एक्सप्लोरर

स्मोकिंग छोड़ने के बाद सिगरेट पीने की लग रही है तलब, ऐसे आसानी से कर सकते हैं दूर

Smoking Habit : स्मोकिंग की आदत छोड़ने की अगर आप कोशिश कर रहे हैं, तो अपने तलब को कंट्रोल करने के लिए कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं. आइए जानते हैं-

Smoking Habit : स्मोकिंग छोड़ने के बाद सिगरेट की तलब लगना एक आम और नेचुरल प्रक्रिया है, खासकर शुरुआती दिनों में बार-बार सिगरेट पीने की तलब होती है. लेकिन इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कुछ कुछ आसान और असरदार तरीकों से इस तलब को कंट्रोल कर सकते हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे सिगरेट की तलब को कैसे कंट्रोल करें?

गहरी सांस लेना 

स्मोकिंग छोड़ने के बाद अगर आपको सिगरेट पीने की तलब लगे, तो कुछ मिनटों के लिए गहरी सांस लें. इससे तनाव कम होता है और दिमाग शांत रहता है. इससे आप तलब को कंट्रोल कर सकते हैं. 

पानी पिएं

सिगरेट पीने की तलब को कम करने के लिए थोड़ा सा ठंडा पानी धीरे-धीरे पिएं. ठंडा पानी धीरे-धीरे पीने से निकोटिन की तलब को कम किया जा सकता है. आप पानी के बदले थोड़ा सा  नींबू पानी या हर्बल टी भी ट्राय कर सकते हैं.

ध्यान भटकाएं 

सिरगेट की तलब ज्यादातर लोगों को 5 से 10 मिनट के लिए होती है. इस दौरान खुद को किसी और काम में व्यस्त कर लें, जैसे- टहलना, कोई गेम खेलना, म्यूजिक सुनना या किसी से बात करना जैसी चीजें करें. इससे आपकी तलब धीरे-धीरे पूरी तरह से खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें - शरीर में दिख जाए ये बदलाव तो समझ जाएं आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है लिवर सिरोसिस, तुरंत करा लें

शुगर फ्री च्युइंग गम या माउथ फ्रेशनर का करें सेवन

सिगरेट की तलब लगने पर आप शुगर फ्री च्युइंग गम चबा सकते हैं. जब आप मुंह को व्यस्त रखते हैं, तो इससे सिगरेट की तलब कम महसूस होती है. इससे आपको काफी हद तक सिगरेट छोड़ने में मदद मिल सकती है.

निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT)

यदि आपको सिरगेट की तलब काफी ज्यादा होती है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें. इस स्थिति में डॉक्टर निकोटिन गम, पैच या लोजेंज का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ट्रिगर्स से बचें

अगर आप सिगरेट पीना पूरी तरह से छोड़ना चाहते हैं, तो कैफे, शराब या वो जगहें जहां आप पहले सिगरेट पीते थे, उनसे दूर रहें. दोस्त जो स्मोक करते हैं, उनसे थोड़ा फासला रखें जब तक आप मजबूत न हो जाएं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget