एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: किचन में रखे सामानों में नहीं लगेगी फंगस, बस इन बातों का ख्याल रखें

Fungus In Food: बारिश के सीजन में खाने-पीने चीजें बहुत जल्दी खराब होती हैं. किचन में रखे सामानों में नमी के कारण फंगस लग जाता है. चीजों को फंगस से बचाने के लिए इन बातों का ख्याल रखें.

Fungus In Kitchen Items: मानसून आते ही हर जगह आपको कीड़े-मकौड़े घूमते नजर आएंगे. बारिश में सीलन और नमी के कारण किचन में कई तरह के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. खासतौर से खाने-पीने की चीजें तेजी से खराब होती हैं. बारिश में चीजें नमीं से सड़ने लगती है. कई चीजों में फंगस आ जाती है. ऐसे में आपको समय-समय पर चीजों को चेक करते रहना चाहिए. अगर कोई चीज बंद रखी है तो उसे खोलकर जरूर देंखें. फंगस लगी चीजें खाने से कई तरह की स्किन एलर्जी होने का भी खतरा रहता है.

अगर घर में एक बार फंगस आने लगे तो ये और सामानों में भी फैल जाती है. ये फंगस गीली और कम रौशनी वाली जगहों पर बहुत तेजी से फैलती है. ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो आपके सामानों को फंगस से बचाने में मदद करेंगे.

फंगस से कैसे बचें

  • मानसून में हवा में ह्यूमिडिटी के कारण नमी पैदा हो जाती है. ऐसे में कोशिश करें कि घर के अंदर फ़्रेश हवा जरूर खाएं
  • जिस दिन धूप निकले आप सभी खिड़कियों और दरवाजों को खोल दें. धूप की रौशनी से फंगस और बैक्टीरिया नहीं पनपते.
  • बारिश में फर्नीचर या बुक शेल्फ को दीवार से चिपका कर न रखें. फंगस सबसे गीली जगहों या फिर दीवार पर आती है जो आपके सामनों में फैल जाती है.
  • किचन में खाना बनाते वक्त एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं. इससे नमी कम रहेगी और फंगस का खतरा भी कम होगा.
  • बाथरूम में भी एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें. नहाने के बाद बाथरूम का दरवाजा खोल दें और फ्लोर को अच्छी तरह वाइप कर दें.
  • मानसून में नहाते वक्त शावर, पर्दे और मोटी मैट का इस्तेमाल ना करें. इससे बाथरूम में नमी बनी रहती है फंगस आने का खतरा बढ़ता है.
  • अगर आपके घर का एसी या फिर बेसिन पाइप लीक कर रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें.
  • धूप निकलने पर मसालों और दालों को खुले में धूप दिखाएं. इससे इन चीजों को खराब होने से बचाया जा सकता है.
  • किचन में सामानों को लंबे वक्त तक स्टोर करके ना रखें. इससे चीजें खराब हो सकती है. 
  • घर में चीजों को हवादार जगहों पर खोलकर रखें. इससे नमी और सीलन कम होगी और चीजें ठीक रहेंगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Monsoon Diet: बारिश के मौसम में नॉन वेज खाना क्यों होता है खतरनाक? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
First Night Gown Ideas: फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget