एक्सप्लोरर

Hypothyroidism के हैं साइड इफेक्ट्स, Diet के इस्तेमाल से पहले इन फूड्स का न करें सेवन

शरीर के प्राकृतिक कार्य के लिए थायरॉयड हार्मोन की सही मात्रा होना जरूरी है.हाइपोथॉयरोडिज्म होने पर पर्याप्त थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन नहीं हो पाता.

अंडरएक्टिव थायरॉयड को हाइपोथॉयरोडिज्म भी कहा जाता है. ये एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें थायरॉयड ग्रंथि पर्याप्त थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाती. इस तरह हार्मोन में अंसतुलन के कई साइड इफेक्ट्स देखने में आते हैं. शुरू में अंडरएक्टिव थायरॉयड के लक्षण नजर नहीं आते. लेकिन बाद में इसके चलते थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, कोलेस्टेरोल लेवल का बढ़ना, बालों का गिरना, डिप्रेशन की समस्या होने का खतरा रहता है. अगर समय रहते इलाज नहीं कराया गया तो अंडरएक्टिव थायरॉयड से दिल संबंधी बीमारी, कमजोर मानसिक स्थिति का खतरा बढ़ जाता है. विशेषज्ञों का कहना है डाइट इस स्थिति को ठीक करने में मददगार साबित होता है. उचित खानपान और संतुलित डाइट हाइपोथॉयरोडिज्म के साइड इफेक्ट्स को काबू में करता है. लेकिन कुछ ऐसे फूड हैं जिनका सेवन हाइपोथॉयरोडिज्म होने पर नहीं किया जाना चाहिए.

सोया शोध में बताया गया है कि लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में सोया उत्पाद का सेवन करनेवाली महिलाओं को हाइपोथॉयरोडिज्म का ज्यादा जोखिम रहता है. सोया उत्पाद में प्लांट बेस्ड एस्ट्रोजेन होता है. एस्ट्रोजन प्राकृतिक हार्मोन है. ये पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही पाया जाता है. पुरूषों के मुकाबले महिलाओं को एस्ट्रोजन की आवश्यकता ज्यादा होती है. एस्ट्रोजेन का लेवल बढ़ने से थायरॉयड असंतुलन होने का खतरा रहता है. इसलिए सोया उत्पाद का सेवन कम कर देना चाहिए.

बहुत ज्यादा आयोडीन

आयोडीन के अंसतुलित लेवल से भी हाइपोथॉयरोडिज्म हो सकता है. आयोडीन की ज्यादा मात्रा हार्मोन पर विपरीत असर डालती है. इसलिए अपने डाइट में ज्यादा आयोडीन शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

खास सब्जियां

पौष्टिक तत्वों वाली कुछ सब्जियां थायरॉयड हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित कर सकती हैं. ब्रसल स्प्राउट, गोभी, पत्ता गोभी, शलजम, ब्रोकोली का इस्तेमाल संतुलित तरीके से करना चाहिए.

फैट्टी फूड्स

फैट्स शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं. फैट्स को दो श्रेणियों में रखा जा सकता है. एक फैट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है जबकि दूसरा फैट्स स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है. फैट्स शरीर थायरॉयड हार्मोन पूरा करनेवाली दवाइयों के ग्रहण क्षमता को प्रभावित करता है. फ्राइड फूड्स, प्रोसेस्ड फोडूस् और फैट्टी फूड्स का सेवन सीमित करना ही समझदारी होगा.

कैफीन

बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन थायरॉयड हार्मोन को ग्रहण करने में बाधा पैदा कर सकता है. ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है. इससे अनिद्रा हो सकती है और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है.

Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स, बीमारियों से भी रहेंगे दूर

Health Tips: वजन घटायें और उम्र बढ़ायें, सिंपल लाइफस्टाइल से घटायें वजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा, CDSCO ने रखी शर्त
अब बिना पर्ची नहीं मिलेगी एसिडिटी की दवा, CDSCO ने रखी शर्त
आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र
आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र
World Heart Day 2026: दिल की सेहत के लिए नोट करें थीम और कोट्स
World Heart Day 2026: दिल की सेहत के लिए नोट करें थीम और कोट्स
How To Clean Velvet Furniture: मखमली सोफे से दाग कैसे हटाएं? नोट करें 2 मिनट का जादुई हैक
मखमली सोफे से दाग कैसे हटाएं? नोट करें 2 मिनट का जादुई हैक

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget