एक्सप्लोरर

Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम

Gas Stove Safety: अक्सर कम लौ आने की वजह कोई बड़ी खराबी नहीं, बल्कि बर्नर के छेदों में जमा तेल, खाने के छोटे कण और गंदगी होती है. नियमित सफाई न होने पर ये छेद धीरे-धीरे बंद होने लगते हैं.

How To Fix Low Flame On Gas Stove: गैस चूल्हे की लौ कम हो जाए तो खाना बनाने में समय ज्यादा लगने लगता है. कई बार बर्नर की लौ एक तरफ तेज और दूसरी तरफ धीमी दिखाई देती है, तो कभी गैस जलने के बाद उसका रंग भी सामान्य से अलग नजर आता है. ऐसी परेशानियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, क्योंकि गैस की लौ से जुड़ी समस्या सिर्फ खाना बनाने की स्पीड को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि यह गैस स्टोव की सही सिस्टम से भी जुड़ी होती है.

अक्सर कम लौ आने की वजह कोई बड़ी खराबी नहीं, बल्कि बर्नर के छेदों में जमा तेल, खाने के छोटे कण और गंदगी होती है. नियमित सफाई न होने पर ये छेद धीरे-धीरे बंद होने लगते हैं और गैस का फ्लो प्रभावित होता है. ऐसे में बर्नर की सही तरीके से सफाई करके समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है.

कैसी होनी चाहिए गैस की सामान्य लौ?

ठीक तरह से काम करने वाले गैस स्टोव में लौ आमतौर पर स्थिर और नीली दिखाई देती है. लौ की ऊंचाई भी लगभग एक जैसी रहती है और गैस जलते समय बहुत ज्यादा आवाज नहीं आती. नीली लौ इस बात का संकेत होती है कि गैस सही तरीके से जल रही है. अगर लौ पीली या नारंगी दिखाई दे रही है, तो यह गैस और हवा के सही अनुपात में न मिलने का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में सिर्फ बर्नर को ऊपर से पोंछ देना पर्याप्त नहीं होता. बर्नर की सफाई और उसकी फिटिंग को भी जांचना जरूरी है.


Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम

कम लौ आने की सबसे आम वजह क्या है?

गैस बर्नर की लौ कम होने की सबसे आम वजह उसके छोटे-छोटे छेदों का बंद होना है. खाना बनाते समय तेल, दूध, दाल या दूसरी चीजें बर्नर पर गिर सकती हैं. समय के साथ यह गंदगी बर्नर के पोर्ट में जम जाती है और गैस बाहर निकलने की जगह कम हो जाती है. इसके अलावा गैस का दबाव कम होना, गैस सिलेंडर का लगभग खत्म होना या गैस जेट में रुकावट भी कम लौ की वजह बन सकती है. इसलिए सफाई करने से पहले यह देखना भी जरूरी है कि समस्या सिर्फ बर्नर में है या गैस सप्लाई से जुड़ी है.

बर्नर की सफाई कैसे करें?

सबसे पहले गैस सप्लाई बंद कर दें और बर्नर को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद बर्नर कैप और ग्रेट को सावधानी से हटाएं. बर्नर हेड को गुनगुने पानी में हल्के डिश सोप के साथ करीब 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखा जा सकता है. अगर तेल की परत ज्यादा जमी है, तो पानी में थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा मिलाने से गंदगी ढीली करने में मदद मिल सकती है. इसके बाद नरम ब्रिसल वाले पुराने टूथब्रश से बर्नर को अच्छी तरह साफ करें. खासतौर पर उन छोटे छेदों पर ध्यान दें जहां से गैस बाहर निकलती है. अगर किसी छेद में गंदगी फंसी हुई है, तो उसे सावधानी से साफ करें. किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करते समय बर्नर के छेद को नुकसान न पहुंचे, इसका ध्यान रखें. सफाई के बाद बर्नर को पानी से अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सूखने दें. बर्नर में नमी रह जाने पर गैस जलने में परेशानी हो सकती है.


Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम

बर्नर कैप सही जगह लगाना भी जरूरी

कई बार बर्नर साफ होने के बावजूद लौ बराबर नहीं आती. इसकी वजह बर्नर कैप का सही जगह पर न बैठना हो सकती है. कैप अगर थोड़ा भी टेढ़ा या गलत तरीके से रखा है, तो गैस का फ्लो सही नहीं रहता. इसलिए सफाई के बाद बर्नर कैप को उसकी सही जगह पर रखें और देखें कि वह सीधा और बीच में बैठा हुआ है. अगर एक तरफ ज्यादा लौ और दूसरी तरफ बहुत कम लौ आ रही है, तो सबसे पहले इसकी पोजिशन जांचें.

इसे भी पढ़ें : क्या फ्रिज में रखने से खत्म होते हैं फलों के पोषक तत्व, कितने दिन स्टोर करना सही?

लौ पीली या नारंगी हो तो क्या करें?

अगर सफाई के बाद भी लौ पीली या नारंगी बनी रहती है, तो गैस और हवा के मिक्स में समस्या हो सकती है. बर्नर कैप की सफाई और उसकी पोजिशन ठीक करने के बाद भी अगर रंग सामान्य नहीं होता, तो गैस स्टोव के एयर इनटेक या दूसरे हिस्सों की जांच की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे हिस्सों को खुद खोलकर एडजस्ट करने के बजाय एक्सपर्ट की मदद लेना बेहतर है, खासकर अगर आपको गैस कनेक्शन या स्टोव के अंदरूनी हिस्सों की जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Cucumber Storage Tips: फ्रिज में नरम पड़ जाता है खीरा? 1 आसान ट्रिक से 20 दिन रखें फ्रेश

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Dust Removal Tips: सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Advertisement

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget