एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सर्दियों में बची हुई दाल से बनाएं टेस्टी मसालेदार परांठे, तैयार है हेल्दी नाश्ता

Kitchen Hacks: खाने में दाल बच जाए तो उसे फेंकने की बजाय, फटाफट मसालेदार दाल के परांठे बना लें. ये परांठे सभी को खूब पसंद आते हैं. आप नाश्ते में हेल्दी दाल के परांठे बना सकते हैं.

Dal Paratha Recipe: कई बार जब कोई खाना नहीं खाता तो दाल बच जाती है. बची हुई दाल को दोबारा खाने का किसी का मन नहीं करता. ऐसे में आप बची हुई रात की दाल से कुछ नई डिश बना सकते हैं. आप बची हुई दाल से मसालेदार परांठे तैयार कर सकते हैं. बच्चों को ये परांठे खूब पसंद आते हैं. कई बार जब बच्चे दाल खाने में नखरे दिखाते हैं आप उन्हें दाल से बने ये स्वादिष्ट परांठे खिला सकते हैं. इससे आपकी बची हुई दाल का भी उपयोग हो जाता है और एक हेल्दी नाश्ता भी बन कर तैयार हो जाता है. दाल के मसालेदार परांठे बनाना काफी आसान है. जानते हैं इसकी रेसिपी

दाल का परांठा बनाने के लिए सामग्री

2 कप गेहूं का आटा (जितनी दाल हो उसके हिसाब से)
1 कटोरी बची हुई दाल
3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
3-4 टेबल स्पून तेल
स्वादानुसार नमक
½ छोटी चम्मच जीरा
½ छोटी चम्मच गरम मसाला
2 बारीक कटी हरी मिर्च

दाल का परांठा बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले आटे में थोड़ी जगह बनाकर दाल को डाल लीजिए. 
2- अब इसमें जीरा, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया, गरम मसाला और 1 छोटी चम्मच तेल डाल दें.
3- दाल को आटे में मिक्स करते हुए पराठे जैसा नरम आटा गूंथ लें.
4- कोशिश करें कि आटे को दाल में ही पूरा गूंथ लें, अगर आटा ज्यादा सूखा लगे तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाल लें.
5- अब आटे को 15-20 ढ़ककर रख दें. जिससे आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए.
6- आटे को सैट होने के बाद थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
7- अब लोई बनाकर अपने मनपसंद शेप के गोल, तिकोने या चौकोर परांठे बना लें.
8- परांठे में परत बनाने के लिए तेल लगा लें. इससे परांठे बहुत अच्छे बनते हैं.
9- इस तरह के परांठे को हल्का मोटा बेल कर तैयार करें. घी लगाकर अच्छी तरह से मीडियम फ्लेम पर सेक लें.
10- दाल के समालेदार गर्मागरम परांठे तैयार हैं. आप इन्हें सॉस, धनिया की चटनी या दही से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे मेथी मटर मलाई की सब्जी, ये है सिंपल रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget