एक्सप्लोरर

सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो इन 5 चीजों से तुरंत मिलेगी राहत

हर मौसम में खांसी-जुकाम की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है. आप दवाओं की जगह ये घरेलू नुस्खे अपनाकर सर्दी जुकाम से राहत पा सकते हैं.

आजकल सर्दी हो या गर्मी लोग सर्दी-खांसी से परेशान रहते हैं. गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही सर्द गरम होने का खतरा बढ़ जाता है. गर्मी में बच्चे सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं. खान-पान में गड़बड़ी या पसीने में पानी पीने से जरा सी देर में जुकाम हो जाता है. गर्मियों में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे शरीर जल्दी ही बीमारी की चपेट में आ जाता है. ऐसे में आपको सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह नहीं होना चाहिए. अगर आपको सर्दी जुकाम हो जाए तो इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे जरूर अपनाएं. इससे आपको सर्दी जुकाम में जल्दी आराम मिलेगा. 

जुकाम-खांसी से बचाएं ये घरेलू उपाय 

शहद अदरक का रस- सर्दी जुकाम होने पर  होने पर आपको शहद अदरक का रस पीना चाहिए. आप दिन में 3 बार एक चम्मच अदरक का रस निकालकर इसे शहद में मिलाकर हल्का गर्म करके पीएं. इससे आपका जुकाम में बहुत जल्दी आराम मिलेगा और कफ निकालने में भी आसानी होगी. इससे जुकाम के बाद खांसी की समस्या भी नहीं होगी.

लौंग और तुलसी खाएं- लौंग को पीसकर शहद में मिलाकर खाने से खांसी-जुकाम में आराम मिलता है. आप दिन में 2-3 बार इसे खाएं. इससे खांसी में राहत मिलेगी. खांसी जुकाम में आप तुलसी अदरक की चाय भी पी सकते हैं. इससे आपको राहत मिलेगी. 

हल्दी वाला दूध- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आपको रोज हल्दी वाला दूध पीना चाहिए. गर्मी में आप हल्दी की मात्रा कम कर सकते हैं. या जुकाम खांसी होने पर हल्दी का गर्म दूध जरूर पिएं. हल्दी वाले दूध में एंटीबायोटिक पाए जाते हैं. ये इंफेक्शन के बचाने में मदद करता है. हल्दी वाली दूध पीने से सर्दी-खांसी की समस्या नहीं होगी. 

च्वनप्राश खाएं- वैसे तो लोग गर्मियों में च्वनप्राश का सेवन कम करते हैं, लेकिन सर्दी जुकाम होने पर आपको च्वनप्राश जरूर खाना चाहिए. आयुर्वेद में इसे एक औषधि माना गया है. रात में सोते वक्त च्वनप्राश के साथ एक गिलास दूध पीना चाहिए. इससे इंफेक्शन से बचने और सर्दी खांसी में आराम मिलता है. च्वनप्राश से विटामिन सी मिलता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है. 

स्टीम लें- सर्दी खांसी से ज्यादा होने पर आपको भाप जरूर लेनी चाहिए. भाप लेने से जुकाम में बंद नाक खुलती है और सांस नली की सूजन भी कम होती है. आप सादा पानी से भाप ले सकते हैं या फिर पानी में कुछ ड्रोप टी ट्री ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, लौंग का तेल भी डाल सकते हैं. इससे कफ ढीला होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Care Tips: इन चीजों को बासी खाने से बचें, बिगड़ सकती है सेहत, आलू भी है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Rakhi Blouse designs: राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget