एक्सप्लोरर

Monsoon Diet: बारिश के मौसम में नॉन वेज खाना क्यों होता है खतरनाक? जानिए

Monsoon Food: बारिश में पाचनतंत्र कमजोर हो जाता है. जिससे खाना पचाने में थोड़ी मुश्किल आती है. यही वजह है कि बारिश में हल्का और सुपाच्य खाने की सलाह दी जाती है. बारिश में नॉनवेज खाने से बचना चाहिए.

Non Veg Foods In Rainy Season: बारिश के बाद मौसम सुहाना हो जाता है. मौसम का मज़ा उठाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं. कुछ लोग पसंदीदा खाना खाते हैं तो कुछ बारिश की बूंदों में भीगते हुए बाइक पर लॉंग ड्राइव पर निकल जाते हैं, लेकिन आपको इस मौसम में बहुत सावधान रहने की जरूरत है. बीमारियां और इंफेक्शन सबसे ज्यादा इसी सीजन में फैलते हैं. बारिश में खान-पान को लेकर बहुत ध्यान रखना चाहिए. जरा सी लापरवाही से आप बीमार पड़ सकते हैं. बारिश में पाचनक्रिया कमजोर हो जाती है. इसलिए हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाने की सलाह दी जाती है. मानसून में खासतौर से नॉनवेज खाने से बचना चाहिए. मांसाहारी खाने को पचाने में काफी वक्त लगता है. इसके अलावा ऐसे खाने से सबसे जल्दी इंफेक्शन होने का खतरा रहता है.

बारिश में नॉन वेज क्यों नहीं खाना चाहिए?
मानसून में नॉनवेज न खाने की एक धार्मिक वजह है कि ये सावन भगवान शिव का महीना होता है. इस महीने में लोग पूजा-पाठ और व्रत उपवास करते हैं. ऐसे में मांसाहारी खाने से दूर रहते हैं. अब बात करते हैं इसके पीछे के साइंटिफिक नजरिए की, जिसमें नॉन वेज फूड को देरी से पचने वाला और हाई प्रोटीन फूड माना जाता है. बारिश में पाचनतंत्र कमजोर होने की वजह से नॉनवेज देरी से पचता है और पेट में गैस, गर्मी, अपच और अन्य परेशानियां पैदा करता है. 

बारिश में नॉनवेज खाना क्यों है खतरनाक
1- फंगस का खतरा- मानसून में नमी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से फंगल इंफेक्शन, फफूंदी और फंगस का खतरा बढ़ जाता है. खाने पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं. खासतौर से नॉनवेज में इंफेक्शन का खतरा रहता है.

2- कमजोर डाइजेशन- बारिश में पाचन अग्नि का असर कम हो जाता है. ऐसे में नॉन वेज फूड्स को पचाने में मुश्किल आती है. देरी से पचने की वजह से खाना आंतों में सड़ने लगता है. इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ता है. 

3- पशु बीमार होते हैं- बारिश में कीड़े-मकोड़ों बढ़ जाते हैं और जानवर भी बीमार होने लगते हैं. इस सीजन में पशुओं में कई तरह की बीमारियां फैलती हैं, जिसकी वजह से नॉनवेज खाना आपको भी नुकसान पहुंचा सकता है. 

4- मछली प्रदूषित हो जाती है- बारिश में पानी के साथ गंदगी बहकर तालाब और फिर नदियों में चली जाती है. ऐसे में मछली दूषित पानी और खाने का सेवन करती हैं. इस मौसम में मछली खाने से भी बचना चाहिए. इससे आप बीमार हो सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: बारिश में चीजों को फंगस लगने से कैसे बचाएं, अपनाएं ये नुस्खे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
Paint Bubbling On Walls: दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget