एक्सप्लोरर

Relationship Tips: लव लाइफ में ये काम करना भूल जाते हैं ज्यादातर लोग, बढ़ने लगती हैं दूरियां

Relationship Tips For Happy Love Life: आप अपने रिश्ते को हमेशा प्यारा, खूबसूरत और सपॉर्टिव बनाए रख सकते हैं. बस उस एक बात को याद करें, जिसका आप शुरुआत में ध्यान रखते थे लेकिन अब नहीं रखते...

Tips For Love Life: हम सभी चाहते हैं कि हमारी लव लाइफ स्मूद चले और प्यार कभी भी कम ना हो. कोई भी अपने रिश्तों में दर्द या तकलीफ का समय नहीं देखना चाहता. लेकिन फिर भी लगभग हर कपल के रिश्ते में कभी ना कभी एक दौर ऐसा आता है, जब आपको अपने पार्टनर के साथ दूरी का अनुभव होने लगता है. या आप अपने रिश्ते में एक खालीपन महसूस करने लगते हैं. ऐसा क्यों होता है और वो कौन-सी जरूरी बातें होती हैं, जिन्हें हम भूल जाते हैं और रिश्ते की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है...

आपने कब उनसे ये कहा था

  • जब कोई रिश्ता शुरू होता है, फिर चाहे वह शादी के पहले हो या शादी के बाद में, उसमें काफी कुछ नया होता है. इसलिए हमें अपने पार्टनर और उसकी आदतों के प्रति आकर्षण रहता है. हम उनकी हर अच्छी बात के लिए उनकी तारीफ करते हैं. फिर भले ही गलत बात के लिए ना टोकें.
  • लेकिन वक्त बीतने के साथ हम उनके अच्छे कामों की उनकी जिम्मेदारी मान लेते हैं और किसी भी ऐसे काम को उनकी आदत, जो हमें पसंद ना हो. साथ ही अच्छे काम की तारीफ करना तो भूल जाते हैं लेकिन अपनी नापसंद चीज के लिए उन्हें बार-बार टोकते हैं या ताना मारते हैं. 
  • ऐसा करने से बोलने वाले के मन में भी नकारात्मकता आती है और सुनने वाले के मन में भी. फिर धीरे-धीरे आप एक-दूसरे को ऐसे ही स्वीकार लेते हैं. यानी बोलने वाले को भी लगने लगता है कि इन्हें तो ऐसे काम करने ही हैं और करने वाला तो करता ही है...यह पहला कदम होता है, जो सकारात्मक की जगह आपके रिश्ते पर नकारात्मक असर ज्यादा छोड़ता है. क्योंकि फिर आप हर अनबन के मौके पर इन चीजों की नकारात्मकता से भर जाते हैं और आपसी झगड़ा ना चाहते हुए भी बड़ा बन जाता है.

रिश्ते में प्यार कैसे बढ़ाएं

  • अपने पार्टनर और उसके निर्णय की समय-समय पर तारीफ करें. हर उस काम के लिए अपने पार्टनर का उत्साह बढ़ाएं, जो उन्होंने घर-परिवार को आगे बढ़ाने के लिए लिया हो. 
  • डेली लाइफ के स्ट्रगल के साथ परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निभाने के लिए भी अपने पति और पत्नी का धन्यवाद करें.
  • उन्हें इस बात का अहसास कराएं कि उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की आपको कद्र है और उनके ये प्रयास सभी को समझ भी आते हैं.
  • उनकी किसी ड्रेस की तारीफ करें तो कभी उनके लुक्स पर उन्हें सराह दें. ऐसा करने से जो आप दोनों के चेहरे पर प्यारी-सी स्माइल आएगी ना, वो रिश्ते में हुई टूट-फूट और दरार को भरने का काम करती है.
  • साथ में सैर करते हुए या कभी किसी पार्क में बैठकर बात करते हुए या फिर अपने कमरे में ही समय बिताते हुए, अपने अब तक के सफर की अच्छी बातों और फैसलों के लिए पार्टनर को थैंक्यू बोलें. साथ ही उन पलों को भी याद करें, जब बुरे समय में आप दोनों की हिम्मत काम आई हो.
  • इन छोटी-छोटी बातों को अपनाकर देखिए, आपका रिश्ता फिर से ताजा और सफर हसीन लगने लगेगा. जीवन के सफर में हमसफर के साथ की गर्माहट हर कदम पर फील होगी तो सफर और भी सुंदर बन जाएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें:

रिश्ते में जहर घोलती है ऐसी खामोशी, अनकही बातें बढ़ा सकती हैं दूरी

इतनी सारी परेशानियों की वजह है पूरी नींद न लेना, बेहतर है चैन से सोएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August home decoration: 15 अगस्त पर घर सजाएं, लेकिन न करें ये 10 गलतियां
15 अगस्त पर घर सजाएं, लेकिन न करें ये 10 गलतियां
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
 Independence Day15 August:15 अगस्त पर घर में ऐसा माहौल बनाएं, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा
15 अगस्त पर घर में ऐसा माहौल बनाएं, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget