एक्सप्लोरर

Slip Disc: क्यों होती है स्लिप डिस्क की समस्या, जानें इससे बचाव के प्रभावी उपाय

Slipped Disc : स्लिप डिस्क की समस्या लाइफस्टाइल डिजीज भी है और शारीरिक कमजोरी से संबंधित बीमारी भी. यह उम्र बढ़ने के कारण होने वाली समस्याओं में शामिल है.

Cause of Slipped Disc: हम सभी का स्पाइनल कॉलम या कहिए कि रीढ़ की हड्डी एक दूसरे पर खड़ी हड्डियों (कशेरुक) की एक श्रृंखला से बनी है. ऊपर से नीचे तक एक स्तंभ के रूप में सर्वाइकल स्पाइन में सात हड्डियां, वक्षीय रीढ़ में 12 और काठ की रीढ़ की हड्डी में पांच बोन एक दूसरे से जुड़ी होती हैं, इसके बाद त्रिकास्थि और कोक्सीक्स बोन्स शामिल हैं. हमारी दैनिक गतिविधि जैसे, चलने, उठने, दौड़ने, भारी सामान उठाने इत्यादि के दौरान हड्डियों के जोड़ को किसी तरह की हानि ना हो इसलिए इन हड्डियों को डिस्क द्वारा कुशन किया जाता है. 

हर डिस्क में दो भाग होते हैं, जिनमें से एक एक नरम, जिलेटिनस आंतरिक भाग और एक ठोस बाहरी रिंग होती है. चोट या कमजोरी के कारण डिस्क का भीतरी भाग बाहरी रिंग से बाहर निकल सकता है. इसे स्लिप्ड, हर्नियेटेड या प्रोलैप्स्ड डिस्क के रूप में जाना जाता है. जब डिस्क का आंतरिक भाग रिंग से निकलकर बाहर आ जाता है तो इससे  दर्द और बेचैनी की समस्या होने लगती है.

यदि स्लिप डिस्क आपकी रीढ़ की हड्डी की नसों में से एक को संकुचित कर देती है तो आपको उस नस से संबंधित एरिया में सुन्नता और दर्द का भी अनुभव हो सकता है. शुरुआती स्तर पर स्लिप डिस्क की समस्या को दवाओं, फिजियोथेरपी और अन्य संबंधित चिकित्साओं से ठीक किया जा सकताहै. लेकिन यदि स्थित गंभीर हो तो स्लिप्ड डिस्क को ठीक करने के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है.

स्लिप डिस्क के कारण

  • बढ़ती उम्र के कारण
  • किसी बहुत भारी सामान को उठाने की कोशिश के दौरान
  • हड्डियों की कमजोरी और अधिक शारीरिक गतिविधि के कारण
  • आपका वजन बहुत अधिक बढ़ जाने के कारण
  • गलत तरीके से एक्सर्साइज के कारण

बचाव के तरीके

  • बहुत अधिक भारी सामान को बल पूर्वक उठाने की जगह तकनीक का सहारा लेकर उठाएं. 
  • अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करें
  • लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे ना रहें. बीच-बीच में उठें और अपनी मसल्स को स्ट्रेच करें.
  • नियमित रूप से एक्सर्साइज करना बहुत जरूरी है. लेकिन एक्सर्साइज करने की सही विधि किसी ट्रेनर और योग विशेषज्ञ से सीखें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सीने की जलन से परेशान हैं तो जरूर करें ये 3 काम, नहीं होगी ये समस्या

यह भी पढ़ें: दिमाग की थकान और भारीपन दूर करने के लिए हैं ये 3 आयुर्वेदिक औषधियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम

Embed widget