एक्सप्लोरर

Home Tips: स्टील-एल्युमिनियम छोड़िए और थाम लीजिए इन बर्तनों का साथ, आपकी किचन हो जाएगी पूरी तरह ईको फ्रेंडली

Eco Friendly Kitchen: आईसीएमआर ने अपनी रिपोर्ट में नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है. ऐसे में कौन-से बर्तन इस्तेमाल करने चाहिए, आइए जानते हैं.

रोजाना कोई न कोई स्टडी आती है और हाउसवाइफ को डराकर रख देती है. ऐसी ही एक स्टडी आईसीएमआर ने भी जारी की है, जिसका नाम 2024 डाइटरी गाइडलांस फॉर इंडियंस है. इसमें बताया गया है कि नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है. अब सवाल उठता है कि हमें खाना बनाने के लिए किस तरह के बर्तन इस्तेमाल करने चाहिए?

क्या है आईसीएमआर की गाइडलाइन?

बता दें कि आईसीएमआर ने हाल ही में नॉन स्टिक बर्तनों को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें बताया गया है कि अगर नॉन-स्टिक कुकवेयर पर टेफलॉन की कोटिंग है तो बर्तन को 170 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म नहीं करना चाहिए. इसके अलावा ऐसे बर्तनों को ज्यादा देर तक आंच पर नहीं छोड़ना चाहिए. आईसीएमआर का कहना है कि ज्यादा देर तक आंच पर छोड़ने या तेज गर्म करने पर टेफलॉन की कोटिंग से धुआं निकलने लगता है, जिसमें जहरीले तत्व होते हैं.

आईसीएमआर ने दी यह चेतावनी

गौर करने वाली बात यह है कि आईसीएमआर ने इन बर्तनों पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में कुछ नहीं कहा है. हालांकि, इनका इस्तेमाल करते वक्त लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है. आईसीएमआर ने यह भी कहा है कि अगर नॉन-स्टिक कुकवेयर की कोटिंग उतरने लगती है तो बर्तन को तुरंत बदल लेना चाहिए, क्योंकि इससे सेहत के प्रति खतरा बढ़ जाता है.

टेफलॉन कोटिंग क्यों होती है खतरनाक?

आईसीएमआर के मुताबिक, भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में लोग टेफलॉन कोटिंग वाले बर्तन इस्तेमाल कर रहे हैं. आम भाषा में इन्हें नॉन-स्टिक बर्तन कहा जाता है. आईसीएमआर ने बताया कि टेफलॉन सिंथेटिक कंपाउंड है, जो कार्बन और फ्लोरीन को मिलाकर बनाया जाता है. दावा है कि ज्यादा तापमान पर जब टेफलॉन कोटिंग वाले बर्तन इस्तेमाल किए जाते हैं तो उनसे जहरीले तत्व निकलने लगते हैं. इसकी वजह से खाने में पॉलीफ्लोरोएल्किल पदार्थ जैसे माइक्रो प्लास्टिक आदि आ जाते हैं और भोजन दूषित हो जाता है.

फिर किचन को कैसे बनाएं ईको फ्रेंडली?

गौर करने वाली बात यह है कि एल्युमीनियम के बर्तनों को इस्तेमाल न करने की बात काफी पहले कही जा चुकी हैं. अब नॉन-स्टिक बर्तनों को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि किचन में किस तरह के बर्तनों को इस्तेमाल करना चाहिए. बता दें कि आईसीएमआर ने मिट्टी के बर्तनों को इस्तेमाल करने की सलाह दी है, जो सेहत को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. हालांकि, इन्हें संभालकर रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: कबाड़ में पड़ा कंटेनर भूलकर भी मत बेचना, घर में 'हरियाली' लाने के आएगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kitchen Cleaning Tips: क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
Room Cleaning Tips: झाड़ू लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम
झाड़ृ लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम
Sticker Removal Tips: नए बर्तनों पर लगे स्टीकर को मिनटों में हटाएं, नहीं बचेगा गोंद का निशान
नए बर्तनों पर लगे स्टीकर को मिनटों में हटाएं, नहीं बचेगा गोंद का निशान
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget