एक्सप्लोरर

Home Tips: पीतल के बर्तन घिस-घिसकर हुईं परेशान, आजमाएं ये टिप्स तो चमाचम चमकेंगे सारे बर्तन

Kitchen Tips: पीतल के बर्तन देखने में खूबसूरत और शाही लगते हैं. हालांकि, इन्हें साफ करना काफी मशक्कत भरा होता है.

कांच और स्टील के बर्तन तो लगभग हर घर में इस्तेमाल होते हैं. पानी की क्वालिटी बेहतर करने के लिए महिलाएं तांबे के बर्तन भी यूज करती हैं, लेकिन जब रॉयल लुक दिखाना हो तो पीतल के बर्तन इस्तेमाल किए जाते हैं. इनकी चमक और खूबसूरती से मेहमानों पर अलग ही असर पड़ता है. हालांकि, पीतल के बर्तनों को साफ करने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. इन्हें सिर्फ पानी से साफ नहीं किया जा सकता. आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं, जिनसे पीतल के बर्तन भी चमाचम चमकेंगे.

नींबू-नमक की जोड़ी दिखाती है कमाल

नींबू और नमक का इस्तेमाल सिर्फ स्किन पर ग्लो लाने के लिए ही नहीं किया जाता. पीतल के बर्तन चमकाना चाहती हैं तो भी नींबू और नमक बेहद काम आते हैं. दरअसल, नींबू में एसिडिक पावर होती है, जो पीतल पर जमी गंदगी और कालेपन को चुटकियों में खत्म कर देती है. इसके लिए आपको आधा कटा नींबू लेना और उस पर नमक लगाना है. इसके बाद हल्के हाथ से पीतल के बर्तन पर नींबू को थोड़ी देर तक रगड़ना है और पानी से धो देना है. इससे पीतल के बर्तन चमक जाएंगे.

विनेगर और आटे का पेस्ट भी काम का

पीतल के बर्तनों को चमकाने के लिए विनेगर और आटे का पेस्ट भी यूज किया जा सकता है, जो बेहद आसानी से बन जाता है. दरअसल, विनेगर की एसिडिक पावर आटे के साथ मिलकर नॉर्मल हो जाती है. इसके लिए आपको विनेगर और आटा बराबर मात्रा में मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाना है. अब इस पेस्ट को पीतल के बर्तनों पर लगा दीजिए और उन्हें करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए. इसके बाद गरम पानी से बर्तनों को धो लीजिए. आप देखेंगी कि सारे बर्तन एकदम नए जैसे लगेंगे.

बड़े काम की नींबू और बेकिंग सोडा की जोड़ी

अगर पीतल के बर्तनों पर काफी ज्यादा दाग-धब्बे लग गए हैं तो आप बेहद आसानी से उन्हें साफ कर सकती हैं. इसके लिए बेकिंग सोडा और नींबू के रस को बराबर मात्रा में ले लीजिए और गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए. इस पेस्ट को बर्तनों पर लगे दाग-धब्बों पर करीब 30 मिनट के लिए लगा दीजिए. बर्तनों को हल्के गरम पानी से धोएंगी तो सारे दाग-धब्बे छूमंतर हो जाएंगे.

टोमैटो कैचअप भी करता है मदद

टोमैटो कैचअप सिर्फ फ्राइज और बर्गर खाने के काम नहीं आता. इससे पीतल के बर्तन भी चमकाए जा सकते हैं. आपको साफ कपड़े या स्पंज पर थोड़ा-सा कैचअप लेना है और उससे पीतल के बर्तन पर पॉलिश करनी है. टोमैटो कैचअप की एसिडिक पावर से बर्तनों पर लगे दाग-धब्बे चुटकियों में साफ हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: बर्तन धोते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करतीं ये पांच गलतियां, एक बार कर लीजिए चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Flame: नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
Toilet Cleaner: कमोड में डालें 1 घरेलू टैबलेट, मिनटों में चमक जाएगा टॉयलेट
कमोड में डालें 1 घरेलू टैबलेट, मिनटों में चमक जाएगा टॉयलेट
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
Home Cleaning Tips: कूड़ेदान खाली करने के बाद भी आती है बदबू? 1 ट्रिक से करें दूर
कूड़ेदान खाली करने के बाद भी आती है बदबू? 1 ट्रिक से करें दूर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश
Sandeep Chaudhary: शिक्षा-परीक्षा-रोजगार नहीं.. देश मंदिर-मस्जिद से चलेगा !। Seedha Sawal।ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget