एक्सप्लोरर

ब्लड प्रेशर हाई होने पर इन बीमारियों का होता है खतरा, हो सकती है मौत

Risk of Blood Pressure : ब्लड प्रेशर हाई होने की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है. आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर के कारण किन बीमारियों का खतरा रहता है?

Risk of Blood Pressure : आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाने लगा है. क्योंकि इसके लक्षण अक्सर शुरुआती चरण में नजर नहीं आते, लेकिन इसके दुष्परिणाम जानलेवा हो सकते हैं. जब ब्लड प्रेशर लगातार सामान्य से अधिक बना रहता है, तो यह शरीर के कई अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर बढ़ने से किन बीमारियों का खतरा रहता है?

हार्ट डिजीज का खतरा

हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे दिल की कार्यक्षमता कम हो सकती है. इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और एनजाइना होने का खतरा रहता है. लगातार हाई बीपी हृदय की धमनियों को संकरा और कठोर बना देता है, जिससे ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है और दिल तक ऑक्सीजन की पूर्ति कम हो जाती है. ऐसी स्थिति में फौरन डॉक्टर की सलाह लें.

स्ट्रोक का रहता है खतरा

हाई बीपी मस्तिष्क की ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है या फटा सकता है, जिससे ब्रेन में ब्लीडिंग या रक्त प्रवाह रुक सकता है. यह स्थिति स्ट्रोक को जन्म देती है, जो लकवा या मौत का कारण बन सकती है.

हो सकता है किडनी फेलियर

किडनी में छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं होती हैं, जो उच्च रक्तचाप के कारण डैमेज हो सकती हैं. इससे किडनी सही से खून साफ नहीं कर पाती और धीरे-धीरे काम करना बंद कर सकती है, जिससे डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है.

विजन डिजीज

हाई बीपी आंखों की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे धुंधली दृष्टि, दृष्टिहीनता या रेटिनोपैथी जैसी गंभीर स्थितियां हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें - प्रेशर कुकर से बाहर नहीं आएगी दाल, बस उबालने से पहले कर लें ये एक काम

एनीरिज्म

ब्लड प्रेशर के लगातार उच्च रहने से धमनियों की दीवारें कमजोर होकर फूल सकती हैं, जिसे एनीरिज्म कहा जाता है. यदि यह फट जाए तो अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव से मौत हो सकती है.

जरूर बरतें सावधानी

  • समय-समय पर बीपी चेक करवाएं.
  • कम नमक, कम वसा और अधिक फाइबर युक्त आहार लें.
  • नियमित वॉक या योग करें.
  • ध्यान, मेडिटेशन और नींद को प्राथमिकता दें.
  • धूम्रपान और शराब से बचें.

ये भी पढ़ें - बार-बार सिरदर्द होना इन बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget