एक्सप्लोरर

Home Tips: कबाड़ में पड़ा कंटेनर भूलकर भी मत बेचना, घर में 'हरियाली' लाने के आएगा काम

How to use waste material: घर में पड़ा खराब सामान भी आपके घर को सजाने के बेहद काम आ सकता है. इनमें तमाम तरह के पौधे लगाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

घर के स्टोर रूम में पड़ा सामान अक्सर कबाड़ में ही बेचा जाता है. क्या आपको पता है कि कबाड़ में पड़ा यही सामान आपके कई काम बना सकता है और इस कबाड़ में मौजूद कंटेनर तो आपके घर में हरियाली ला सकता है. इसके अलावा इसमें महंगी-महंगी सब्जियां जैसे ब्रोकली आदि भी उगाई जा सकती हैं. आइए आपको इसका तरीका समझाते हैं.

कबाड़ का क्या-क्या सामान आ सकता है काम?

कबाड़ में मौजूद कोई भी सामान फेंकने या बेचने से पहले यह चेक कर लें कि वह किस काम आ सकता है. अगर कबाड़ में कंटेनर, प्लास्टिक के बड़े डिब्बे और टब है तो उन्हें गमले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, अगर टायर है तो उसे डेकोरेशन के काम में ला सकते हैं. छोटे-छोटे डिब्बे भी टेबल पॉट बनाने के काम आ सकते हैं. अगर आपके घर में अच्छा-खासा गार्डन एरिया है तो प्लास्टिक की बोतलों से क्यारियां बना सकते हैं.

कंटेनर, टब या डिब्बों में कैसे लगाएं पौधे?

आप गमले की जगह इस्तेमाल करने के लिए चाहे कंटेनर चुनें या टब और डिब्बा, सबसे पहले यह बात याद रखें कि उसका साइज इतना बड़ा जरूर होना चाहिए, जिससे उसमें पौधे की ग्रोथ अच्छी तरह हो सके. गमला बनाने से पहले कंटेनर या डिब्बे के ऊपरी हिस्से को काट लें, जिससे पौधे को खुला स्पेस मिल सके. वैसे गमला बनाने के लिए टब सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें पौधे का ख्याल अच्छी तरह रखा जाए तो उसे बेहद तेज ग्रोथ बहुत जल्दी मिल सकती है. 

पौधों के लिए यह सावधानी जरूरी

आप कंटेनर, टब या डिब्बे, जिसमें भी पौधा लगाने का प्लान कर रहे हैं, उसे सबसे पहले अच्छी तरह साफ कर लें. अब इसमें जो भी फल-फूल या सब्जी लगाना चाहती हैं, उसके अच्छी क्वालिटी के बीज ले आइए. दरअसल, पौधे की ग्रोथ बीज की क्वालिटी पर भी निर्भर करती है. इसके अलावा अच्छी मिट्टी की व्यवस्था भी कर लीजिए, जो पौधे के विकास के लिए बेहद जरूरी होता है. सभी चीजें एक जगह जुटाने के बाद आप पौधा लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

घर में उगा सकते हैं ये चीजें

अब सवाल उठता है कि आप इन डिब्बों, टब या कंटेनर में क्या-क्या उगा सकते हैं? दरअसल, आप अपने मनपसंद फूल, सब्जियां या फल भी उगा सकते हैं. आप उन फल, फूल और सब्जियों को चुन सकती हैं, जो गमले में आसानी से उग सकते हैं. इसके अलावा आप इस वक्त बाजार में महंगी हो चुकी ब्रोकली को भी उगा सकते हैं. इससे आपको एकदम फ्रेश ब्रोकली घर में ही मिल जाएगी और उसमें केमिकल का खतरा भी नहीं रहेगा. इनके अलावा डेकोरेटिव प्लांट्स भी आराम से उगाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जला-फुंका और काला कुकर भी चमकेगा नए जैसा, बस आजमाएं ये खास टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Room Freshness Tips: कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget