एक्सप्लोरर

World Rabies Day 2024: कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से हर साल इतने लोगों की होती है दर्दनाक मौत, ये हैं आंकड़े

World Rabies Day 2024: हर साल कुत्ते के काटने के बाद इतने लोग काल के गाल में समा जाते हैं.कुत्ते के काटने से होने वाली रेबीज ऐसी बीमारी है जो सीधे दिमाग पर असर डालती है.

World Rabies Day 2024: कुत्ते आबादी में रहने वाले ऐसे जानवर हैं जिन पर प्यार भी आता है और इनसे डर भी लगता है. कुत्ते के काटने से रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी हो जाती है जिससे हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है. रेबीज जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे (world Rabies Day) मनाया जाता है.

क्या है रेबीज की बीमारी  
रेबीज की बीमारी संक्रमित जानवर के काटने से फैलती है. ये बीमारी कुत्ते, बंदर और बिल्लियों के काटने से फैलती और इन संक्रमित जानवरों की लार में पाए जाने वाले कीटाणु खून में मिलकर संक्रमण फैलाते हैं. हालांकि आजकल पालतू जानवरों को रेबीज की वेक्सीन लगने लगी है लेकिन आवारा पशुओं को रेबीज की वेक्सीन नहीं लग पाती और इसीलिए ये संक्रमित होकर रेबीज की बीमारी के वाहक बन जाते हैं. 
 

नर्वस सिस्टम पर असर करता है रेबीज का वायरस 

देखा जाए तो रोज ही अखबारों में कुत्ते के काटने से घायल लोगों की खबरें आती रहती हैं. आपको बता दें कि कुत्ते के काटने से रेबीज होने का खतरा बढ़ जाता है. रेबीज का वायरस सीधा व्यक्ति के सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर असर करता है. इस बीमारी के लक्षण देर में दिखते हैं जिसके चलते लोग इसे नजरअंदाज करते हैं.  गांवों में आज भी लोग कुत्ता काटने के बाद जख्म पर हल्दी, मिर्च और चूना लगा लेते हैं. यहां लोग डॉक्टर के पास नहीं जाते और रेबीज का इंजेक्शन भी नहीं लगाते, जिससे मरीज को रेबीज होने का खतरा बढ़ जाता है.

हर साल कुत्ते के काटने पर दुनिया भर में होती हैं इतनी मौतें 
 देश भर में हर साल करीब 20 हजार लोगों की कुत्ता काटने से मौत हो जाती है. वहीं दुनिया भर की बात करें तो आंकड़े कहते हैं कि हर साल कुत्ते के काटने से दुनिया भर में करीब 60 हजार लोगों की मौत हो जाती है. ऐसे में जरूरी है कि रेबीज के प्रति जागरूकता फैलाई जाए और लोगों को इसके लक्षणों और बचाव की जानकारी मिल सके.

ये भी पढ़ें: क्या है कैंसर इम्यूनो थेरेपी? जानें कब पड़ती है इसकी जरूरत

रेबीज के लक्षण 

रेबीज के लक्षणों में पहले बुखार आता है. इसके साथ ही शरीर और सिर में दर्द होता है. जख्म वाली जगह पर चुभन होती है. मरीज कमजोरी और थकान महसूस करता है. वायरस का असर बढ़ने पर मरीज में गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं. मरीज को खाना और पानी निगलने में दिक्कत होने लगती है. मांसपेशियों में दर्द होने लगता है. मरीज पानी को देखकर डरने लगता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
Monsoon Eye Infection: बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget