एक्सप्लोरर

Solar Panel Cleaning: टैप वॉटर से धो रहे हैं सोलर पैनल? ये 1 गलती घटा देगी 30% पावर

Solar Panel: पैनल की ऊपरी सतह पर गंदगी की परत बन जाती है, तो सूरज की रोशनी का कुछ हिस्सा पैनल के सेल तक पहुंचने से पहले ही रुक जाता है. इससे बिजली उत्पादन कम हो सकता है.

How To Clean Solar Panels At Home: भारत में सोलर पैनल अब तेजी से घरों की छतों से लेकर फैक्ट्रियों और बड़े औद्योगिक इलाकों तक नजर आने लगे हैं. बिजली का बिल कम करने और साफ ऊर्जा के लिए लोग बड़ी संख्या में सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं. लेकिन सोलर पैनल लगाने के बाद उसकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाए तो बिजली उत्पादन पर असर पड़ सकता है. खासकर पैनल को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पानी भी महत्वपूर्ण है. नल के हार्ड वॉटर में मौजूद कैल्शियम और दूसरे मिनरल्स पैनल के ग्लास पर सफेद परत जमा कर सकते हैं. यह परत सूखने के बाद सूरज की रोशनी को सेल तक पहुंचने में रुकावट डाल सकती है.

सोलर पैनल पर धूल जमने से घटती है बिजली

दरअसल, सोलर पैनल पर धूल, मिट्टी और दूसरी गंदगी जमा होने को सोइलिंग कहा जाता है. जब पैनल की ऊपरी सतह पर गंदगी की परत बन जाती है, तो सूरज की रोशनी का कुछ हिस्सा पैनल के सेल तक पहुंचने से पहले ही रुक जाता है. इससे बिजली उत्पादन कम हो सकता है. भारत में धूल, प्रदूषण, निर्माण कार्य और लंबे समय तक चलने वाले सूखे मौसम की वजह से पैनल पर गंदगी जमा होने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.


Solar Panel Cleaning: टैप वॉटर से धो रहे हैं सोलर पैनल? ये 1 गलती घटा देगी 30% पावर

टैप वॉटर से सफाई में हो सकती है ये गलती

लेकिन यहां सिर्फ धूल ही समस्या नहीं है. अगर पैनल को सामान्य नल के पानी से धोकर वहीं छोड़ दिया जाता है, तो पानी सूखने के बाद उसमें मौजूद मिनरल्स ग्लास की सतह पर सफेद दाग या परत छोड़ सकते हैं. समय के साथ यह परत जमा होती जाती है और पैनल की सतह की पारदर्शिता पर असर डाल सकती है. यही वजह है कि सिर्फ पानी डालकर पैनल धो देना हमेशा पर्याप्त नहीं माना जाता.

एक महीने में 30% तक घट सकता है पावर आउटपुट

पैनल पर जमा धूल भी बिजली उत्पादन कम कर सकती है. एक हफ्ते तक सफाई न होने पर बिजली उत्पादन में करीब 10 फीसदी तक कमी का अनुमान दिया गया है. दो हफ्ते में यह नुकसान 15 से 18 फीसदी तक पहुंच सकता है, जबकि एक महीने तक सफाई न करने पर 20 से 30 फीसदी तक बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकता है. लंबे समय तक पैनल की सफाई न होने पर नुकसान और ज्यादा हो सकता है.


Solar Panel Cleaning: टैप वॉटर से धो रहे हैं सोलर पैनल? ये 1 गलती घटा देगी 30% पावर

सफाई के लिए किस पानी का करें इस्तेमाल?

सोलर पैनल की सफाई करते समय पानी की गुणवत्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि नल के पानी में मौजूद मिनरल्स पैनल पर सूखने के बाद अपनी परत छोड़ सकते हैं. अगर आप पैनल को धोने के लिए टैप वॉटर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पानी को पैनल पर सूखने देने के बजाय सफाई के बाद सतह को अच्छी तरह पोंछना जरूरी है. आरओ के वेस्ट वॉटर या डिस्टिल्ड वॉटर जैसे विकल्पों का इस्तेमाल भी पानी से बनने वाले मिनरल दाग को कम करने में मदद कर सकता है.

गर्म पैनल पर न डालें ठंडा पानी

सोलर पैनल की सफाई के दौरान सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि तरीका भी ध्यान में रखना चाहिए. तेज गर्मी में गर्म पैनल पर अचानक ठंडा पानी डालने से बचना चाहिए. तापमान में अचानक बदलाव से ग्लास को नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है. इसलिए पैनल की सफाई सुबह जल्दी या शाम के समय करना बेहतर रहता है, जब पैनल बहुत ज्यादा गर्म न हो.

पैनल साफ करते समय इन चीजों से बचें

सफाई के लिए स्टील वूल, खुरदरे स्पंज या ऐसे किसी स्क्रबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिससे पैनल के ग्लास पर खरोंच आ सकती है. इसी तरह तेज केमिकल, ब्लीच, अमोनिया या बहुत मजबूत डिटर्जेंट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए. सफाई के लिए मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े या सॉफ्ट स्क्वीजी का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : Prevent Rats At Home: चूहों के आतंक से पाना है छुटकारा? बिना जहर अपनाएं यह सीक्रेट ट्रिक

इलाके के हिसाब से तय करें सफाई का समय

भारत में हर जगह सोलर पैनल की सफाई की जरूरत एक जैसी नहीं होती. जिन इलाकों में धूल ज्यादा है, निर्माण कार्य चलते रहते हैं या प्रदूषण अधिक है, वहां पैनल को ज्यादा बार साफ करने की जरूरत पड़ सकती है. वहीं समुद्र के पास रहने वाले इलाकों में हवा में मौजूद नमक भी पैनल पर जमा हो सकता है. ऐसे स्थानों पर नियमित सफाई जरूरी है.

पक्षियों की बीट को भी न करें नजरअंदाज

पक्षियों की बीट भी सोलर पैनल के लिए परेशानी पैदा कर सकती है. यह हिस्सा सूरज की रोशनी को रोक सकता है और पैनल के किसी छोटे हिस्से पर ज्यादा गर्मी पैदा कर सकता है. इसलिए पक्षियों की बीट दिखाई देने पर उसे लंबे समय तक जमा न रहने देना बेहतर है.

इसे भी पढ़ें- Tile Cleaning Hacks: क्या गंदी हो गई हैं बाथरूम की टाइलें? 1 ट्रिक से शीशे सी चमकाएं

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज? बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज? बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
Vegetable Storage Tips: हरी सब्जियां हफ्तों रहेंगी ताजी! फ्रिज में रखने से पहले करें ये काम
हरी सब्जियां हफ्तों रहेंगी ताजी! फ्रिज में रखने से पहले करें ये काम
Rice Cooking Tips: बर्तन के तले में क्यों जलते हैं चावल? नोट करें 5 मिनट की ट्रिक
बर्तन के तले में क्यों जलते हैं चावल? नोट करें 5 मिनट की ट्रिक
Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget