एक्सप्लोरर

Chemotherapy: क्या कीमोथेरेपी के दौरान यौन संबंध बनाना सुरक्षित है? यहां जानिए इस सवाल का जवाब

Cancer And Personal Life: कैंसर का इलाज बहुत लंबा चलता है. नौबत अगर कीमोथेरेपी की आ जाए तो समय और भी बढ़ सकता है. ऐसे में व्यक्ति की पर्सनल लाइफ प्रभावित होती है. यहां इसी बारे में विस्तार से जानें...

Chemotherapy And Relationship: आज के समय में कैंसर एक आम बीमारी बनता जा रहा है. जितनी तेजी से कैंसर के मरीज बढ़े हैं और जिस तरह से कैंसर हॉस्पिटल्स में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है, स्थिति बहुत भयावह है. सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों को ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को कैंसर तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है. हालांकि कैंसर का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि कैंसर किस तरह का है, शरीर के किस अंग में है और कौन-सी स्टेज पर है. प्राइमरी स्टेज पर कैंसर (Cancer) का पता चल जाए तो दवाओं और सर्जरी के माध्यम से इसे ठीक किया जा सकता है. लेकिन यदि कैंसर का पता देरी से चलता है तो कीमोथेरेपी ही इसका अंतिम इलाज बचती है.

कीमोथेरेपी के जरिए कैंसर की कोशिकाओं को सुखाया जाता है. कीमो भी अलग-अलग तरह की होती हैं. लेकिन इनका काम एक ही होता है. कीमो के माध्यम से कैंसर पूरी तरह क्योर हो जाता है. हालांकि एक बार फिर यह बात कैंसर के प्रकार और मरीज की स्थिति पर निर्भर करती है. लेटेस्ट कीमोथेरपी (Chemotherapy) पहले की तुलना में काफी एडवांस हो चुकी है और अब कीमो के दौरान बाल झड़ने या उल्टियां आने की समस्या भी पहले की तरह नहीं होती है . 

कीमोथेरपी और यौन संबंध

जब किसी व्यक्ति की कीमोथेरेपी चल रही होती है तो जाहिर तौर पर इसका प्रभाव उसकी सेक्स लाइफ (Sex Life) पर भी पड़ता है. क्योंकि इस दौरान व्यक्ति बहुत अधिक दवाएं ले रहा होता है और उसके शरीर में काफी कमजोरी भी आ चुकी होती है. लेकिन अब सवाल यह उठता है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी बेडरूम लाइफ को इंजॉय करना चाहता है तो क्या कीमो के दौरान यह संभव होता है? क्योंकि कीमो से इलाज कोई एक या दो दिन तक तो होता नहीं है बल्कि 7 से 8 कीमो होने में एक से डेढ़ महीने के गैप के साथ करीब सालभर लग जाता है.

तो इसका उत्तर यह है कि कीमो के दौरान सेक्स लाइफ को इंजॉय किया जा सकता है. इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं. लेकिन शरीर कमजोर होने के कारण कई तरह के इंफेक्शन का खतरा हमेशा बना रहता है. इसलिए कुछ खास बातों को जरूर ध्यान रखना चाहिए...

  • इस बारे में अपने डॉक्टर से जरूर बात करें और बात करने के बाद ही कोई कदम उठाएं. क्योंकि कीमोथेरेपी एक बहुत संवेदनशील इलाज होता है, इसमें हर मरीज की स्थिति अलग होती है. इसलिए इन-जनरल कोई सुझाव नहीं दिया जा सकता है.
  • यदि आपको पता है कि इस समय पर आपके शरीर में वाइट ब्लड सेल्स की संख्या कम है तो सेक्स से बचना चाहिए. क्योंकि इससे संक्रमण (Infection) का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है. 
  • कीमो के दौरान प्लेटलेट्स काउंट अक्सर कम हो जाता है. जब प्लेटलेट्स काउंट कम हो तो उस समय यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए. क्योंकि इस स्थिति में ब्लीडिंग का खतरा रहता है. 

दर्द की समस्या
जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि कीमो के दौरान शरीर बहुत अधिक कमजोर होता है. ऐसे में हो सकता है कि यौन संबंध बनाते समय प्राइवेट पार्ट्स में दर्द की समस्या हो. यदि ऐसा लगे तो सेक्स से बचना चाहिए.

प्रेग्नेंसी से बचें
कीमो के दौरान यौन संबंध बनाते समय निरोधक खासतौर पर कॉन्डॉम का उपयोग जरूर करें. क्योंकि इस दौरान यदि गर्भ धारण हो जाता है तो होने वाले बच्चा जन्म से ही कुछ ना कुछ विकारों से पीड़ित होता है.

जननांग का कैंसर 
यदि किसी को जननांग या मलाशय का कैंसर है तो यौन संबंध बनाने से पूरी तरह बचना चाहिए. इस स्थिति में आपके साथी को आपके प्यार और अपनेपन की आश्यकता होती है. उससे सेक्स की बात करना या इच्छा जताना, उसे भावनात्मक दर्द देने जैसा होगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें:

ओवेरियन कैंसर के इन लक्षणों पर कम ही ध्यान देती हैं महिलाएं, इन्हें अनदेखा करना हो सकता है जानलेवा

पेट में हो कैंसर तो देखने को मिलते हैं ये शुरुआती लक्षण, बढ़ने से रोकें ये जानलेवा बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget