एक्सप्लोरर

बॉडी में इस हार्मोन की कमी होने पर आत्महत्या का कदम उठाते हैं लोग, डिप्रेशन में लगाते हैं मौत को गले

Cause Of Suicide: आत्महत्या का कदम कोई क्यों उठा लेता है, इसके उत्तर में उन इमोशन्स को एक्सप्लेन कर पाना संभव नहीं है. इस जानलेवा ऐक्ट से पहले निराशा और अकेलेपन का एक लंबा दौर चलता है...

Why People Commit Suicide: नए साल के स्वागत के लिए सभी तैयार हैं और हम ऐसे मौके पर आपको इतनी गंभीर खबर क्यों पढ़ा रहे हैं... ये सवाल आपके मन में जरूर आएगा. तो इसकी भी एक वजह है, क्योंकि दिसंबर के महीने में हमारा देश टीवी जगत की एक उम्दा ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को खो चुका है. उन्होंने आत्महत्या की है. खबर है कि वे अपने ब्रेकअप के बाद से बहुत दुखी थीं और उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी. तुनिषा को तो हम खो चुके लेकिन हमें ये समझना होगा कि किसी भी व्यक्ति की मानसिक हालत एकाएक इतनी खराब नहीं होती है कि वो सुसाइड कर ले. उसके जीवन में पहले से काफी कुछ चल रहा होता है. नए साल की शुरुआत सर्दी के मौसम में होती है और सर्दी का समय मेंटल हेल्थ के लिए बहुत ही नाजुक होता है. 

इस मौसम में लो मूड, एंग्जाइटी, सीजनल डिप्रेशन, मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं बहुत अधिक होती हैं. यही कारण है कि सर्दी के मौसम में अन्य सीजन के मुकाबले आत्महत्या की घटनाएं बढ़ जाती हैं. इतना ही नहीं इस सीजन में मानसिक रोगियों की संख्या भी बढ़ जाती है. क्योंकि जो लोग पहले कभी किसी मेंटल हेल्थ इश्यू से परेशान रहे होते हैं, ध्यान ना रखने पर उनमें ये समस्याएं फिर से ट्रिगर होने के चांस बढ़ जाते हैं. जबकि जो लोग पहले से नाजुक मेंटल हेल्थ से गुजर रहे होते हैं, उनमें समस्या अचानक गंभीर हो सकती है.

इसलिए नए साल की संध्या में ये खबर पढ़ाने का मोटिव तो यही है कि आप अपने आस-पास किसी भी फ्रेंड, फैमिली मेंबर या परिचित को लो-मूड से गुजरते हुए या लंबे समय से उदास देखें तो उसे अकेला ना छोड़ें. जितना हो सके, उसे सुनने का प्रयास करें, डॉक्टर की मदद लें, उसका ध्यान रखें. ताकि उसे अपने टफ टाइम से बाहर आने में मदद मिले. हम मेंटल हेल्थ इश्यूज को लेकर अवेयर रहेंगे और इस तरह की समस्या से गुजर रहे लोगों की हेल्प करेंगे, इस साल ये भी हमारा एक  न्यू ईयर ​​रेजॉलूशंस होना चाहिए...

कोई क्यों करता है आत्महत्या?

आत्महत्या या ​सुसाइड करने का कदम कोई क्यों उठा लेता है, इस प्रश्न के उत्तर में उन इमोशन्स को एक्सप्लेन कर पाना संभव नहीं है, जो किसी व्यक्ति को इतना अंदर तक तोड़ देते हैं कि उसे चारों तरफ सिर्फ निराशा दिखाई देती है. उसे ना कोई अपना लगता है और ना ही जीवन का कोई मोटिव दिखता है. हालांकि कोई भी व्यक्ति एकाएक इतना अधिक नहीं टूट जाता है कि ​सुसाइड कर ले. यह प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही होती है, जिसमें परेशान करने वाली, इमोशनली हर्ट करने वाली, अकेला फील कराने वाली या इनसल्टेड फील कराने वाली बहुत सारी घटनाएं होती हैं, इन घटनाओं का दर्द लंबे समय से इन लोगों के मन में चल रहा होता है.

सर्दी में क्यों बढ़ जाते हैं डिप्रेशन के मरीज?

  • सर्दी के मौसम में मेंटल हेल्थ इश्यूज बढ़ जाने की बड़ी वजह होता है ठंडक रहना, सूरज की रोशनी का कम हो जाना, धूप की तल्खी कम होना और दिन की रोशनी में कम समय बिताना या बिल्कुल समय ना बिताना. 
  • इन सभी के साथ जो लोग अपनी डायट का ध्यान नहीं रखते हैं, हेल्दी लाइफस्टाइल में मेंटेन नहीं रखते हैं, उनके लिए इस बात का खतरा कई गुना बढ़ जाता है कि वे स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी खतरनाक मानसिक समस्याओं की चपेट में आ जाएं.

डिप्रेशन का कारण क्या है?

सर्दी के मौसम में डिप्रेशन के मरीज बढ़ने की जो वजह बताई गई हैं, ये सभी कहीं ना कहीं एक खास ​हार्मोन के सीक्रेशन को कम करने का काम करती हैं. इस ​हार्मोन को आप डोपामिन के नाम से जानते हैं. ये हैपी ​हार्मोन है और मूड को लाइट रखने का काम करता है. यदि किसी भी कारण शरीर के अंदर इस ​हार्मोन की कमी हो जाती है तो डिप्रेशन बढ़ाने वाला ​हार्मोन कॉर्टिसोल शरीर पर हावी हो जाता है. ऐसे में पहले नेगेटिविटी बढ़ती है और फिर व्यक्ति धीरे-धीरे अवसाद की तरफ जाने लगता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें-

क्या अपने बच्चे को अच्छी तरह समझते हैं? हर 7 में से 1 बच्चा है लो मूड का शिकार, जानें कैसे पता चलेगा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget