एक्सप्लोरर

सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

सोते समय आपका भी हाथ सुन्न पड़ जाता है? कहीं आपके गलत तरीके से सोने के कारण तो यह नहीं होता, लेकिन बार-बार ऐसा होने पर शरीर की कुछ समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी है.

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि रात में सोते समय अचानक हाथ सुन्न पड़ जाता है और उंगलियों में झनझनाहट होने लगती है? कई बार लोग हाथ को  हिलाकर या सोने की पोजीशन बदलकर दोबारा सो जाते हैं. कभी-कभार ऐसा होना आम बात है, लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे नसों पर दबाव से लेकर कुछ बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.

गलत पोजीशन में सोना

गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल के डॉ. एसके अग्रवाल के मुताबिक, हाथ सुन्न होने की सबसे आम वजह गलत तरीके से सोना होती है. अगर आप हाथ के नीचे सिर रखकर सोते हैं या हाथ को शरीर के नीचे दबा लेते हैं, जिससे नसों पर दबाव पड़ता है. लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहने से हाथ में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होने  लगती है. ऐसे में सोने की पोजीशन बदलने और हाथ को आराम देने से परेशानी कम होती है.

 कलाई की नस का रखें ख्याल 

कलाई की नस पर दबाव पड़ने से कार्पल टनल सिंड्रोम नाम की समस्या होती है. इसमें खासकर अंगूठे, तर्जनी और बीच वाली उंगली में सुन्नपन, झनझनाहट या दर्द महसूस होता है. कई बार रात में इसकी परेशानी बढ़ जाती है और नींद खुल जाती है. अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

गर्दन की नस पर दबाव पड़ना भी कारण

गर्दन की हड्डियों या डिस्क से जुड़ी समस्या के कारण भी हाथ में सुन्नपन होता है. जब गर्दन से निकलने वाली किसी नस पर दबाव पड़ता है, तो दर्द, झनझनाहट या कमजोरी हाथ तक महसूस होती है. अगर हाथ सुन्न होने के साथ गर्दन में दर्द भी रहता है, तो इसकी जांच करवानी चाहिए.साथ ही अगर कोहनी को लंबे समय तक मोड़कर रखने या उस पर शरीर का वजन पड़ने से भी नस दबती है. इससे खासकर छोटी उंगली और उसके पास वाली उंगली में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होने लगता है. सोते समय कोहनी को बहुत ज्यादा मोड़कर रखने से बचें.

यह भी पढ़ें : सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

विटामिन की कमी और डायबिटीज

शरीर में विटामिन बी12 की कमी और डायबिटीज के कारण नसों को नुकसान पहुंचता है. इससे हाथों या पैरों में सुन्नपन, जलन और झनझनाहट महसूस होती है. अगर ऐसे में अगर हाथ बार-बार सुन्न होता है, लंबे समय तक ठीक नहीं होता या हाथ में कमजोरी भी महसूस होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें. अगर अचानक हाथ सुन्न होने के साथ चेहरे में कमजोरी, बोलने में परेशानी या शरीर के एक तरफ कमजोरी हो, तो तुरंत इमरजेंसी सहायता लें.

यह भी पढ़ें : चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!

Disclaimer: हाथ सुन्न होने की वजह हर व्यक्ति में अलग हो सकती है. सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget