एक्सप्लोरर

Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स, बीमारियों से भी रहेंगे दूर

Health Tips: लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स. 60 साल तक रहेंगे फिट और हेल्दी. बीमारियों का खतरा भी कम होगा.

Health Tips: स्वस्थ शरीर और हेल्दी रहने के लिए हम न जाने कितने प्रयास करते हैं. लेकिन कई बार हम अपनी दिनचर्या में ऐसी बातों को नजरंदाज कर देते हैं. जो हमारी सेहत पर बहुत असर डालती हैं. हेल्दी रहने के लिए आपको रोजाना कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. दिन की शुरुआत हेल्दी हेबिट्स के साथ करने से आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं. दिन को अच्छा बनाने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ और खुश रहना बहुत जरूरी है. अगर आप फिट हैं तो दिनभर आने वाली चुनौतियों से आसानी से निपट सकते हैं. जबकि दिन की शुरुआत जल्दबाजी में करने पर कई मुश्किलें पैदा हो जाती है. इसलिए कहा जाता है अपने हर दिन की शुरुआत दिनभर की योजना बनाने के साथ करनी चाहिए. ऐसा करने से आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे. आप पूरे दिन एक्टिव और स्वस्थ महसूस करेंगे. आज हम आपको हेल्दी डेली रुटीन के बारे में बता रहें हैं कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिन्हें अपना कर आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं. आइए जानते हैं.

1- सुबह जल्दी उठें सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं. आपको अपनी दिनचर्या बनाने का वक्त मिल जाता है. आप व्यायाम और नाश्ता करने के लिए पर्याप्त समय निकाल पाते हैं. ऑफिस वक्त पर पहुंचते हैं. इसलिए सुबह जल्दी उठने की कोशिश करनी चाहिए. आप सुबह जगने का एक वक्त निर्धारित कर लें और वीकेंड पर भी इसी दिनचर्या को अपनाएं. इस आदत से आपको कई शारीरिक और मानसिक फायदे मिलेंगे. आपको पूरे दिन में बहुत सारा वक्त मिलेगा. जिससे आप बहुत सारे काम निपटा सकते हैं.

2- नाश्ता करना न भूलें स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों में शामिल है समय पर नाश्ता करना. लेकिन बहुत सारे लोग समय की कमी की वजह से नाश्ता नहीं करते. इस आदत से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. अगर आप लंबे समय तक फिट रहना चाहते हैं तो आपको सुबह नाश्ता करने की आदत बना लेनी चाहिए. दिन की अच्छी शुरुआत के लिए सुबह ऊर्जा की जरूरत होती है. अगर आप नाश्ता नहीं करते तो चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं. इसका असर आपके दिनभर के काम पर भी नजर आता है. इसलिए आपको सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए.

3- खूब पानी पिएं स्वस्थ रहने के लिए खुद का हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. खुद को फिट रखने के लिए पानी पीना एक हेल्दी आदत है. आपको पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. पानी से आपका शरीर डिटॉक्स होता है. इसके अलावा आपका शरीर सही से काम करता है. आप चाहें तो पानी में नींबू डालकर पी सकते हैं. इससे आपके शरीर के विषाक्त बाहर निकल जाते हैं. इसके अलावा आप फ्रूट्स या सब्जियों से बना इनफ्यूज्ड पानी भी पी सकते हैं.

4- पर्याप्त प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट लें प्रोटीन हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है. प्रोटीन हमारी हड्डियों, मांसपेशियों,  त्वचा और बालों के लिए बहुत जरूरी है. आपको अपने खाने में प्रोटीन जरूर शामिल करना चाहिए. शरीर के वजन का 0.8 ग्राम प्रति किलोग्राम के हिसाब से आप प्रतिदिन प्रोटीन लें. साथ ही कार्बोहाइड्रेट भी आपकी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है. कार्ब से आपका पेट भरा रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है. स्वस्थ रहने के लिए आप खान में फल, सब्जियां और साबुत अनाज जरुर शामिल करें.
5- वर्कआउट जरूर करें हेल्दी रहने के लिए वर्कआउट भी बहुत जरूरी है. आपको डेली 30 से 40 मिनट वॉक करनी चाहिए. लेकिन ध्यान रखें लगातार एक तरह की एक्सरसाइज करने से शरीर उसका आदी हो जाता है. इसलिए समय समय पर अपने वर्कआउट रुटीन को बदलते रहें. आप बॉडी को फिट रखने के लिए जुम्बा, एरोबिक्स, पिलाटे जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. इससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और मन भी खुश रहेगा.
6- शरीर की सुनें  कई बार हम एक रुटीन को फोलो करते हैं लेकिन हमारा शरीर उसे स्वीकार नहीं करता. इसलिए जरूरी है कि आप अपने शरीर की भी सुनें. अगर आपका शरीर रोज के रुटीन से अलग आराम चाहता है तो छुट्टी लेना भी उतना ही जरूरी है. आपको थकान महसूस हो तो उस दिन व्यायाम न करें. जब भूख लगे तभी खाना खाएं. लेकिन ऐसी अनियमितता को अपनी आदत न बनाएं.
7- भरपूर नींद लें स्वस्थ शरीर के लिए खाने पीने से साथ अच्छी नींद भी जरूरी है. आपको कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. नींद की कमी से वजन बढ़ने लगता है, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी आती है. इसलिए रात को अच्छी नींद लेने की कोशिश करें. इससे आपकी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget