एक्सप्लोरर

Colitis: आजकल बहुत परेशान कर रहा है कोलाइटिस रोग, इस बीमारी के लक्षण और बचने के उपाय समझें

मोशन (मल त्याग) का प्रेशर बनता है लेकिन होता नहीं है. साथ में पेट दर्द, ऐंठन की समस्या होना, जोड़ों में दर्द रहना और भूख भी ना लगना. ये कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो कोलाइटिस की तरफ इशारा करते हैं...

What is colitis: आजकल कोलाइटिस की समस्या बहुत अधिक देखने-सुनने को मिल रही है. ज्यादातर लोग इसबीमारी को इसके नाम से ना जानकर इसे पेट की सूजन, आंतों में सूजन के नाम से जानते हैं और बोल-चाल में इसी भाषा का उपयोग किया जाता है. पेट में यह सूजन आमतौर पर बड़ी आंत के निचले हिस्से में, मलाशय (रेक्टम) के पास होती है. यदि शुरुआत में ही ध्यान ना दिया जाए तो यह पूरे कोलन को अपनी चपेट में ले लेती है और व्यक्ति को मोशन संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. यहां इस बीमारी के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में बताया जा रहा है...

कोलाइटिस क्या है?
कोलाइटिस बड़ी आंत में होने वाली सूजन संबंधी बीमारी है, जो रेक्टम और कोलन तक पूरी तरह फैल सकती है. इस बीमारी से पीड़ित होने पर रोगी की बड़ी आंत की परत की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं और नई कोशिकाएं बननी बंद हो जाती हैं. इस दौरान बड़ी आंत में अल्सर (छाले) बनने लगते हैं, जिनके कारण मोशन (मल त्याग) करते समय पस, म्यूकस या ब्लीडिंग होना शुरू हो जाता है.
 
कोलाइटिस के लक्षण

  • बार-बार मोशन (मल त्याग) के लिए तेज प्रेशर फील होता है लेकिन जब मल त्यागने का प्रयास करते हैं तो आता नहीं है.
  • पेट में दर्द और ऐंठन होना
  • भूख में कमी होना या बिल्कुल भूख ना लगना
  • रेक्टल में दर्द होना
  • मोशन के समय गुदा मार्ग (रेक्टम) से ब्लीडिंग होना
  • लगातार वजन घटना
  • हर समय कमजोरी लगना और बिस्तर से उठने की इच्छा ना होना
  • जोड़ों में दर्द होना (जॉइंट्स पेन)
  • इनके अलावा और भी कई लक्षण कोलाइटिस का संकेत देते हैं. ये व्यक्ति के शरीर और रोग की स्थिति पर निर्भर होते हैं.

कोलाइटिस के प्रकार और कारण
मुख्य रूप से कोलाइटिस 4 तरह की होती है. हर समस्या का कारण अलग है और अलग व्यक्तियों में इसके लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं...

1. अल्सरेटिव प्रोक्टाइटिस (Ulcerative colitis): यह सबसे कॉमन प्रकार की कोलाइटिस है और यह तब होती है, जब अपने ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कुछ माइक्रोब्स के प्रति अति सक्रिय हो जाती है. जैसे, पाचन तंत्र में मौजूद बैक्टीरिया. फिर अल्सरेटिव कोलाइटिस के अपने भी कई प्रकार होते हैं.


2. इस्केमिक कोलाइटिस (Ischemic colitis): जब कोलन या बड़ी आंत के निचले हिस्से में रक्त का प्रवाह अस्थाई रूप से बाधित हो जाता है, तब पाचनतंत्र की कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो नहीं मिल पाता है. इस कारण ये कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं.

3. माइक्रोस्कोपिक कोलाइटिस (Microscopic colitis): माइक्रोस्कोपिक कोलाइटिस दो प्रकार की होती है. माइक्रोस्कोप द्वारा कोलन से सैंपल लेकर ही इसके प्रकार के बारे में पता लगाया जाता है और इलाज किया जाता है.

4. शिशुओं में एलर्जिक कोलाइटिस (Allergic colitis): यह कोलाइटिस छोटे बच्चों में ही देखी जाती है. इसमें बच्चे का इम्यून सिस्टम गाय के दूध में पाया जाने वाले एक खास प्रोटीन के प्रति ओवरऐक्टिव होता है, जिससे बच्चों के कोलन में सूजन की समस्या हो जाती है.

कोलाइटिस का इलाज 
कोलाइटिस अगर एक बार हो जाए तो इसका पूरी तरह ठीक होना मुश्किल होता है. लेकिन इसे इतना कंट्रोल किया जा सकता है कि व्यक्ति एक सामान्य जीवन जी पाता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: क्या कीमोथेरेपी के दौरान यौन संबंध बनाना सुरक्षित है? यहां जानिए इस सवाल का जवाब

यह भी पढ़ें: क्यों होती है यूरिन से प्रोटीन निकलने की समस्या, कैसे करें इसकी पहचान?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Shamonda Virus: फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget