एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सर्दियों में खाएं गर्मागरम मथुआ की कढ़ी, बनाना है बहुत आसान, देखें रेसिपी

Winter Special Food: ठंड में गर्म खाने का मन करता है, ऐसे में आप बथुआ की कढ़ी बनाकर खा सकते हैं. बथुआ की तासीर गर्म होती है. सर्दियों में बथुआ से बनी कढ़ी खाकर आपको मज़ा आ जाएगा.

Winter Special Bathua Kadi Recipe: सर्दियों में गर्मागरम कढ़ी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. आपने पकौड़े की कढ़ी तो खाई होगी लेकिन क्या आपने बथुआ की कढ़ी खाई है? ये खाने में लाजवाब होती है. ठंड में बथुआ खूब मिलता है. ऐसे में आप बथुआ डालकर कढ़ी जरूर बनाएं. बथुआ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. बथुआ की तासीर गर्म होती है जिससे आपके शरीर में गर्माहट आती है. बथुआ फाइबर और आयरन का भी अच्छा सोर्स है. आपको इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. जानिए बथुआ की कढ़ी कैसे बनाते हैं.

बथुआ की कढ़ी बनाने के लिए सामग्री

4 बड़े चम्मच बेसन
150 ग्राम बथुआ के पत्ते
400 ग्राम दही
2 बड़े चम्मच तेल
½ छोटी चम्मच मेथी दाना
5-6 कली लहसुन
2 साबुत लाल मिर्च
2 पिंच हींग
¼ चम्मच लाल मिर्च
½ चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक

बथुआ की कढ़ी बनाने की रेसिपी

1- बथुआ की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले दही को अच्छी तरह से ब्लेंड कर पतला छाछ जैसा बना लें.
2- अब एक बाउल में थोड़ा पानी डालकर बेसन को गाढ़ा घोल लें, जिससे इसमें गांठें न पड़ें.
3- अब बेसन को छाछ में मिक्स कर दें और करीब 2 गिलास पानी मिला दें.
4- एक कड़ाही लें उसमें तेल गरम कर लें. अब तेल में पहले मेथी दाना डालें फिर लहसुन और हींग डाल दें.
5- साबुत लाल मिर्च डालकर हल्दी और मिर्च डाल दें.
6- अब इसमें बारीक कटा हुआ बथुआ डालकर 2 मिनट तक चलाएं.
7- जब मथुआ थोड़ा गल जाए तो इसमें घुले हुए बेसन वाले दही को मिक्स कर दें.
8- शुरुआत में 2 उबाल आने तक फ्लेम तेज रखें और लगातार चलाते हुए कढ़ी को उबालें.
9- अब गैस की फ्लेम कम करके कम से कम आधा घंटे तक कढ़ी को पकने दें.
10- तैयार कढ़ी में ऊपर से देसी घी और लाल मिर्च का तड़का लगाकर खाएं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: सर्दियों में बची हुई दाल से बनाएं टेस्टी मसालेदार परांठे, तैयार है हेल्दी नाश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget