एक्सप्लोरर

Diwali Party: दिवाली पार्टी में ड्रिंक्स लेते समय कुछ बातों का रखें ध्यान, इनसे होगा कम नुकसान

Diwali Party Tips: सेलिब्रेटी डाइटीशियन रुजुता दिवेकर के मुताबिक पार्टी में ड्रिंक न करें तो ही बेहतर है. अगर करना है तो कुछ बातों का ध्यान रखकर इससे होने वाले नुकसान को कुछ कम किया जा सकता है.

Tips To Follow While Having Drinks: दिवाली के सीजन में होने वाली पार्टियों में ड्रिंक के दौर भी खूब चलते हैं. यूं तो एल्कोहल किसी भी रूप में और किसी भी मौके पर शरीर के लिए अच्छी नहीं होती लेकिन कई बार लोग चाहकर भी इसे एवॉएड नहीं कर पाते. अगर आप भी ऐसी ही किसी सिचुएशन में हैं जहां मौका और माहौल देखकर या दोस्तों के प्रेशर में आपको ड्रिंक लेनी ही है तो कुछ बातों का ध्यान इस दौरान रखें. इससे आप एल्कोहल से होने वाले नुकसान को कुछ हद तक कम कर सकते हैं.

जानते हैं सेलिब्रटी डाइटीशियन रुजुता दिवेकर इस मामले में क्या सलाह देती हैं.

खाली पेट न करें ड्रिंक

ये बात ड्रिंक के शौकीन लोगों को बुरी लग सकती है पर सच ये है कि अगर आप वाकई ड्रिंक्स से होने वाले नुकसान को कम करना चाहते हैं तो पहली शर्त ये है कि खाली पेट ड्रिंक न करें. पहले कुछ खा लें उसके बाद ही ड्रिंक का दौर शुरू करें. यही बात पार्टियों के खाने पर भी लागू होती है. अगर पार्टी में हेवी खाना खाने से बचना चाहते हैं तो घर से ही कुछ खाकर या एक बड़ा प्लेट सलाद का/फल का खाकर जाएं.

हाइड्रेट रहें

रुजुता कहती हैं कि ये ड्रिंक्स बॉडी को बहुत ज्यादा डिहाइड्रेट करते हैं. बेहतर होगा कि इनके साथ खूब पानी पिया जाए. इसका तरीका ये है कि एक ड्रिंक लेते हैं तो उसके बाद दो ग्लास पानी पिएं. इससे एल्कोहल आपके शरीर को डिहाइड्रेट नहीं कर पाएगी. कोशिश करें कि ड्रिंक धीरे-धीरे खत्म करें और एक या दो से ज्यादा की मात्रा तक न पहुंचे.

स्नैक्स हों हेल्दी

ड्रिंक हमारे शरीर को जो नुकसान करते हैं वो तो अलग है, उसके साथ ही ड्रिंक्स के साथ लिए जाने वाले अनहेल्दी स्नैक्स भी बॉडी को तमाम तरह के नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए इनके साथ फ्राइड फूड लेने के बजाय भुनी मूंगफली, पनीर, चीज, ऑलिव, भुना चना, सलाद, गाजर, खीरा टमाटर जैसी चीजें लें. इनसे आपका वेट कंट्रोल में रहेगा.

अगले दिन करें ये

पार्टी के अगले दिन सिस्टम को क्लीन करने के लिए दिन की शुरुआत पानी से करें. चाहें तो लेमन वॉटर भी पी सकते हैं. इसके बाद भीगी हुई किशमिश खाएं और एक चम्मच गुलुकंद लें. इससे आपका हैंगओवर भी खत्म होगा. कुछ छोटी बातों का ध्यान रखकर आप ड्रिंक्स से होने वाले नुकसान को कुछ हद तक कम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ग्रीन जूस से करें वेट लॉस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fridge Food Storage: क्या आप भी फ्रिज में कहीं भी रख देते हैं खाना? आज ही बदलें ये 1 आदत
क्या आप भी फ्रिज में कहीं भी रख देते हैं खाना? आज ही बदलें ये 1 आदत
फ्राइड राइस के चावल चिपक रहे हैं? इन्हें ऐसे करें ठीक
फ्राइड राइस के चावल चिपक रहे हैं? इन्हें ऐसे करें ठीक
Room Cleaning Tips: क्या कमरा साफ करने में आता है आलस? 5 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या कमरा साफ करने में आता है आलस? 5 मिनट में ऐसे चमकाएं
दिल्ली की हवा में घुला नया जहर, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
दिल्ली की हवा में घुला नया जहर, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इरुमुडी' OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर 'इरुमुडी' हुई ओटीटी पर रिलीज, जानें- कहां देखें
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
भारत के बाद अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, ट्रंप से क्या कम करवा लेंगे टैरिफ?
भारत के बाद अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, ट्रंप से क्या कम करवा लेंगे टैरिफ?
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
Embed widget