एक्सप्लोरर

गर्मी में कटहल खाने से कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज की बीमारी, वजन घटाने में भी मिलेगी मदद

क्या डायबिटीज में सब्जियों के चुनाव को लेकर परेशान रहते हैं. आप कटहल की सब्जी खा सकते हैं इससे मधुमेह को काबू करने में मदद मिलेगी और वजन भी तेजी से कम होगा.

गर्मी में कटहल की सब्जी का सीजन होता है. कटहल कुछ लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होता है क्योंकि कटहल का स्वाद काफी अच्छा होता है. हालांकि कुछ लोगों को कटहल का स्वाद पसंद नहीं होता है. कुछ लोगों को कटहल की रेसिपी मटन के जैसी लगती है. इस वजह से वेजेटेरियन लोग इससे दूर भागते हैं. आपको बता दें कटहल एक ऐसी सब्जी है जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर है. कटहल से कई तरह की रेसिपीज तैयार की जाती हैं.

किसी के भी शरीर को पोषक तत्वों की सख्त जरुरत होती है, ऐसे में सभी को कटहल का सेवन हर हाल में करना चाहिए. इतना ही नहीं, जैसे कि आप भी जानते हैं जैसे जैसे दिन गुजरते जा रहे है वैसे-वैसे गर्मी भी बढ़ते जा रही है. ऐसे में यह सबसे सही समय है कटहल का सेवन करने का. खासतौर पर डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति को गर्मी में कटहल का सेवन करना ही चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. जानते हैं कटहल का सेवन किस तरह से फायदेमंद है और डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करता है. 

1- इम्यूनिटी को बूस्ट करे- गर्मी के मौसम में कई तरह की सीजनल बीमारियां होती हैं. ऐसे में कटहल का सेवन इन सभी परेशानियों को दूर कर सकता है क्योंकि कटहल में कई तरह के पोषक तत्त्व जैसे विटामिन -ए, विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, पौटेशियम मौजूद होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है. ऐसे में कटहल का सेवन हर हाल में करें.

2- हड्डियों को बनाए मजबूत- हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम बेहद जरुरी होता है. कटहल में कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हड्डियों को बहुत  मजबूत करता है और आपके शरीर को स्वस्थ रखता है. ऐसे में हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कटहल का सेवन जरूर करें.

3- डायबिटीज कंट्रोल करता है- हाई ब्लड शुगर से होने वाली डायबिटीज की बीमारी में कटहल का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. दरअसल इसमें मौजूद फाइबर शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन के रिलीज को धीमा करता है और भूख को कंट्रोल रखने में मदद करता है. इस तरह से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति को ज्यादा परेशानी नहीं होती है.

4- वजन घटाने में मदद- कटहल में कम कैलोरी होती है जो वजन घटाने के लिए फायदेमंद साबित होता है. इतना ही नहीं बल्कि इसमें फाइबर की मात्रा भी बहुत अधिक होती है. ऐसे में कटहल का सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और वजन घटता है. कटहल खाने से मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ता है जो वेट लॉस मैनेजमेंट के लिए बहुत प्रभावशाली साबित होता है.

5- नींद के लिए बहुत फायदेमंद- कटहल इंसोमेनिया जैसे नींद से जुड़े विकार में भी काफी फायदेमंद साबित होता है. कटहल में मैग्नीशियम शामिल होता है जो शरीर में न्यूरोट्रांसमिटर के लेवल को रेगुलेट करने का काम करता है. इससे आपके नर्व्स को आराम मिलता है और आप बेहतर नींद ले पाते हैं. ऐसे में कटहल का सेवन करने से आपकी स्लीपिंग हैबिट सही हो सकती है.

ये भी पढ़ें

दही और फ्लेक्स सीड्स से कम होता है वजन, इस तरह से करें इनका इस्तेमाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshness Tips: कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Food Divorce In Relationships: क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?
क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget