एक्सप्लोरर

Gym Training : कोरोना काल में जिम का बढ़ा क्रेज लेकिन जिम जाएं तो इन बातों का रखें ख्याल

Gym Training: आपको सभी जगह जिम में मशीनें तो मिल जाएंगी लेकिन क्वालिफाइड जिम (Gym) ट्रेनर मिलना मुश्किल है.

Gym Training Tips: कोरोना के इस समय में हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर चिंतित है. यही वजह है कि युवाओं में जिम का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है. बढ़ती डिमांड के वजह से आपको गली मोहल्ले में कोई न कोई  जिम जरूर दिख जाएगा. हालांकि आपको सभी जगह जिम में मशीनें तो मिल जाएंगी लेकिन क्वालिफाइड जिम ट्रेनर मिलना मुश्किल है. ज्यादातर जिमों में ऐसा देखा जाता है कि ट्रेनर इस काम के लिए क्वालीफाई नहीं होते लेकिन किसी ठीक ठाक फिजिक वाले युवाओं को जो कुछ दिनों तक जिम में प्रैक्टिस करते हैं उन्हें जिम ट्रेनर के रूप में काम के लिए रख लिया जाता है.

जिम करने के बाद भी नहीं मिल रहा है सही रिजल्ट तो यह हो सकती वह वजह
सभी लोग चाहते हैं कि उनकी बॉडी आकर्षक और सुंदर दिखे. कई लोग इसे पाने लिए जिम में हजारों रुपए खर्च करते हैं लेकिन उसके बाद भी अच्छी बॉडी नहीं मिल पाती है.  इसकी कई वजह हो सकती है, जैसे वे किसी अच्छे जिम ट्रेनर के अंदर ट्रेनिंग नहीं ले रहे हैं. वर्कआउट अच्छे से नहीं कर रहे हैं या आपकी डाइट चार्ट सही नहीं है और नींद में कमी है.

दरअसल आपको अपनी बॉडी पर लगातार काम करना पड़ेगा. एक आकर्षक शरीर बनाने में  6 से 12 महीने का समय लगता है और इसके लिए काफी मेहनत भी लगती है. ऐसे में सबसे जरूरी बात यह है कि कोई भी जिम ट्रेनर अगर आप से यह कह रहा है कि वह दो महीने या एक महीने के अंदर एक अच्छी बॉडी बनवा देगा तो आपको ऐसे जिम ट्रेनर से भी बचना चाहिए.

फूड सप्लीमेंट लेने से बचें
जिम में जाने के बाद आपको सप्लीमेंट फूड से बचना चाहिए. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका जिम ट्रेनर आपको कोई फूड सप्लीमेंट लेने या मसल्स बढ़ाने के लिए कोई स्टेरॉयड के इंजेक्शन लगवाने की सलाह तो नहीं दे रहा है. ज्यादातर जिम के अंदर इस तरह के काम करते जिम ट्रेनर दिख जाएंगे. वह आपको बाहर से प्रोटीन, विटामिन और फूड सप्लीमेंट लेने की बात करेंगे लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि खाने से जो प्रोटीन मिलता हैं हमें उस पर अधिक निर्भर रहना चाहिए. अगर शरीर को ज्यादा प्रोटीन या विटामिन की जरूरत है तो डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए .

चुने सही जिम ट्रेनर 
ज्यादातर जिम में यह देखा जा रहा है कि जिम ट्रेनर ट्रेनिंग देने से साथ साथ आपकी डाइट भी प्लान कर रहा होता है. ऐसे में आपको यह पता करना चाहिए की क्या आपके ट्रेनर के पास  डायटिशियन कोर्स की डिग्री है या फिर वह ऐसे ही आपको एक फैशनेबल डाइट बता रहा है. जैसे कि आप घर का खाना मत खाओ या फिर आप रोटी या चावल मत खाओ और भी ऐसी हजारों चीजें जो वह आपको छोड़ने के लिए बोलेंगे. वह आपके लिए एक फैशनेबल डाइट बनाएंगे लेकिन ऐसी डाइट ज्यादातर लोग एफर्ट नहीं कर पाते हैं और लंबे समय तक  डाइट फॉलो नहीं कर पाते  हैं.  ऐसे में आप समझ ही गए होंगे कि एक सही जिम ट्रेनर का होना कितना जरूरी है. 

क्या बनाना शेक वजन में कमी के लिए अच्छा है? जानें कैसे ये पॉपुलर ड्रिंक पेट की चर्बी घटा सकता है

Weight loss: इस खास तरीके से चाय बनाकर पीने से आपके वजन में हो सकती है कमी, यहां जानें रेसिपी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा
बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा
लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड से आ रही है बदबू, ऐसे करें डीप क्लीन
लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड से आ रही है बदबू, ऐसे करें डीप क्लीन
नॉन-स्टिक पैन इस्तेमाल कर रहे हैं? इन गलतियों की वजह से उतर जाती है कोटिंग
नॉन-स्टिक पैन इस्तेमाल कर रहे हैं? इन गलतियों की वजह से उतर जाती है कोटिंग
इंसान के शरीर में सूअर की किडनी, इससे कितने दिन बच सकती है जान?
इंसान के शरीर में सूअर की किडनी, इससे कितने दिन बच सकती है जान?

वीडियोज

Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: 5 मंजिला इमारत ढही, 50 जिंदगियों पर संकट !
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: मोती बाग इलाके में गिरी इमारत...मलबे में दबे 50 लोग!
CM Yogi in Chitrakoot: CM yogi ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा। CM Yogi Speech
PM Modi के SRCC में दिए विपक्ष पर 'फूफा' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार। Congress on PM Modi
MP Sagar Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड के तार यूपी से जुड़े !। CM Mohan Yadav। MP Liquor Case

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दर्दनाक और चिंताजनक...', सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन
'दर्दनाक और चिंताजनक...', सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन
सत्य निकेतन हादसा: विचलित कर सकतीं हैं ये 12 तस्वीरें, हर बीतता सेकेंड बढ़ा रहा रेस्क्यू की चुनौती
सत्य निकेतन हादसा: विचलित कर सकतीं हैं ये 12 तस्वीरें, हर बीतता सेकेंड बढ़ा रहा रेस्क्यू की चुनौती
विराट की कप्तानी में टीम से बाहर होने पर सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने सवाल...
विराट की कप्तानी में टीम से बाहर होने पर सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने सवाल...
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
राघव चड्ढा ने की भारत के डिजिटल मॉडल की तारीफ, बोले - 'देश ने साबित किया...'
राघव चड्ढा ने की भारत के डिजिटल मॉडल की तारीफ, बोले - 'देश ने साबित किया...'
PM मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे का रिएक्शन, कहा - 'अफसोस है कि...'
PM मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे का रिएक्शन, कहा - 'अफसोस है कि...'
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
एक एकड़ में अनार से कितना कमा सकते हैं किसान, जान लें हिसाब-किताब
एक एकड़ में अनार से कितना कमा सकते हैं किसान, जान लें हिसाब-किताब
Embed widget