एक्सप्लोरर

बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं आपके भी पैर? जानें किस बीमारी के हैं ये लक्षण

Cold Feet Symptoms: अगर आपके पैर हर समय बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं, तो यह सिर्फ मौसम नहीं, किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. समय रहते इससे पहचानें और सही कदम उठाएं.

Cold Feet Symptoms: क्या आपके पैर अक्सर इतने ठंडे हो जाते हैं कि ऐसा लगे जैसे बर्फ ने छू लिए हों? चाहे मौसम गर्मी का हो या ठंडी का, अगर पैरों में हमेशा ठंडक बनी रहती है तो इसे नज़रअंदाज करना गलती हो सकती है. अक्सर लोग इसे सामान्य मानकर चलते रहते हैं "शायद ब्लड सर्कुलेशन धीमा है" या "हवा लग गई होगी" सोचने लगते हैं. लेकिन असल में यह शरीर में किसी छिपी हुई बीमारी का संकेत भी हो सकता है.

डॉक्टरों के अनुसार, अगर आपके पैर लंबे समय तक ठंडे बने रहते हैं, तो यह नर्व संबंधी समस्या, ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट या थायराइड जैसी हार्मोनल असंतुलन का लक्षण हो सकता है. आइए जानते हैं ठंडे पैरों के पीछे छिपे कारण और कब आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए.

ये भी पढ़े- ICMR की रिपोर्ट ने किया खुलासा, 2030 तक रेबीज मुक्त भारत का लक्ष्य

पैरों का लगातार ठंडा रहना

जब पैरों तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता, तो वे ठंडे महसूस होते हैं. यह स्थिति आमतौर पर हृदय से जुड़ी बीमारियों, उच्च कोलेस्ट्रॉल या धमनियों में ब्लॉकेज के कारण होती है.

पैरों में झनझनाहट

पैरों का सुन्न पड़ जाना

चलने में थकान या दर्द

पेरीफेरल न्यूरोपैथी

यह स्थिति मुख्य रूप से डायबिटीज से जुड़ी होती है. इसमें पैरों की नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और पैरों में ठंडक, जलन या सुन्नता महसूस होती है.

पैरों में चुभन जैसा अहसास

हल्का दर्द या जलन

संतुलन में परेशानी

हाइपोथायरॉइडिज्म

अगर थायरॉयड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बना रही, तो शरीर का तापमान नियंत्रण प्रभावित होता है. इससे हाथ और पैर ठंडे रहने लगते हैं.

बार-बार ठंड लगना

थकान, वजन बढ़ना

बाल झड़ना, ड्राई स्किन

रेनॉड सिंड्रोम

यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर होता है, जिसमें ठंड या तनाव के समय उंगलियों और पैरों की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं. इससे पैर बर्फ जैसे ठंडे हो जाते हैं.

पैर का रंग नीला या पीला पड़ना

झुनझुनी या सुन्नता

ठंड लगने पर तेज असर

ठंडे पैर सिर्फ एक मौसम से जुड़ी परेशानी नहीं, बल्कि यह आपके शरीर के अंदर चल रही किसी गंभीर गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं. अगर यह समस्या अक्सर बनी रहती है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें. समय रहते सही जांच और इलाज से आप न सिर्फ अपने पैरों को गर्म रख सकते हैं, बल्कि किसी बड़ी बीमारी से भी बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget