एक्सप्लोरर

Kidney Disease: बार-बार लगाने पड़ते हैं बाथरूम के चक्कर, किडनी की हालत खराब कर देती हैं ये डेली हैबिट्स

Cause of kidney disease: युवाओं में तेजी से बढ़ रही है किडनी की बीमारी. आप अपनी कुछ खास डेली हैबिट्स (Daily Habits) में थोड़ा-सा चेंज करके इस बीमारी से बच सकते हैं. इसी बारे में यहां बताया गया है.

How to maintain kidney health: किडनी की बीमारी एक ऐसी समस्या है जो आज के समय में बहुत तेजी से फैल रही है. इस बात पर गौर करने की जरूरत है कि यह बीमारी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) और पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer) से भी अधिक तेज स्पीड से फैल रही है. खास बात यह है कि यंगस्टर्स तेजी से इस किडनी संबंधी बीमारियों (Kidney disease) की चपेट में आ रहे हैं. यहां डेली लाइफ (Daily life habits) से संबंधित उन हेबिट्स के बारे में बताया जा रहा है, जो किडनी को बीमार करने में अहम भूमिका निभाती हैं (Cause of kidney disease)...

1. स्मोकिंग की लत

जो लोग सिगरेट या अन्य तरह की स्मोकिंग करते हैं. उन्हें ऐसा ना करने वाले लोगों की तुलना में किडनी की बीमारी होने की आशंका कई गुना अधिक होती है. सबसे बड़ी बात यह है कि इन लोगों में आमतौर पर किडनी की बीमारी के लक्षण शुरुआत में नजर भी नहीं आते हैं और एकाएक पता चलता है कि किडनी डैमेज हो गई है. स्मोकर्स को किडनी की समस्या शरीर में क्रिएटिनिन (creatinine) का स्तर बढ़ने के कारण होती है. जो लोग चेन स्मोकर होते हैं, उनके शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच जाता है और किडनी डैमेज हो जाती है.

2. एक दिन में कितना नमक खाते हैं आप?

यदि आप अपनी डेली डायट में बहुत अधिक नमक खाते हैं तो इससे आपके ब्लड का बैलंस बिगड़ जाता है. इस कारण आपकी किडनी को फिल्टर के दौरान ब्लड से पानी अलग करने में दिक्कत होती है और यहीं से किडनी से जुड़ी समस्याओं की शुरुआत हो जाती है. इसलिए जितना हो सके हाई सॉल्ट खाने से बचें.

3. बार-बार बाथरूम जाना

डायबिटीज होने पर या फिर डेली रुटीन लाइफ में शुगर और स्पाइस का अधिक उपयोग करने के कारण आपको बार-बार यूरिन जाने की समस्या हो सकती है.  जो लोग अधिक मात्रा में चाय कॉफी का सेवन करते हैं, उन्हें यूरिन जाने की समस्या अधिक होती है.  यह स्थिति आपकी किडनी की सेहत के लिए बहुत खतरनाक होती है.इसलिए शरीर को डिहाइड्रेट करने वाली इन ड्रिंक्स का सेवन सीमित मात्रा में करें.

4. यूरिन को रोककर रखा
यह सही है कि बार-बार बाथरूम जाना किसी समस्या से कम नहीं लगता है. लेकिन यदि आपको शुगर की समस्या है, कोई इंफेक्शन है, ब्लेडर की होल्डिंग पॉवर कम है या कोई अन्य वजह भी है तब भी आपको जब टॉयलेट आए जरूर जाना चाहिए. यूरिन को लंबे समय तक रोककर रखने से आपके शरीर में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. कई बार ये बैक्टीरिया आपके ब्लेडर से होते हुए किडनी में प्रवेश कर जाते हैं और किडनी इंफेक्शन की वजह बन जाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: अंजीर खाने के हैं कई फायदे, सेहतमंद रहने का बेजोड़ तरीका
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों को सिखाएं ये पाठ, जीवनभर रहेंगे हेल्दी 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget