एक्सप्लोरर

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़

कपड़ों पर चाय, तेल या सब्जी के जिद्दी दाग लग जाएं तो बार-बार रगड़ने की जरूरत नहीं है. सर्फ के साथ घर में मौजूद कुछ आम चीजों की मदद से दाग से जिद्दी दागों को बगाएं

कपड़ों पर दाग लगना आम बात है, लेकिन जब ये दाग आसानी से नहीं निकलते तो परेशानी बढ़ जाती है. कई बार महंगे डिटर्जेंट और बार-बार धोने के बाद भी कपड़े पर निशान रह जाते हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीके मदद कर सकते हैं. हालांकि, दाग किस चीज का है और कपड़ा किस तरह का है, इसके हिसाब से तरीका चुनना जरूरी है.

दाग लगते ही करें ये काम

कपड़ों पर चाय, कॉफी या सब्जी का दाग लग जाए तो उसे तुरंत साफ करने की कोशिश करें. सबसे पहले साफ कपड़े या टिश्यू से दाग को हल्के हाथों से दबाकर अतिरिक्त तरल सोख लें. दाग को जोर से रगड़ने से वह कपड़े में और फैलता है. इसके बाद दाग वाली जगह पर ठंडा पानी डालें. फिर थोड़ा सर्फ या लिक्विड डिटर्जेंट लगाकर कपड़े के लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार धोएं. गर्म पानी का इस्तेमाल करने से पहले दाग और कपड़े के प्रकार की जानकारी जरूर देख लें.

 तेल के दाग पर आजमाएं यह तरीका

कपड़ों पर तेल या चिकनाई का दाग लग जाए तो सबसे पहले टिश्यू से अतिरिक्त तेल सोख लें. इसके बाद दाग पर थोड़ा-सा बर्तन धोने वाला लिक्विड लगाकर हल्के हाथों से फैलाएं. कुछ मिनट बाद कपड़े के लिए सुरक्षित तरीके से धो लें.ध्यान रखें कि बर्तन धोने वाला लिक्विड हर तरह के कपड़े के लिए सही नहीं होता. इसलिए पहले कपड़े के किसी छिपे हुए हिस्से पर जांच कर लें. रेशम, ऊन या नाजुक कपड़ों पर यह तरीका अपनाने के बजाय ड्राई क्लीनिंग की सलाह लेना बेहतर है.

यह भी पढ़ें : क्या फ्रिज में रखने से खत्म होते हैं फलों के पोषक तत्व, कितने दिन स्टोर करना सही?

 सफेद कपड़ों के लिए रखें ये सावधानी

सफेद कपड़ों पर दाग ज्यादा दिखाई देते हैं. ऐसे में सर्फ के साथ बेकिंग सोडा मिलाने जैसे घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले कपड़े के लेबल और उत्पाद के निर्देश जरूर पढ़ें. हर कपड़े पर एक ही तरीका काम नहीं करता और गलत चीज इस्तेमाल करने से रंग या कपड़े की बनावट खराब होती है. किसी भी क्लीनर को ब्लीच या दूसरे सफाई उत्पादों के साथ मिलाकर इस्तेमाल न करें. खासकर ब्लीच को अमोनिया या एसिड वाले क्लीनर के साथ मिलाना खतरनाक होता है. दाग हटाने के लिए पहले आसान और कपड़े के अनुसार तरीका अपनाएं.

कपड़ों को दाग से बचाने के आसान टिप्स

कपड़ों पर दाग लगने के बाद देर करने के बजाय जल्द सफाई करें. दाग पूरी तरह निकलने से पहले कपड़े को ड्रायर या तेज गर्मी में न सुखाएं, क्योंकि गर्मी कुछ दागों के3 निशान छोड़ जाता है. सही डिटर्जेंट, ठंडे पानी और कपड़े के अनुकूल सफाई के तरीके से दाग हटाने में मदद मिलती है.

 यह भी पढ़ें : Cucumber Storage Tips: फ्रिज में नरम पड़ जाता है खीरा? 1 आसान ट्रिक से 20 दिन रखें फ्रेश

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Wall Paint Bubbling: दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
Homemade Candles: घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
Dry Clothes Indoors: कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
Advertisement

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget