एक्सप्लोरर

एक दिन में कितना ब्लड पंप कर देता है दिल! सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप

दिल इंसान के शरीर की लाइफ लाइन है. यह हर मिनट लगभग 4 से 5 लीटर और पूरे दिन में 6000 से 8000 लीटर तक खून पंप करता है. इस ब्लड फ्लो से शरीर को ऑक्सीजन मिलती हैं और वेस्ट बाहर निकलता है.

दिल को शरीर का सबसे अहम अंग माना जाता है. अगर यह एक पल के लिए भी काम करना बंद कर दे तो इंसान की मौत हो जाती है. करीब 300 ग्राम वजनी यह यह अंग लगातार खून को पंप करता रहता है. ऑक्सीजन रहित खून सबसे पहले दिल के दाएं हिस्से में आता है, वहां से फेफड़ों तक पहुंचकर ऑक्सीजन से भरता है और फिर बाएं हिस्से से पूरे शरीर के अंगों तक भेजा जाता है. यही प्रक्रिया इंसान को जिंदा रखती है. वही एक हेल्दी इंसान का दिल औसतन 72 से 80 बार प्रति मिनट धड़कता है. हर धड़कन के साथ लगभग 70 से 80 मिलीलीटर खून पंप होता है. यानी सिर्फ 1 मिनट में दिल करीब 4.2 से 5.6 लीटर खून पूरे शरीर में पहुंचा देता है.

24 घंटे में कितना ब्लड पंप करता है दिल?

अगर 1 मिनट में दिल 72 बार धड़कता है तो पूरे दिन में यह लगभग 1,03,000 से ज्यादा बार धड़कता है. इसका मतलब है कि 24 घंटे में दिल करीब 6000 से 8000 लीटर तक खून पंप करता है. इतनी बड़ी मात्रा में द‍िल खून को आपके शरीर के हर हिस्से तक हर दिन पहुंचाता है.

क्यों जरूरी है यह ब्लड फ्लो?

दिल से पंप हुआ खून शरीर को ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व देता है. यही खून कार्बन डाइऑक्साइड और वेस्ट मैटेरियल को बाहर निकालने का काम भी करता है. अगर ब्लड फ्लो रुक जाए या कहीं ब्लॉकेज हो जाए तो शरीर तुरंत बीमार पड़ सकता है. वहीं हर दिन लाखों बार धड़ककर और हजारों लीटर खून पंप कर दिल इंसान को जिंदा रखता है. यही वजह है कि इसे शरीर की लाइफ लाइन कहा जाता है.

दिल की धड़कन खून पंप करने तक सीमित नहीं

दिल की धड़कन सिर्फ खून पंप करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सहारा देती है. खून के साथ व्हाइट ब्लड सेल्स पूरे शरीर में घूम कर इंफेक्शन से बचाव करती है. यानी आपका दिल सिर्फ जिंदगी चलता ही नहीं बल्कि बीमारियों से बचाव में भी अहम भूमिका निभाता है.

ये भी पढ़ें-Skin Care Tips: इन आदतों की वजह से हो रही स्किन खराब, जानिए खुद को कैसे बचाकर रखें

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget