एक्सप्लोरर

क्या सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल चलाते हैं आप? तुरंत बदलें अपनी ये आदत, मस्तिष्क पर पड़ते हैं बुरे प्रभाव

सोशल मीडिया या ईमेल स्क्रॉलिंग करते वक्त मस्तिष्क बहुत ज्यादा डोपामाइन रिलीज करता है. डोपामाइन एक न्यूरोट्रांसमीटर होता है, जो शरीर और मस्तिष्क के अलग-अलग कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

ज्यादातर लोग सुबह उठने के साथ ही सबसे पहला काम मोबाइल चलाने का करते हैं. कई बार तो बिस्तर पर लेटे-लेटे ही एक घंटा, दो घंटा बीत जाता है और पता ही नहीं चलता. मगर क्या आप जानते हैं कि सुबह सबसे पहले आपको मोबाइल नहीं चलाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए यह बताया कि हमें सुबह-सुबह मोबाइल के कॉन्टैक्ट में आने से बचना चाहिए. वह बताती हैं कि जागने के बाद ईमेल, इंस्टाग्राम को स्क्रॉल करके आप जरूरी थीटा ब्रेन वेव को स्किप कर देते हैं और सीधे ज्यादा तनाव वाले बीटा ब्रेनवेव में चले जाते हैं, जिसका मस्तिष्क की भौतिक संरचना पर प्रभाव पड़ता है.

सुबह उठने के बाद मोबाइल चलाने से आपका वक्त और ध्यान दोनों प्रभावित हो सकता है, जिसकी वजह से अपकी प्रोडक्टिविटी का लेवल गिर सकता है. सोशल मीडिया या ईमेल स्क्रॉलिंग करते वक्त मस्तिष्क बहुत ज्यादा डोपामाइन रिलीज करता है. डोपामाइन एक न्यूरोट्रांसमीटर होता है, जो शरीर और मस्तिष्क के अलग-अलग कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सुबह उठने के साथ सबसे पहले अपना फोन चलाने से सुबह की दिनचर्या बिगड़ जाती है. 

80 प्रतिशत लोग करते हैं मोबाइल का इस्तेमाल 

लवनीत बताती हैं कि ऐसे लोगों की तादाद ज्यादा है, जो सुबह उठकर बाकी कामों को करने के बजाया अपने फोन से चिपक जाते हैं. एक शोध के मुताबिक, लगभग 80 प्रतिशत मोबाइल यूजर्स रोजाना सुबह उठने के तुरंत बाद सबसे पहले अपने मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा कि अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहते हैं और अपनी खुशियों में इजाफा करना चाहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत इन तरीकों से करें. 

1. कुछ समय के लिए टहलें या 10 मिनट का योगा सेशन करें.

2. अपने बिस्तर को ठीक करें. 

3. 10-15 मिनट के लिए प्राकृतिक रोशनी लें.

4. एक अच्छा नाश्ता तैयार करें.

सुबह उठकर मोबाइल चलाने से स्वास्थ्य पर बुरे प्रभाव पड़ते हैं. आपके मस्तिष्क के कार्यों पर भी इसका असर पड़ता है. इसलिए सुबह उठकर मोबाइल चलाने के बजाय आप ऊपर लिखी आदतों को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.   

ये भी पढ़ें: ग्रेट व्हाइट शार्क को खाना पड़ा भारी, फूड ब्लॉगर पर लगा 15 लाख रुपये का जुर्माना, वीडियो देख भौचक्के रह गए लोग- Video

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget