एक्सप्लोरर

Skin Whitening: दिवाली आने तक दूधिया निखार से चमक उठेगा चेहरा, घर में लगाएं ये दो शानदार फेस पैक

DIY Tips For Skin Whitening: त्वचा में दूधिया निखार लाना है तो इसके लिए केमिकल बेस्ड प्रॉडक्ट्स की कोई जरूरत नहीं है. आप यहां बताए जा रहे दो खास घरेलू फेस पैक से भी दूध जैसी सफेद त्वचा पा सकती हैं.

Homemade Face Pack For Skin Whitening: महिलाएं अपने चेहरे पर दूधिया निखार लाने के लिए कई जतन करती हैं, क्योंकि दूध जैसी सफेद (Milky white skin) और बेदाग त्वचा (Flawless Skin) आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है. यदि आप भी चाहती हैं कि आपकी स्किन बिना किसी केमिकल प्रॉडक्ट और पार्लर ट्रीटमेंट के दूध जैसी सफेदी और चमकदार बने तो आप यहां बताए जा रहे दो घरेलू फेस पैक (Homemade Face Pack) में से कोई-सा भी एक फेस पैक ट्राई कर सकती हैं. 

ये फेस पैक पूरी तरह हर्बल और नैचरल हैं. घरेलू होने के कारण इन्हें तैयार करने में जिन चीजों का उपयोग किया जाता है, वे सभी देसी और फूड ग्रेड चीजें हैं, इसलिए ये फेस पैक स्किन को जरा-सा भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. आप इन फेस पैक को सप्ताह में कम से कम तीन बार जरूर अपनी त्वचा पर लगाएं. रिजल्ट जल्दी पाना होतो हफ्ते में 5 दिन भी इनका उपयोग किया जा सकता है.

चावल के आटे का फेस पैक

दूधिया निखार लाने वाला पहला फेस पैक चावल के आटे से तैयार किया जाता है. इस पैक को बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए...

  • 1 चम्मच चावल का आटा
  • आधा चम्मच चंदन पाउडर 
  • 2 से ढाई चम्मच गुलाबजल
  • इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसकी एक मोटी परत अपने चेहरे और गर्दन पर 20 से 25 मिनट के लिए लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे ताजे पानी से धोकर साफ करें और स्किन पर मॉइश्चराइजर लगा लें.
  • यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आप इस फेस पैक को तैयार करते समय इसमें कुछ बूंद शहद की मिक्स कर लें. यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक सेंसेटिव है या कॉम्बिनेशन स्किन है तो आप इसमें आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल मिला लें.

चंदन पाउडर से बना फेस पैक

त्वचा में दूधिया निखार लाने वाला दूसरा फेस पैक तैयार होता है चंदन पाउडर और मुलतानी मिट्टी के मिक्स से. आप इस पैक को बनाने के लिए घर में रखी इन चीजो का उपयोग करें...

  • आधा चम्मच चंदन पाउडर
  • एक चम्मच मुलतानी मिट्टी
  • आधा चम्मच बेसन
  • 2 चम्मच गुलाबजल
  • 1 चम्मच दूध

इन सभी चीजों का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाएं. यहां भी वही कंडीशन लागू होती है, जो आपको ऊपर बताई गई है कि यदि आपकी त्वचा बहुत रूखी रहती है या मिक्स स्किन टाइप है यानी कहीं से ऑइली और कहीं से ड्राई तो आप अपनी आश्यकता के अनुसार शहद और ऐलोवेरा जेल का उपयोग करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले अपनी त्वचा की के बारे में जरूर जानें और जो इंग्रीडिऐंट आपकी स्किन को सूट ना करता हो उसका उपयोग ना करें. अपनी ब्यूटीशियन की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: अगर तांबे के बर्तन में नहीं रखा है तो ना पिएं रात भर रखा हुआ पानी, यह है वजह

यह भी पढ़ें: बार-बार लगाने पड़ते हैं बाथरूम के चक्कर, किडनी की हालत खराब कर देती हैं ये डेली हैबिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Kitchen Garden Care Tips: गर्मियों में कैसे करें अपने किचन गार्डन की देखरेख? इन उपायों से हमेशा हरा भरा रहेगा गार्डन
गर्मियों में कैसे करें अपने किचन गार्डन की देखरेख? इन उपायों से हमेशा हरा भरा रहेगा गार्डन
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

Embed widget