एक्सप्लोरर

क्या आपको भी पीरियड्स के दौरान होता है ज्यादा दर्द? कहीं आप इन बीमारियों का शिकार तो नहीं!

कई महिलाएं दर्द से छुटकारा पाने के लिए पीरियड्स पेनकिलर लेती हैं. हालांकि उन्हें यह नहीं मालूम होता है कि इन दवाओं के इस्तेमाल से पीरियड्स पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है.

Women Health: हर महीने होने वाले पीरियड्स के दौरान ज्यादातर महिलाओं को असहनीय दर्द झेलना पड़ता है. पेट, कमर और जांघों में होने वाला दर्द पूरे शरीर में अकड़ पैदा कर देता है. वैसे तो पीरियड्स के दौरान दर्द का अनुभव हर महिला को होता है, लेकिन कुछ महिलाओं में इसका दर्द इतना ज्यादा होता है कि वे कई बार रोने पर मजबूर हो जाती हैं. शारीरिक दुर्बलता पैदा करने वाली मरोड़ से लेकर ऐंठन तक लाखों महिलाएं हर महीने मासिक धर्म के दर्द से गुजरती हैं. लेकिन क्या असहनीय दर्द होना सामान्य बात है? या फिर ये किसी बड़ी शारीरिक परेशानी का संकेत है?  

नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) का एक टेस्ट यह बताने में मदद कर सकता है कि आपके पीरियड्स इतने भारी और दर्दनाक क्यों हैं और आपको कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए. टेस्ट में कई सावल पूछे गए हैं कि पीरियड्स आपको कैसे प्रभावित करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में 10 में से 9 महिलाएं पीरियड्स के असहनीय दर्द को हर महीने झेलती हैं. इनमें से आधे से ज्यादा यानी 57 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि पीरियड्स उनके काम करने की क्षमता को प्रभावित करता है और उन्हें बहुत कमजोर महसूस कराता है. 

दर्दनाक पीरियड्स के क्या कारण है?

कई महिलाएं दर्द से छुटकारा पाने के लिए पीरियड्स पेनकिलर लेती हैं. हालांकि उन्हें यह नहीं मालूम होता है कि इन दवाओं के इस्तेमाल से पीरियड्स पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और कई स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकते हैं. एंडोमेट्रियोसिस और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) दर्दनाक और कठिन मासिक धर्म के कुछ सबसे सामान्य कारण हैं. दोनों ही समस्याएं हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से पैदा होती हैं, जिसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है. हालांकि विभिन्न इलाजों से लक्षणों को कम जरूर किया जा सकता है.

लंदन के किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. श्री दत्ता ने बताया कि लगभग 80 मिलीलीटर से कम ब्लड हर महीने पीरियड्स के दौरान निकल जाता है. मुश्किल, तकलीफ और कठिनाई से भरे पीरियड्स महिलाओं की पूरी हेल्थ और लाइफस्टाइल पर बुरा असर डाल सकते हैं, इसलिए निगरानी करते रहना जरूरी है. 

ध्यान रखने वाली बातें

1. पीरियड्स ज्यादा से ज्यादा 7 दिनों से तक रहते हैं. किसी-किसी के दो या तीन दिनों में ही खत्म हो जाते हैं. अगर आपके पीरियड्स 7 से ज्यादा दिनों तक जारी रहते हैं तो आपको तुंरत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

2. सैनिटरी प्रोडक्ट को हर 1-2 घंटे में बदलते रहें. एक ही पैड के इस्तेमाल से हमेशा बचें.  

3. अगर ब्लीडिंग जरूरत से ज्यादा हो रही है तो भी डॉक्टर का रुख करना जरूरी है. 

4. बड़े-बड़े खून के थक्के निकलना आम बात नहीं है. इसलिए अगर आपको यह समस्या नजर आ रही है तो लापरवाही न बरतें.

हैवी पीरियड्स के कई कारण होते हैं. इनमें मेडिकल प्रॉब्लम्स जैसे- पॉलीप्स, गर्भ में फाइब्रॉएड, PSCOS और थायरॉइड डिसऑर्डर या ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: पीले रंग की इन फल-सब्जियों को अपनी डाइट में करें शामिल, बसंत पंचमी पर जानें इनके करिश्माई फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget