एक्सप्लोरर

कम बजट और कम समय में अपने घर को खूबसूरत बनाना है, तो अपनाएं ये टिप्स

कम बजट और समय में घर को सजाना चाहते हैं? यहां कुछ आसान टिप्स हैं जो आपके घर को नया और खूबसूरत बना देंगे. आइए जानते हैं कैसे?

अगर आपका मन है कि आपका घर सुंदर दिखे, लेकिन जेब भी न खाली हो और समय भी ज्यादा न लगे, तो ये स्टोरी सिर्फ आपके लिए है. घर को सजाना तो सबको अच्छा लगता है, पर इसका मतलब ये नहीं कि ढेर सारे पैसे और बहुत सारा समय लगाना पड़े. अगर आपका बजट कम है या फिर समय की कमी है, तो भी आप चिंता मत कीजिए. कुछ आसान और स्मार्ट तरीके अपनाकर आप अपने घर को नया और खूबसूरत बना सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना ज्यादा मेहनत और पैसे खर्च किए आप अपने घर की रौनक बढ़ा सकते हैं. 

दीवारों को दें नया रंग
अपने घर को तुरंत नया और सुंदर बनाने का एक आसान तरीका है नया पेंट. जरूरी नहीं कि पेंट महंगा हो. आपको बस वो रंग चुनना है जो आपके फर्नीचर और घर की सजावट से अच्छे से मिलता हो. यह सिंपल कदम आपके घर को बिल्कुल नई लुक दे सकता है, वो भी बिना ज्यादा खर्च किए.

DIY सजावटी आइटम
घर में पड़ी पुरानी चीजों से सजावट के सामान बनाना सीखें. इंटरनेट पर बहुत सारे वीडियो और आइडियाज मिल जाएंगे, जो आपको सिखाएंगे कि कैसे कुछ ही आसान कदमों में आप अपने घर को खूबसूरती से सजा सकते हैं. ये तरीके सरल और मजेदार हैं. 

पौधे लगाएं
घर में छोटे पौधे रखने से न सिर्फ घर सुंदर लगता है, बल्कि आपका मूड भी बेहतर होता है. ये पौधे आपको बहुत महंगे नहीं पड़ेंगे. आप कम कीमत में प्यारे पौधे खरीद सकते हैं या फिर अपने दोस्तों से कुछ पौधों की कटिंग्स ले सकते हैं, और अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं.

मल्टीपर्पज फर्नीचर
अगर आपके पास जगह और बजट दोनों कम हैं, तो मल्टीपर्पज फर्नीचर आपके लिए परफेक्ट है. ऐसे फर्नीचर जिनमें स्टोरेज की भी सुविधा हो, वो जगह की बचत करने के साथ-साथ आपके घर को सुंदर भी बनाते हैं. ये फर्नीचर घर की सजावट में भी खूबसूरती जोड़ते हैं.

पुरानी चीजों को नया बनाएं
पुरानी चीजों को नया जीवन देकर अपने घर को सजाएं. उदाहरण के लिए, खाली जार को खूबसूरत फूलदान में बदल दें या फिर पुराने कपड़ों को काटकर नए कुशन कवर बनाएं. ये छोटे परिवर्तन आपके घर को बिना खर्च के सुंदर बना सकते हैं. 
 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Static Electricity Shock: घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget