एक्सप्लोरर

World Kidney Day: पानी पीना अच्छी बात...मगर ज्यादा पीना 'किडनी' के लिए खतरनाक, जानिए रोजाना कितना पानी पीना सही?

Kidney Disease: कई लोग ज्यादा पानी पीने को अच्छा समझते हैं. कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो जरूरत से ज्यादा पानी का सेवन करते देखे जाते हैं. मगर क्या ज्यादा पानी पीना सही है? आइए जानते हैं...

World Kidney Day 2023: हर साल 9 मार्च को 'वर्ल्ड किडनी डे' मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य किडनी से संबंधित बीमारियों और परेशानियों के बारे में लोगों को जागरुक करना है और इस बीमारी के प्रसार को कम करना है. किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अक्सर यह कहा जाता है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, ताकि विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकलने में मदद मिल सके और किडनी हेल्दी बनी रहे. कई लोग ज्यादा पानी पीने को अच्छा समझते हैं. कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो जरूरत से ज्यादा पानी का सेवन करते देखे जाते हैं. मगर क्या ज्यादा पानी पीना सही है? 

एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, ह्यूमन बॉडी काफी हद तक पानी से बनी हुई है. हमारे शरीर का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है. अलग-अलग कार्यों में हमें इसकी जरूरत पड़ती है. ये पानी शरीर के अंगों से टॉक्सिन्स यानी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. पोषण को अलग-अलग कोशिकाओं तक पहुंचाता है. जोड़ों को चिकनाई देता है और खाने को डाइजेस्ट करने में भी मदद करता है. अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पिएंगे तो डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो सकती है. सोच-समझकर और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है. ज्यादा पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन और वॉटर इंटॉक्सिकेशन हो सकता है. 

ज्यादा पानी पीने से क्या होता है?

पानी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से इंटॉक्सिकेशन और मस्तिष्क के कार्य में बाधा पैदा हो सकती है. यह तब होता है जब बॉडी सेल्स (ब्रेन सेल्स सहित) में ज्यादा पानी जमा हो जाता है, जिसकी वजह से उनमें सूजन आ जाती है. जब ब्रेन की सेल्स सूज जाती हैं तो दिमाग पर दबाव बढ़ जाता है. इसकी वजह से आप भ्रम की स्थिति, सिरदर्द और उनींदापन जैसे लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं. 

ज्यादा पानी पीने के संकेत

1. पेशाब का रंग बदलना

2. बहुत ज्यादा टॉयलेट आना

3. प्यास न लगने पर भी पानी पीना

4. मतली या उलटी जैसा महसूस होना

एक दिन में कितना पानी पीना सही?

रोजाना कितना पानी पीना चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप रोजाना किस तरह की गतिविधि और कामों में लिप्त रहते हैं. हर व्यक्ति की पानी की जरूरतें अलग-अलग होती हैं. आपको पानी की कितनी जरूरत है, इसका निर्धारण इन 4 आधारों पर किया जा सकता है.

1. फिजिकल एक्टिविटी का लेवल

2. क्लाइमेट

3. बॉडी वेट

4. जेंडर

इन कारकों के आधार पर व्यक्ति को रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: 60 साल की उम्र पार, तो 'हार्ट अटैक' के इन लक्षणों पर रखें कड़ी नजर, जानिए कैसे करना है अपना बचाव?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ozempic Side Effects: आंखों की रोशनी छीन सकती है डायबिटीज की यह दवा, नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आंखों की रोशनी छीन सकती है डायबिटीज की यह दवा, नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Eye drops side effects: क्या बिना डॉक्टर से पूछे आप भी डाल लेते हैं आई ड्रॉप? छिन सकती है आंखों की रोशनी
क्या बिना डॉक्टर से पूछे आप भी डाल लेते हैं आई ड्रॉप? छिन सकती है आंखों की रोशनी
Health Tests In 30s: 30 की उम्र पार करते ही शरीर में पनप सकती हैं ये बीमारियां, भूलकर भी न टालें ये टेस्ट
30 की उम्र पार करते ही शरीर में पनप सकती हैं ये बीमारियां, भूलकर भी न टालें ये टेस्ट
Fruits To Avoid During Periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं का भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये फल, हो सकती है बड़ी दिक्कत
पीरियड्स के दौरान महिलाओं का भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये फल, हो सकती है बड़ी दिक्कत

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
Embed widget