं ब्रोकली सूप, बच्चों को भी पसंद आएगा इसका क्रीमी फ्लेवर, जानिए रेसिपी

Healthy Soup Making Tips: अगर आपको सब्जियां ज्यादा पसंद नहीं आती तो आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. सर्दियों में आप वेजिटेबल सूप पी सकते हैं. आप घर पर ये क्रीमी ब्रोकली सूप बनाकर पी सकते हैं.

Broccoli Soup Recipe: सर्दियों में सूप पीना सभी को पसंद होता है. कई बार बच्चे सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं, लेकिन सूप बच्चों को भी खूब पसंद आता है. अगर आपके बच्चे ब्रोकली खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप उन्हें ब्रोकली का सूप बनाकर पिला सकते है. बच्चों को हर रोज वही सब्जियां खिलाने की बजाय कुछ फ्लेवर बदलकर खिलाएं, इससे खाने में स्वाद बढ़ेगा और आपका बच्चा हेल्दी रहेगा. आप बच्चों को क्रीम से भरा ब्रोकली सूप बनाकर पिला सकते हैं. ये सूप पीने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और पोष्टिकता से भरपूर है. आप फ्लेवर बदलने के लिए ब्रोकली सूप में थोड़ा प्याज, काली मिर्च और क्रीम भी डाल सकते हैं. जानते हैं हरे रंग का ब्रोकली सूप बनाने की सिंपल रेसिपी. 

ब्रोकली सूप की रेसिपी

ब्रोकली सूप बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कप ब्रोकली के फूल चाहिए. यानि ब्रोकली को डंठल हटाकर उसका ऊपर का हिस्सा निकाल लें.
1- अब एक पैन में 1 टेबल-स्पून मक्खन डालकर गरम करें, इसमें ¼ कप प्याज डालें और मीडियम फ्लेम पर 1 मिनट तक भूनें.
2- अब इसमें ब्रोकली डालकर 2 मिनट के लिए भूनें.
3- इसमें 1 ½ कप पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर 4 मिनट तक भूनें और गैस बंद कर दें.
4- ठंडा होने दें एक मिक्सर में डालकर इसकी प्यूरी जैसी बना लें. 
5- अब पैन में 2 टेबल-स्पून बटर डालें और 2 स्पून मैदा डालकर इसे 30 सेकंड तक भूनें. ध्यान रखें कि मैदा जलनी नहीं चाहिए. 
6- अब इसमें 2 कप दूध डालें और मीडियम फ्लेम पर व्हीस्क की मदद से 5 मिनट तक हिलाते हुए पकाएं.
7- ब्रोकोली प्यूरी में अब नमक, थोड़ी काली मिर्च और एक चुटकी जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
8- अब इसे मीडियम फ्लेम पर 3 से 4 मिनट और उबालें, गैस बंद करके 2 चम्मच क्रीम डालकर मिला दें. 
9- ब्रोकली के फूल और क्रीम से गार्निश करके गर्मागरम क्रीमी ब्रोकली सूप सर्व करें.
10- ब्रोकली सूप को आप बारिश और सर्दियों में जरूर ट्राई करें, इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाने के लिए Breakfast में खाएं ये चीजें, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Why Girls Fear Lizards: आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget