एक्सप्लोरर

Heartburn: सीने की जलन से परेशान हैं तो जरूर करें ये 3 काम, नहीं होगी समस्या

सीने की जलन से परेशान रहते हैं तो कुछ खास बातें ध्यान में रखनी होगी. इनके जरिए आप उन फूड्स के बारे में जान पाएंगे, जिन्हें खाकर सीने की जलन होती है. जब भी इन फूड्स को खाएं तो ये ट्रिक्स अपनाएं.

सीने में जलन या हार्टबर्न की समस्या अक्सर होती है तो इसका सीधा-सा मतलब है कि आपको अपनी फूड डायरी मेंटेन करने की जरूरत है. यानी आपको इस बात पर गौर करना होगा कि किन चीजों को खाने के बाद आपको ऐसी समस्या होती है. जैसे, कुछ लोगों को ऑरेंज जूस पीने के बाद सीने पर जलन हो सकती है तो किसी को चॉकलेट खाने के बाद. या फिर किसी को ब्लैक-टी पीने से भी सीने पर जलन की समस्या हो सकती है.

इस तरह आपको जब भी सीने पर जलन की समस्या हो, आप इस बात पर गौर करें कि आपने क्या खाया है और किन चीजों को खाने के बाद यह समस्या हो रही है. इस तरह सीने पर जलन पैदा करने वाले फूड्स को पहचानने के बाद आप इनका सेवन बंद कर दें या कम कर दें. यदि अपने पसंदीदा फूड्स छोड़ना संभव ना हो तो कुछ खास ट्रिक्स अपनाएं...

  • यदि आपने ऐसा कोई फूड खाया है, जिसे खाने के बाद आपको सीने पर जलन होती है तो इसे खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन करें.
  • एक चौथाई चम्मच अजवाइन का सेवन ताजे पानी के साथ करें. सीने में जलन की समस्या से छुटकारा मिलेगा. 
  • आप आयुर्वेदिक चूर्ण अविपत्तिकर का सेवन भी एक चौथाई चम्मच मात्रा में कर सकते हैं. यह औषधि सीने पर जलन, खट्टी डकार और अपच की रामबाण औषधि है.

ये ट्रिक्स भी देते हैं कमाल का रिजल्ट

  • सीने पर जलन की समस्या से बचने के लिए सभी फूड्स को कम मात्रा में खाएं.
  • एक बार में ही ठूंसकर खाने की आदत न पालें. खाना खाते समय इसके पचने के लिए भी थोड़ी जगह छोड़नी चाहिए. 
  • खाने में बहुत अधिक फैट नहीं होना चाहिए लेकिन देसी घी जरूर होना चाहिए. देसी घी शरीर को मजबूत और पाचन को स्मूद बनाता है.
  • खाना खाने के तुरंत बाद बेड पर जाने या लेटने से बचें. बल्कि वज्रासन में बैठें या हल्के कदमों से चहलकदमी करें.
  • अगर सिर्फ रात का खाना खाने के बाद सीने पर जलन होती है तो चपाती की मात्रा कम करें, अचार या अधिक मसाले का खाना खाने से बचें.
  • सीने पर तेज जलन हो रही हो और कोई दवाई पास न हो तो सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप ठंडा दूध पी लें. हालांकि यदि खाना खाया है तो दो घंटे बाद तक दूध नहीं पीना चाहिए. ऐसे में शहद, अजवाइन या अविपत्तिकर चूर्ण का सेवन करना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शरीर के इन 5 संकेतों को न करें अनदेखा, जानें आपसे क्या कहना चाहती है आपकी बॉडी

यह भी पढ़ें: पीरियड क्रैंप्स से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और चुभन से मिलेगी राहत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget