एक्सप्लोरर

क्या है 6-6-6 वॉकिंग रूल? जानिए इसके फायदे और नुकसान

6-6-6 Walking Rule : इन दिनों 6-6-6 वॉकिंग रूल काफी ट्रेंड में है. इस रुल्स को फॉलो करके लोग फिट होने की कोशिश कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है ये रूल?

6-6-6 Walking Rule : स्वस्थ जीवनशैली की चाहत में लोग तरह-तरह के फिटनेस ट्रेंड्स अपनाते हैं. ऐसा ही एक नया ट्रेंड है 6-6-6 वॉकिंग रूल, जो तेजी से सोशल मीडिया और हेल्थ कम्युनिटी में फैल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं ये नियम है क्या? इसके फायदे क्या हैं और क्या इसके कोई नुकसान भी हो सकते हैं? चलिए आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

क्या है 6-6-6 वॉकिंग रूल?

6-6-6 वॉकिंग रूल का मतलब है, सुबह 6 बजे उठना, 6 किलोमीटर चलना और इसे सप्ताह में 6 दिन फॉलो करना और सिर्फ 1 ही आराम करना है. 

क्या हैं 6-6-6 वॉकिंग रूल के फायदे?

वजन होगा कम - रोजाना 6 किमी तेज वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है.

दिल और लंग्स को मजबूती - वॉकिंग एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो दिल की कार्यक्षमता को बढ़ाती है और फेफड़ों को मजबूत बनाती है.

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल - नियमित वॉक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है.

मेंटल हेल्थ को करे बेहतर - सुबह की ताजी हवा, सूरज की रोशनी और शारीरिक हलचल से तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम हो सकता है.

6-6-6 वॉकिंग रूल के नुकसान क्या हैं?

ओवरएक्सरसाइज का खतरा - हर किसी की फिटनेस लेवल एक जैसी नहीं होती. हर दिन 6 किमी वॉक शुरुआती लोगों के लिए थकाऊ और हानिकारक हो सकता है.

घुटनों या जोड़ों में दर्द - बार-बार एक ही रूटीन और ज़्यादा चलने से घुटनों या एंकल में दर्द हो सकता है, खासकर अगर चलने का तरीका या फुटवियर ठीक न हो.

ये भी पढ़े - इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, वरना पहुंच सकते हैं अस्पताल

किसे अपनाना चाहिए ये रूल?

जिनका फिटनेस लेवल ठीक-ठाक है, उन्हें इस रूल को फॉलो करना चाहिए. वहीं, जिनका वजन सामान्य से थोड़ा ज्यादा है, उन लोगों के लिए इस रूल को फॉलो करने से काफी फायदा होता है.

अगर आप वॉकिंग को एंजॉय करते हैं, तो इसे फॉलो कर सकते हैं. वहीं, अगर आपके पास हर दिन सुबह समय होता है, तो यह रूल फॉलो करने से आपको काफी फायदे हो सकते हैं.

किसे परहेज करना चाहिए?

अगर आपको घुटनों से जुड़ी किसी तरह की परेशानी है, तो इस रूल को फॉलो न करें. इसके अलावा जो लोग दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह के ही इस रूल को फॉलो करना चाहिए. इसके अलावा बुजुर्ग या बहुत अधिक वजन वाले लोग इसकी शुरुआत धीरे-धीरे करें.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget