एक्सप्लोरर

Home Tips: बस एक नजर देखकर ही बता देंगे खीरा कड़वा है या नहीं, खरीदते वक्त आजमा लेना यह ट्रिक

How to check bitter Cucumber: गर्मियों के सीजन में ऐसे फल-सब्जी खाने की सलाह दी जाती है, जिनमें पानी ज्यादा होता है. इनमें खीरा भी शामिल है. आइए आपको बताते हैं खीरा खरीदने का तरीका.

सलाद बनाना हो या रायता, खीरे के बिना दोनों ही अधूरे लगते हैं. हालांकि, मूड उस वक्त खराब हो जाता है, जब खीरा कड़वा निकल जाए. इससे मुंह का स्वाद तक बिगड़ जाता है. आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप खीरे को देखकर ही बता देंगे कि वह कड़वा निकलेगा या नहीं. 

गर्मियों में क्यों खाना चाहिए खीरा?

जैसे सब्जियों का राजा आलू और फलों का राजा आम है, उसी तरह सलाद का राजा खीरा कहा जा सकता है. गर्मी के मौसम में शरीर को पानी की कमी होने से बचाना है तो खीरा खाने की सलाह दी जाती है. दरअसल, खीरे में 96 फीसदी पानी होती है, जो भीषण गर्मी में आपको तरोताजा रखना है और शरीर हाइड्रेट रहता है. बात विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स की हो तो खीरा इन मामलों में भी किसी से कम नहीं रहता. यही वजह है कि स्नैक्स के रूप में भी खीरा खाया जाता है. 

कड़वा खीरा बिगाड़ देता है मूड

ऐसे तमाम लोग हैं, जो खाने के साथ हर हाल में खीरा खाते हैं. चाहे वक्त लंच का हो या डिनर का. शादी-पार्टियों में भी सलाद में खीरा जरूर रखा जाता है, लेकिन कड़वा खीरा मुंह के स्वाद के साथ-साथ मूड भी खराब कर देता है. आइए आपको बताते हैं कि अब जब भी आप बाजार में खीरा खरीदने जाएं तो इन टिप्स को जरूर ध्यान में रखें, जिससे कड़वा खीरा खरीदने से आप बच जाएंगे. 

छिलके का रंग देगा आपका साथ
जब भी आप खीरा खरीदें, उसके छिलके को बेहद ध्यान से देखें. अगर खीरे के छिलके का रंग ज्यादा डार्क है और कई जगह से वह पीले रंग का नजर आ रहा है. साथ ही, दानेदार भी है तो आप देसी खीरा चेक कर रहे हैं. यह खीरा कड़वा नहीं होता है. 

साइज का हमेशा रखें ध्यान

जब भी खीरा खरीद रहे हैं तो उसके साइज का खास ख्याल रखना चाहिए. खीरा बहुत ज्यादा बड़ा या छोटा नहीं खरीदना चाहिए. यह भी देखें कि खीरा ज्यादा मोटा या एकदम पतला न हो. हमेशा मीडियम साइज का खीरा ही खरीदें. जो खीरा ज्यादा बड़ा और मोटा होता है, उसमें ज्यादा बीज निकलने का डर रहता है. वहीं, एकदम पतला खीरा कड़वा हो सकता है और कच्चा भी निकल सकता है. 

मुलायम खीरा भी होता है खराब

अगर खीरा दबाने पर ज्यादा मुलायम लग रहा है तो वह भी खराब निकल सकता है. इस तरह का खीरा अंदर से गला हुआ हो सकता है या उसके अंदर काफी ज्यादा बीज हो सकते हैं. जो खीरा एकदम कड़क होता है, वह ताजा होता है. हमेशा ऐसा ही खीरा खरीदें.

खीरे के रंग का भी रखें ख्याल

अगर खीरा हल्के पीले रंग का है तो वह बासी हो सकता है. टेढ़ा-मेढ़ा खीरा कभी नहीं खरीदना चाहिए. इसके अलावा अगर खीरा कटा हुआ है तो भी उसे न खरीदें. अगर खीरे पर सफेद लाइनें दिख रही हैं तो इसे भी अवॉयड करना चाहिए. ये देसी किस्म के खीरे नहीं होते और ज्यादा कड़वे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फ्रिज को कैसे सजाएं कि हर किसी की नजर टिक जाए, आसान ट्रिक्स से सीखें शो ऑफ का नया तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Clean Ceramic Cooktop: क्या गंदा हो गया है ग्लास कुकटॉप? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
क्या गंदा हो गया है ग्लास कुकटॉप? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
घर में चूहों का आतंक, बिना जहर दिए ऐसे भगाएं दूर
घर में चूहों का आतंक, बिना जहर दिए ऐसे भगाएं दूर

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget