एक्सप्लोरर

Alaskapox Virus: क्या है खतरनाक अलाक्सा पॉक्स वायरस जिससे अमेरिका में गई एक की जान, जानिए ये कैसे फैलता है और इसके लक्षण

वैज्ञानिकों के अनुसार अलास्का में फैलने के कारण इसे अलास्का पॉक्स का सामान्य नाम दिया गया है. ये एक वायरल संक्रमण है जो इंसानों के साथ साथ जानवरों को भी शिकार बना रहा है.

Alaskapox Virus: कोरोना वायरस के बाद एक और वायरस के तेजी से फैलने की खबर है. कहा जा रहा है कि अमेरिका के अलास्का प्रांत में अलास्का पॉक्स नामक वायरस से एक शख्स की मौत हो चुकी है. ये एक संक्रामक बीमारी है जो स्तनधारी छोटे जानवरों से इंसानों में फैल रही है और दुनिया भर के हेल्थ एक्सपर्ट इसे लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. चूंकि ये वायरल बीमारी अलास्का प्रांत में फैली है इसलिए इस वायरस को अलास्का पॉक्स का नाम दिया गया है. अभी तक अलास्का प्रांत में कुल छह लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं. इसे लेकर लोगों में डर बैठ गया है कि क्या ये वायरस भी कोरोना की तरह दुनिया की तरह दुनिया को बेहाल तो नहीं कर देगा. चलिए जानते हैं कि अलास्का पॉक्स बीमारी क्या है और ये कैसे फैलती है. साथ ही जानेंगे इसके लक्षण भी. 
 
क्या है अलास्का पॉक्स   
वैज्ञानिकों के अनुसार अलास्का में फैलने के कारण इसे अलास्का पॉक्स का सामान्य नाम दिया गया है. ये एक वायरल संक्रमण है जो इंसानों के साथ साथ जानवरों को भी शिकार बना रहा है. इसका वैज्ञानिक नाम ऑर्थोपॉक्स वायरस रखा गया है. देखने में ये एक ईंट के जैसा लगता है औऱ जब शरीर पर इसका हमला होता है तो शरीर पर छोटे छोटे पॉक्स यानी दाने निकल आते हैं जो गंभीर रूप लेने पर घाव भी बन सकते हैं. कहा जा रहा है कि चूंकि ये नया वायरस है इसलिए इसका अभी कोई इलाज या दवा नहीं है.
 
 ये बीमारी शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर कर डालती है. अलास्का पॉक्स छोटे जानवरों जैसे गिलहरी, खरगोश और लोमडी आदि से इंसानों को संक्रमित करता है. हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि ये इंसान से इंसान को संक्रमित कर रहा है या नहीं. फिलहाल डॉक्टर इस संबंध में आगे की जांच में लगे हैं. 
 
अलास्का पॉक्स के लक्षण     
अलास्का पॉक्स के अधिकतर लक्षण स्किन यानी त्वचा पर दिखते हैं. शरीर में दर्द होने के बाद स्किन पर लाल चकत्ते और दाने पड़ जाते हैं. ये दाने घाव का रूप लेते हैं. त्वचा पर जलन, खुलजी होने लगती है.त्वचा पर दानों के साथ साथ लिंफ नोड्स में सूजन इसका एक बड़ा लक्षण है. शरीर के जोड़ और मांसपेशियों में दर्द होने लगता है.लिंफ नोड्स सूजने के चलते गर्दन के आस पास सूजन दिखने लगती है. व्यक्ति थकान का शिकार होने लगता है औऱ उसे बुखार भी हो जाता है. सिर में लगातार दर्द बना रहता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget