एक्सप्लोरर

Kidney Stone: किडनी स्टोन के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है परेशानी

किडनी स्टोन की वजह से छोटे जोड़ों में तेज दर्द और सूजन हो जाती है. जिन लोगों को स्टोन की शिकायत होती है, उन्हें अपने खान-पान में काफी सावधानी बरतनी चाहिए.

खराब खानपान और लाइफस्टाइल की गलत आदतें हमारे शरीर पर बुरे प्रभाव डालती हैं. इनकी वजह से हम कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. इन्हीं बीमारियों में से एक 'किडनी स्टोन' है, जो आमतौर पर लोगों में देखने को मिलती है. लंबे वक्त तक काम करने और एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठने की वजह से लोगों में यह बीमारी दो गुना बढ़ गई है.

किडनी स्टोन की वजह से छोटे जोड़ों में तेज दर्द और सूजन हो जाती है. जिन लोगों को स्टोन की शिकायत होती है, उन्हें अपने खान-पान में काफी सावधानी बरतनी चाहिए. यहां हम कुछ ऐसे फूड आइटम्स का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनसे किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को दूरी बना लेनी चाहिए.

किडनी स्टोन के लक्षण 

1. पेशाब करते वक्त दर्द का अनुभव होना

2. बार-बार पेशाब आना

3. पेट में तेज दर्द होना

4. भूख कम लगना

5. मिचली और बुखार आना

किडनी स्टोन वाले लोग भूलकर भी न खाएं ये चीजें

नमक का ज्यादा इस्तेमाल

ज्यादा नमक खाने से किडनी स्टोन की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है. नमक पेशाब में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है, जिससे पथरी बनने का जोखिम बढ़ जाता है.

कोल्ड ड्रिंक पीना

स्टोन की समस्या से जूझने वाले ज्यादातर मरीजों को डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम होती है. इसलिए ऐसे लोगों को ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन एक बात का ध्यान जरूर रखना होगा कि कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन जैसी चीजों का सेवन नहीं करना है, क्योंकि इससे किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है. कोल्ड ड्रिंक में मौजूद एसिड से स्टोन बनने का जोखिम बढ़ जाता है. जबकि कैफीन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है.

नॉनवेज से करें परहेज

मछली, मांस और अंडे जैसे मांसाहारी भोजन में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है, जो किडनी स्टोन के मरीजों के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं रहता. किडनी में स्टोन की परेशानी होने पर मरीजों को भोजन में प्रोटीन की मात्रा हमेशा कम ही रखनी चाहिए.

टमाटर

किचन में बनने वाले ज्यादातर चीजों में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है. टमाटर में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है. यही वजह है कि किडनी स्टोन के मरीजों को टमाटर का सेवन करने से बचना चाहिए. लेकिन अगर फिर भी आपका इसको खाने का मन हो तो इसके बीज निकालकर खाएं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Hairfall Food: बाल झड़ने से हैं परेशान? अपने खाने में शामिल करें ये 5 विटामिन, खाते रहें ये सब्जियां और फल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Golgappa Pani: घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
किडनी के लिए जहर है क्रिएटिनिन, बढ़ने से ऐसे रोकें
किडनी के लिए जहर है क्रिएटिनिन, बढ़ने से ऐसे रोकें
Kitchen Slab Cleaning: सफाई के बाद भी चिपचिपा रहता है किचन स्लैब? नोट करें 2 मिनट का हैक
सफाई के बाद भी चिपचिपा रहता है किचन स्लैब? नोट करें 2 मिनट का हैक
Neem Karoli Baba: सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?
सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
पानीपत में चेकिंग के दौरान ASI और युवक में थप्पड़बाजी, वीडियो वायरल
पानीपत में चेकिंग के दौरान ASI और युवक में थप्पड़बाजी, वीडियो वायरल
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget