एक्सप्लोरर

बिना झंझट के झटपट साफ, जानिए किचन की सफाई करने के स्मार्ट टिप्स

Kitchen Ceaning Hacks: गंदगी और चिकनाई से भरे किचन को झटपट साफ करें इन आसान और स्मार्ट टिप्स से. बिना झंझट के पाएं चमचमाता किचन और ताजगी भरा माहौल.

Kitchen Ceaning Hacks: किचन एक ऐसा हिस्सा है घर का, जहां से स्वाद, सेहत और सुकून तीनों की शुरुआत होती है. लेकिन यही किचन अगर गंदा, चिकनाई से भरा या बदबूदार हो तो न सिर्फ खाना बनाने का मन खराब होता है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी खतरा बन सकता है.

अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि किचन की सफाई एक थकाऊ और समय लेने वाला काम है. दीवारों पर तेल के छींटे, गैस के पास जमी कालिख, सिंक में जमी गंदगी और अलमारियों पर जमी धूल, ये सब देखकर सफाई करने का मन ही नहीं करता. लेकिन क्या हो अगर हम आपको बताएं कि, कुछ स्मार्ट और आसान टिप्स से आप बिना झंझट के किचन को झटपट चमका सकती हैं?

ये भी पढ़े- बारिश शुरू होते ही घर में आने लगे हैं कीड़े-मकौड़े, जानें इनसे निजात पाने के पांच तरीके

नींबू और बेकिंग सोडा से चमकाएं सिंक और नल

नींबू में प्राकृतिक एसिड और बेकिंग सोडा में क्लीनिंग गुण होते हैं. दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और सिंक या नल पर रगड़ें. 10 मिनट बाद धोने से न सिर्फ जमी हुई गंदगी हटेगी, बल्कि बदबू भी दूर होगी.

दीवारों और टाइल्स की चिकनाई हटाने का आसान तरीका

गर्म पानी में विनेगर (सिरका) मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भरें। इस घोल को टाइल्स और दीवारों पर छिड़कें और स्क्रबर से हल्के हाथों से साफ करें। तेल के दाग मिनटों में गायब हो जाएंगे.

चिमनी और एग्जॉस्ट फैन की सफाई

चिमनी और फैन पर चिकनाई जल्दी जमती है। विनेगर, बेकिंग सोडा और गर्म पानी से बने घोल में चिमनी के फिल्टर को कुछ देर भिगो दें और फिर ब्रश से रगड़ें. हर 15 दिन में यह सफाई करने से जमी हुई गंदगी नहीं टिकेगी.

मसाले और ग्रॉसरी रखने वाली अलमारी की देखभाल

हर हफ्ते सूखे कपड़े से अलमारियों को साफ करें. अगर मसाले बिखर जाएं तो पहले वैक्यूम क्लीनर या ड्राई ब्रश से निकालें और फिर साफ कपड़े से पोंछें. अलमारी में कपूर रखने से कीड़े नहीं आते.

फर्श की सफाई को बनाएं आसान

गर्म पानी में थोड़ा सा सिरका और नींबू का रस मिलाकर फर्श पोंछने से न केवल सफाई होती है, बल्कि किचन में ताजगी भी बनी रहती है. यह घरेलू तरीका कीटाणुओं को भी दूर करता है.

ये भी पढ़ें: बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं आपके भी पैर? जानें किस बीमारी के हैं ये लक्षण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Increase Shower Pressure: बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
क्यों दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए कुल्हड़? इससे क्या हो सकती हैं दिक्कतें
क्यों दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए कुल्हड़? इससे क्या हो सकती हैं दिक्कतें
How To Clean Electric Kettle: इलेक्ट्रिक केतली को कैसे साफ करें? अंदर जमी सफेद परत ऐसे हटाएं
इलेक्ट्रिक केतली को कैसे साफ करें? अंदर जमी सफेद परत ऐसे हटाएं
How To Store Garlic: लहसुन कितने दिन तक सही रहता है? जानें इसकी एक्सपायरी डेट
लहसुन कितने दिन तक सही रहता है? जानें इसकी एक्सपायरी डेट

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
How To Increase Shower Pressure: बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
Embed widget