एक्सप्लोरर

Clothes Ironing Tips: इस्त्री करने के बाद भी कपड़ों पर आ जाती हैं सलवटें? अपनाएं ये हैक्स

Clothes Wrinkles: आपके बालों को सीधा करने वाला स्ट्रेटनर सिर्फ हेयर स्टाइलिंग के काम नहीं आता. कपड़ों के कुछ मुश्किल हिस्सों की सिलवटें हटाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

How To Iron Clothes With Hair Straightener: सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दी में सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब पसंद की ड्रेस निकालने पर उस पर सलवटें दिखाई देने लगती हैं. कई बार कपड़ों को पहले से इस्त्री करके रखना संभव नहीं होता और सुबह दोबारा प्रेस करने का समय भी नहीं मिलता. ऊपर से इस्त्री करने के बाद भी शर्ट के कॉलर, आस्तीन या किसी हिस्से पर सिलवट रह जाए तो पूरा लुक खराब लग सकता है.

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो कपड़ों की सिलवटें हटाने के लिए कुछ आसान हैक्स आजमा सकते हैं. इन तरीकों से कम समय में कपड़ों को बेहतर तरीके से प्रेस किया जा सकता है.

बालों वाला स्ट्रेटनर आएगा काम

आपके बालों को सीधा करने वाला स्ट्रेटनर सिर्फ हेयर स्टाइलिंग के काम नहीं आता. कपड़ों के कुछ मुश्किल हिस्सों की सिलवटें हटाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर शर्ट को पूरी तरह इस्त्री करने के बाद भी उसका कॉलर या किनारा ठीक से सीधा नहीं हुआ है तो स्ट्रेटनर काम आ सकता है. पहले इस्त्री से शर्ट को सामान्य तरीके से प्रेस कर लें. इसके बाद कपड़े के मुड़े हुए हिस्से को स्ट्रेटनर की प्लेटों के बीच रखें. हल्का दबाव डालते हुए स्ट्रेटनर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं. इससे कॉलर और ऐसे हिस्सों की सिलवटें आसानी से ठीक की जा सकती हैं.


Clothes Ironing Tips: इस्त्री करने के बाद भी कपड़ों पर आ जाती हैं सलवटें? अपनाएं ये हैक्स

गर्म बर्तन से हटाएं कपड़ों की सिलवटें

अगर सुबह आप पानी गर्म करते हैं तो उसी गर्म पानी का फायदा कपड़ों की सिलवटें हटाने के लिए भी उठा सकते हैं. इसके लिए किसी बर्तन में गर्म पानी डालें और उसे कुछ देर गर्म रहने दें. अब इस गर्म बर्तन को शर्ट, ड्रेस, कुर्ते या दूसरे कपड़ों के ऊपर सावधानी से रखें और धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं. गर्मी की वजह से कपड़े की हल्की सिलवटें कम हो सकती हैं. अगर आपके पास थोड़ा समय है तो इसके बाद सामान्य इस्त्री से कपड़ों को प्रेस कर सकते हैं, जिससे बेहतर रिजल्ट मिलेगा.

पानी या स्प्रे का करें इस्तेमाल

सूखे कपड़ों की तुलना में हल्के नम कपड़ों पर इस्त्री करना आसान हो सकता है. इसके लिए कपड़ों पर सिर्फ पानी छिड़कने के बजाय एक स्प्रे तैयार किया जा सकता है. एक कप पानी में थोड़ा फैब्रिक सॉफ्टनर और रबिंग अल्कोहल मिलाकर इसे कपड़ों पर हल्का स्प्रे करें. इसके बाद कपड़े को सूखने दें. एक दूसरे तरीके में पानी और सफेद सिरके को मिलाकर स्प्रे तैयार किया जा सकता है. इसे खासतौर पर सलवट वाली जगह पर स्प्रे करें और सूखने दें. अगर आपके पास स्टीम आयरन है तो उसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है. भाप कपड़े को हल्का नम करती है और इस्त्री के दौरान सिलवटें आसानी से हटाने में मदद करती है.


Clothes Ironing Tips: इस्त्री करने के बाद भी कपड़ों पर आ जाती हैं सलवटें? अपनाएं ये हैक्स

आयरन नहीं है तो हेयर ड्रायर आएगा काम

अगर आपके पास इस्त्री करने का समय नहीं है तो हेयर ड्रायर की मदद से भी कपड़ों की हल्की सिलवटें कम की जा सकती हैं. सबसे पहले कपड़े पर थोड़ा पानी या इस्त्री वाला स्प्रे करें. इसके बाद हेयर ड्रायर को ऑन करें और उसे कपड़े से थोड़ी दूरी पर रखते हुए चलाएं. ड्रायर को एक ही जगह पर बहुत पास से न रखें. उसे कपड़े के ऊपर लगातार घुमाते रहें. गर्म हवा की मदद से कपड़े की सिलवटें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं.

ड्रायर में आइस क्यूब वाला ट्रिक

अगर कपड़ों पर सिर्फ एक-दो जगह हल्की लेकिन जिद्दी सिलवटें हैं और इस्त्री करने का समय नहीं है तो आइस क्यूब वाला तरीका भी आजमा सकते हैं. इसके लिए सिलवट वाले कपड़े को ड्रायर में दो या तीन आइस क्यूब के साथ रखें. ड्रायर को करीब 10 से 15 मिनट के लिए गर्म सेटिंग पर चलाएं. बर्फ पिघलने से बनने वाली भाप कपड़े के रेशों को रिलैक्स करने में मदद करती है, जिससे हल्की सिलवटें कम हो सकती हैं. यह तरीका कॉटन जैसे कपड़ों और हल्की सिलवटों पर ज्यादा उपयोगी हो सकता है. हालांकि, बहुत गहरी सिलवटों के लिए यह इस्त्री की जगह पूरी तरह नहीं ले सकता.

इसे भी पढ़ें - Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक

इस्त्री करते समय इन बातों का रखें ध्यान

कपड़ों पर इस्त्री करते समय सबसे पहले तापमान सही रखना जरूरी है. हर कपड़ा एक जैसी गर्मी सहन नहीं कर सकता. अगर कपड़े पर इस्त्री करने के बाद रंग वापस सामान्य हो जाए तो यह सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर रंग में बदलाव बना रहता है तो समझें कि तापमान कपड़े के लिए ज्यादा है. इस्त्री करते समय कपड़े पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने की भी जरूरत नहीं है. आयरन बॉक्स का वजन और उसकी गर्मी कपड़े की सिलवटें हटाने के लिए काफी होती है. इसे कपड़े पर धीरे-धीरे चलाएं. ज्यादा दबाव डालने से कपड़े की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Wiper Repair: बार-बार टूटता है वाइपर, इस आसान हैक्स से चिपकाएं, फिर चलेगा सालों साल
बार-बार टूटता है वाइपर, इस आसान हैक्स से चिपकाएं, फिर चलेगा सालों साल
Amla Pickle Recipe: आंवले का अचार सालभर नहीं होगा खराब! नोट करें बनाने का सही नियम
आंवले का अचार सालभर नहीं होगा खराब! नोट करें बनाने का सही नियम
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget