एक्सप्लोरर

Monkey Prevention Tips: घर की छत पर नहीं आएंगे बंदर, सस्ते में हो जाएगा इंतजाम

अगर आप छत पर बंदरों की आवाजाही से परेशान हैं, तो कुछ आसान और कम खर्च वाले उपाय अपनाकर आप उनसे राहत पा सकते हैं. इन आसान तरीकों से बिना नुकसान पहुंचाए उन्हें घर से दूर रखने में मिलेगी मदद.

शहरों और कस्बों में बंदरों का घरों की छतों पर पहुंचना आम समस्या बनता जा रहा है. कई बार ये बंदर छत पर रखे गमलों को गिरा देते हैं, कपड़े फाड़ देते हैं और पानी की टंकियों के ढक्कन तक खोल देते हैं. इतना ही नहीं, खाने-पीने की चीजें दिखाई देने पर ये घरों के अंदर तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. ऐसे में लोगों को हर समय सामान और परिवार की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है. कई लोग बंदरों को भगाने के लिए महंगे उपकरण खरीदते हैं, जबकि कुछ आसान उपायों से भी इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

हालांकि बंदरों को भगाने के लिए अपनाया जाने वाला तरीका ऐसा होना चाहिए, जिससे उन्हें चोट न पहुंचे और न ही आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो. बंदर वन्यजीव हैं, इसलिए उन्हें मारना, जहरीले पदार्थ डालना या बिजली के तारों से रोकने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे सस्ते और आसान उपाय के बारे में, जिनकी मदद से बंदरों की छत पर आवाजाही कम की जा सकती है.

छत पर खाने-पीने की चीजें न छोड़ें

बंदर अक्सर उन जगहों पर बार-बार आते हैं, जहां उन्हें आसानी से खाना मिल जाता है. अगर आपकी छत पर फल, सब्जियां, रोटी या खाने का दूसरा सामान खुला रखा रहता है, तो बंदरों के आने की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए छत पर खाने-पीने की चीजें रखने से बचें. वहीं कूड़ेदान को भी हमेशा ढक्कन लगाकर रखें. खाने के बचे हुए हिस्से खुले में न फेंकें और पालतू जानवरों का खाना भी छत या बालकनी में खुला न छोड़ें.

मजबूत जाली से करें छत की सुरक्षा

अगर बंदर छत पर रखी पानी की टंकी, स्टोर रूम या किसी खास हिस्से में ज्यादा आते हैं, तो वहां मजबूत धातु की जाली लगवाना बेहतर होता है. पानी की टंकी का ढक्कन अच्छी तरह बंद होना चाहिए, ताकि बंदर उसे खोल न सकें और पानी भी गंदा न हो. वहीं बालकनी, रोशनदान और खुले हिस्सों पर भी मजबूत जाली लगाना बेहतर होता है. ध्यान रखें कि जाली ऐसी हो, जिसमें बंदर फंसें नहीं और उन्हें चोट लगने का खतरा भी न हो.

यह भी पढ़ें: Chimney Cleaning: किचन की चिमनी चिपचिपी हो गई है, सफाई में न करें ये गलती?

पेड़ों की डालियों से बनाएं दूरी

अगर घर के आसपास पेड़ों की डालियां सीधे छत तक पहुंच रही हैं, तो बंदर उनके सहारे आसानी से घर की छत पर आ सकते हैं. ऐसी स्थिति में पेड़ों की छंटाई के लिए संबंधित स्थानीय निकाय या वन विभाग की मदद लें. पेड़ की छंटाई सुरक्षित तरीके से और जरूरी अनुमति के साथ ही कराएं. इससे न केवल आपको बल्कि आपके पड़ोसियों को बंदरों से राहत मिलेगी.

बंदरों को खुद भगाने की कोशिश न करें

बंदरों के झुंड को देखकर उन्हें डंडे, पत्थर या पटाखों से भगाने की कोशिश न करें. ऐसा करने पर वे आक्रामक हो सकते हैं और आपको काट या खरोंच सकते हैं. बंदरों के सामने खाना लेकर न जाएं और उनके बच्चों के पास जाने से भी बचें. अगर बंदरों का झुंड लगातार छत पर आ रहा है या लोगों पर हमला कर रहा है, तो स्थानीय वन विभाग या संबंधित प्रशासन को सूचना दें.

यह भी पढ़ें: How To Remove Perfume Stains: कपड़े पर परफ्यूम लगाने से सफेद या पीला निशान पड़ गया? ऐसे हटाएं

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
How To Remove Perfume Stains: कपड़े पर परफ्यूम लगाने से सफेद या पीला निशान पड़ गया? ऐसे हटाएं
कपड़े पर परफ्यूम लगाने से सफेद या पीला निशान पड़ गया? ऐसे हटाएं
Mustard Seeds Storage: सरसों के बीज में लग जाते हैं कीड़े? 2 साल तक फ्रेश रखने का ये हैक
सरसों के बीज में लग जाते हैं कीड़े? 2 साल तक फ्रेश रखने का ये हैक
How To Store Green Peas: हरी मटर रहेगी सालभर फ्रेश! नोट करें 2 सबसे आसान तरीके
हरी मटर रहेगी सालभर फ्रेश! नोट करें 2 सबसे आसान तरीके
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
वैभव सूर्यवंशी बाहर, टीम इंडिया की डूबी लुटिया;  NZ के खिलाफ हार के 3 बड़े कारण 
वैभव सूर्यवंशी बाहर, टीम इंडिया की डूबी लुटिया;  NZ के खिलाफ हार के 3 बड़े कारण 
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget