एक्सप्लोरर

ग्रेट व्हाइट शार्क को खाना पड़ा भारी, फूड ब्लॉगर पर लगा 15 लाख रुपये का जुर्माना- Video

Viral Video: दुनिया के कई देशों से झाड़ लगने के बाद भी चीन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. अब वहां से सामने आई एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है. 

Great White Shark Viral Video: चीन के लोग अपने अजीबोगरीब खानपान के लिए जाने जाते हैं. जिन जानवरों के नाम भर सुन लेने से भारतीय लोगों की रूह कांप जाती है, चीनी लोग उन्हीं जानवरों को पकाकर चाव से खाते हैं. सांप हो या समुद्री जानवर, चीन के नागरिक सभी घिनौने जानवरों को चटकारे लेकर खाते हैं. कहा तो यह भी जाता है कि कोरोना महामारी के फैलने की वजह भी चीन का खराब फूड लाइफस्टाइल ही था. दुनिया के कई देशों से झाड़ लगने के बाद भी चीन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. अब वहां से सामने आई एक नई वीडियो ने तहलका मचा दिया है. 

दरअसल बात कुछ ऐसी है कि एक चीनी फूड ब्लॉगर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में चौंकाने वाली बात यह थी कि वो ग्रेट व्हाइट शार्क को चटकारे लेकर खा रही थी. जी हां आप सही सुन रहे हैं, वो समुद्री जल में रहने वाले विशाल प्राणी शार्क को खा रही थी. अब जिस जिसने भी वीडियो देखी उसका गुस्सा उमड़ पड़ा. सबसे ज्यादा तकलीफ एनिमल लवर्स को हुई. फूड ब्लॉगर का नाम टिज़ी बताया जा रहा है. टिज़ी ने पहले तो शार्क को अवैध रूप से खरीदा. फिर इसको पकाने का पूरा वीडियो फिल्माया और फिर चाव से खाया. 

15 लाख का जुर्माना 

हालांकि जितनी खुशी से उन्होंने यह वीडियो बनाई थी, उतना ही अब उन्हें अफसोस हो रहा है. क्योंकि चीनी सरकार ने उनकी इस हरकत पर कड़ा एक्शन लेते हुए 15 लाख का भारी जुर्माना लगा दिया है. चाइनीज फूड ब्लॉगर टिज़ी के टिकटॉक पर लगभग 7.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह टिकटॉक पर काफी फेमस हैं. लेकिन विशाल ग्रेट व्हाइट शार्क को खाने का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी हर ओर निंदा शुरू हो गई है. 

केस भी दर्ज

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉगर ने अलीबाबा के ताओबाओ शॉपिंग प्लेटफॉर्म से ग्रेट व्हाइट शार्क को खरीदा था. इसके लिए उन्होंने लगभग 7700 युआन (93,602 रुपये) का भुगतान किया. वीडियो में टिज़ी को शार्क को काटते औप पकाते हुए देखा जा सकता है. टिज़ी पर द इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है, जिसमें ग्रेट व्हाइट शार्क को लुप्त होने वाली प्रजाति बताया गया है. टिज़ी पर चाइनीज वाइल्ड एनिमल प्रोटेक्शन लॉ के तहत मामला भी दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें: नाक की सर्जरी कराना पड़ा भारी, फेफड़े में भरा खून, 6 कार्डियक अरेस्ट के बाद महिला की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

School Teacher Viral Video : क्लास में सोते मिले मास्टर जी, वायरल वीडियो देख लोग हैरान
क्लास में सोते मिले मास्टर जी, वायरल वीडियो देख लोग हैरान
Spiderman Helping On Road Crossing: सड़क पर उतरा सुपरहीरो... दौड़ लगाकर आया और संभाल ली व्हीलचेयर 
सड़क पर उतरा सुपरहीरो... दौड़ लगाकर आया और संभाल ली व्हीलचेयर
थिएटर में किसी ने किया फार्ट, पूरे हॉल में फैल गई बदबू- फिल्म का हीरो भी नाक दबा भागा
थिएटर में किसी ने किया फार्ट, पूरे हॉल में फैल गई बदबू- फिल्म का हीरो भी नाक दबा भागा
अपनों के लिए कोबरा से भिड़ गया टॉमी, लड़ते हुए गंवा दी जान- वीडियो वायरल
अपनों के लिए कोबरा से भिड़ गया टॉमी, लड़ते हुए गंवा दी जान- वीडियो वायरल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget