एक्सप्लोरर

Fix Flat Pillow: मोड़-मोड़कर तोड़ दिया तकिया, मिनटों में ऐसे हो जाएगा ठीक

लगातार इस्तेमाल से तकिया दबकर टेढ़ी और पिचकी हुई हो गई है? अब इसे फेंकने या नई खरीदने की जरूरत नहीं. घर पर अपनाएं ये आसान तरीके और तकिया को फिर से बनाएं फूला हुआ.

तकिया हमारे रोजमर्रा के इस्तेमाल की ऐसी चीज है, जिसके बिना ज्यादातर लोगों को नींद ही नहीं आती. लेकिन रोजाना सिर रखने और बार-बार दबने की वजह से कुछ समय बाद इसका आकार बिगड़ने लगता है. कई बार तकिया बीच से दब जाता है तो कभी इसकी सारी भराई एक तरफ जमा हो जाती है. ऐसे में सोते समय आराम नहीं मिलता और गर्दन में भी परेशानी महसूस होती है. अगर आपके घर में भी ऐसा तकिया रखा है तो उसे  फेंकने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों से आप उसकी भराई को दोबारा फैला सकते हैं और उसका आकार काफी हद तक ठीक कर सकते हैं.

हाथों से दबाकर और थपथपाकर ठीक करें 

अगर आपकी तकिया बीच से पिचक गया है या एक तरफ से ज्यादा मोटा हो गया है तो सबसे पहले उसे दोनों हाथों से अच्छी तरह पकड़ें. अब तकिया को चारों तरफ से हल्के हाथों से दबाएं और छोड़ें. इसके बाद उसे पलटकर दूसरी तरफ से भी ऐसा ही करें.  साथ ही आप तकिया को हल्के हाथों से थपथपाकर भी देखें. इससे अंदर जमा हुई रुई या फाइबर फैलने लगता है और तकिया का आकार पहले से बेहतर हो जाता है. 

यह भी पढ़ें : Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी 

धूप और खुली हवा में रखें तकिया

कई बार तकिया के अंदर पसीने और नमी की वजह से भराई दबने लगती है. इससे तकिया भारी और चिपकी हुई महसूस होती है. ऐसी स्थिति में उसे कुछ देर खुली हवा या हल्की धूप में रखना फायदेमंद रहता है. तकिया को किसी साफ जगह पर रखें और थोड़ी देर बाद पलट दें, ताकि दोनों तरफ अच्छी तरह हवा लग सके. इससे अंदर की नमी कम होती है और तकिया को ताजगी मिलती है. पर यह भी ध्यान रखें की तकिए को बहुत तेज धूप में लंबे समय तक रखने से बचें, इससे कुछ तकियों के कपड़े और फाइबर खराब होने लगते हैं.

अंदर की भराई को फैलाकर करें बराबर

अगर तकिया एक तरफ से मोटा और दूसरी तरफ से पतला हो गया है तो उसकी अंदर की भराई को बराबर करना जरूरी है. इसके लिए तकिया को दोनों हाथों से पकड़कर हल्के-हल्के झटकें. अगर उसके कवर में चेन लगी है तो उसे खोलकर अंदर की रुई या फाइबर को हाथों से अलग-अलग फैलाएं. इसके बाद चेन बंद करके तकिया को दोबारा थपथपाएं. ध्यान रखें कि फोम वाली तकिया को ज्यादा मोड़ें या खींचें नहीं, क्योंकि इससे उसका आकार खराब होता है. अगर तकिया की भराई पूरी तरह खराब हो चुकी है तो उसे बदलना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें : Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Bed Repair Tips: बेड से आ रही चर्र-चर्र की आवाज, ऐसे करें ठीक
बेड से आ रही चर्र-चर्र की आवाज, ऐसे करें ठीक
Spider Web Cleaning: इन तरीकों से करें छत पर लगे मकड़ी जालों की सफाई, आसान हो जाएगा काम
इन तरीकों से करें छत पर लगे मकड़ी जालों की सफाई, आसान हो जाएगा काम
Monkey Prevention Tips: घर की छत पर नहीं आएंगे बंदर, सस्ते में हो जाएगा इंतजाम
घर की छत पर नहीं आएंगे बंदर, सस्ते में हो जाएगा इंतजाम
Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
Embed widget