एक्सप्लोरर

Kitchen Container Cleaning: किचन में रखे डिब्बों पर जमी गंदगी, बिना मेहनत चुटकियों में साफ करें ऐसे

किचन में रखे डिब्बे समय के साथ गंदे हो जाते हैं, और उन पर जमी गंदगी को साफ करना एक थकान भरा काम लग सकता है. लेकिन, कुछ आसान तरीकों से आप इसे आसानी से और जल्दी साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं यहां..

किचन में खाना बनाते समय, तेल और मसाले की छींटें अक्सर डब्बों और बर्तनों पर चिपक जाती हैं, जिससे वे चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं. यह सिर्फ देखने में ही बुरा नहीं लगता, बल्कि समय के साथ इन पर जमी गंदगी से बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं. लेकिन घबराएं नहीं, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे सिंपल टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने किचन के डब्बों को आसानी से और बिना ज्यादा मेहनत किए साफ कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि ये कौन से टिप्स हैं, जो आपके किचन के डब्बों को फिर से नया जैसा बना देंगे. 

बेकिंग सोडा और सिरका
अपने किचन के डिब्बों को चमकाने के लिए, पहले  डिब्बों की सतह पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें. इसके बाद, उन पर सिरका डाल दें और कुछ मिनटों के लिए ऐसे ही रहने दें. यह मिश्रण गंदगी को ढीला कर देगा. फिर, एक साफ स्पंज लेकर धीरे-धीरे रगड़ें. इस आसान प्रक्रिया से डिब्बों पर जमी गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी, और आपके डिब्बे फिर से नए जैसे चमकने लगेंगे.

नींबू का रस
नींबू का रस डिब्बों की सफाई में कमाल करता है. एक कपड़े को नींबू के रस में भिगोएं और फिर इससे डिब्बों को अच्छे से पोंछें. इससे न सिर्फ गंदगी आसानी से साफ होगी, बल्कि डिब्बे ताजगी से भरी खुशबू से महक उठेंगे. यह तरीका आसान और प्रभावी है. 

गर्म पानी और डिटर्जेंट
अपने डिब्बों को आसानी से साफ करने के लिए, गरम पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट मिला लें और फिर इस मिश्रण में डिब्बों को डालकर भिगो दें. इससे गंदगी नरम हो जाएगी. कुछ समय बाद, एक स्पंज लेकर धीरे-धीरे डिब्बों को रगड़ें. यह विधि जिद्दी गंदगी को भी खत्म कर देगी, और आपके डिब्बे चमक उठेंगे. यह तरीका न केवल प्रभावी है, बल्कि इससे आपके डिब्बे नए जैसे दिखने लगेंगे. 

डिशवॉशर
अगर आपके किचन के डिब्बे डिशवॉशर में धोने लायक हैं, तो बस उन्हें डिशवॉशर में रख दें. यह तरीका बेहद आसान है और आपका समय भी बचाता है. इससे डिब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे और चमक उठेंगे.या फिर डिब्बों को समय-समय पर साफ करने से गंदगी जमा होने की संभावना कम होती है. इसलिए, रोजाना रूप से उन्हें साफ करने की आदत डालें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में चूहों का आतंक, बिना जहर दिए ऐसे भगाएं दूर
घर में चूहों का आतंक, बिना जहर दिए ऐसे भगाएं दूर
घर पर ही ड्राई क्लीन हो जाएंगे कपड़े, अपनाएं ये ट्रिक
घर पर ही ड्राई क्लीन हो जाएंगे कपड़े, अपनाएं ये ट्रिक
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
How To Increase Shower Pressure: बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget