एक्सप्लोरर

Weight Loss:वेट लॉस करने के लिए नहीं बहाना पड़ेगा पसीना, बस इस पानी की मदद से घर पर ही घट जाएगा वजन

Weight Loss Water: अगर आप तेज़ी से वेट लॉस करना चाहते हैं तो गुनगुने पानी और शहद को अपने डेली रूटीन में शामिल करें. जानें कैसे करता है ये आपका वेट लॉस.

Health Tips: वजन कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज, योगा और जिम के साथ-साथ कई तरीकों को अपनाते हैं और ढेरों रूपए भी खर्च करते हैं. इसके अलावा वेट लॉस के लिए कई लोग अपने खान-पान में भी बदलाव करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. अगर आपका कई उपायों के बाद भी वेट लॉस नहीं हो रहा है तो एक कप गुनगुना पानी और शहद तेज़ी से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको नियमित रूप से सुबह 1 कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करना होगा. शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण के साथ साथ एंटी-एलर्जी गुण पाए जाते हैं और यह सभी गुण हमारी अच्छी सेहत को बढ़ावा देने के लिए जादुई माने जाते हैं. आइए आपको बताते हैं इस स्पेशल पानी के फायदों के बारे में. 
 
वजन घटाने में मददगार
अगर आप तेज़ी से वेट लॉस करना चाहते हैं तो गुनगुने पानी और शहद को अपने डेली रूटीन में शामिल करें. शहद का पानी डाइजेशन, कब्ज, धीमा मेटाबॉलिज्म और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं को ठीक करता है और यह सभी वजन बढ़ने के मुख्य कारण होते हैं. शहद का पानी मेटाबॉलिज़्म में सुधार करता है और एक्स्ट्रा वेट कम करने में मदद करता है. इसके अलावा गुनगुने पानी में शहद और नींबू रस मिलाने से पानी की फैट को जलाने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है. 
 
एनर्जी बढ़ाता है शहद का पानी
सेहत के लिए लाभदायक शहद का जादुई पानी एनर्जी को बढ़ाने का भी काम करता है. अगर आपको थकान सी महसूस हो रही हो तो किसी मीठे ड्रिंक की जगह आप शहद के पानी का सेवन कर सकते हैं. इसका सेवन केवल आपकी एनर्जी को ही नहीं बढ़ाएगा बल्कि आपके हाइड्रेशन लेवल को भी बढ़ा देगा. 
 
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद वजन घटाने और एनर्जी बूस्ट करने के साथ-साथ आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. दरअसल शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं. इसलिए रोजाना शहद के पानी का सेवन कर आप बैक्टीरिया और वायरस पैदा करने वाली बीमारियों से बच सकते हैं. 
 
गले में खराश और खांसी को करें दूर
शहद के पानी के सेवन से गले की खराश और खांसी को भी दूर किया जा सकता है. शहद और गर्म पानी व्यक्तिगत रूप से गले की खराश को खत्म करने के लिए जाने जाते हैं और अगर दोनों को मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो प्रभाव कभी दोगुना हो जाता है. इसलिए गले की खराश और खांसी से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं.
 
ये भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget